Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest over Haldwani incident; Youth Congress burns effigy of the government

Almora News: हल्द्वानी प्रकरण का विरोध, युवा कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

Sun, 15 Nov 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 15 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest over Haldwani incident; Youth Congress burns effigy of the government
अल्मोड़ा। हल्द्वानी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले के विरोध में युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल भट्ट ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में उत्तराखंड के प्रत्येक जिले से महिला अपराधों के गंभीर मामले सामने आए हैं। कई मामलों में भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के लोगों के नाम सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्द्वानी की घटना ने महिला सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों की पोल खोल दी है। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कराने सहित सभी आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िता को सुरक्षा और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। वहां युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्त्याल, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव अमन लटवाल, रोहित पंत, नगर अध्यक्ष गौरव जोशी, प्रदेश सचिव कांग्रेस किरन आर्या, जिला महासचिव पारस डसीला, तनुजा आर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने फूंका धीरज बिष्ट का पुतला
बागेश्वर। हल्द्वानी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले पर यूथ कांग्रेस ने आक्रोश जताया। कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज बिष्ट का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को यूथ कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह परिहार के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर पुतला फूंका। इस दौरान गोकुल सिंह परिहार ने हल्द्वानी मामले में धीरज बिष्ट समेत चार लोगों पर लगे आरोपों का हवाला देते हुए बीजेपी पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। वहां विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, लोकमणि पाठक, दिनेश कुमार, प्रेम दानू, राहुल कुमार, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
रानीखेत कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

रानीखेत (अल्मोड़ा)। हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में रानीखेत कांग्रेस ने गांधी चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़िता को सुरक्षा एवं सहायता देने की मांग की। कार्यक्रम का नेतृत्व दीप सिंह डांगी, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक किरौला और संचालन अंकिता पंत ने किया। इस दौरान कैलाश पांडेय, गुसाईं राम, दीपक पंत, कमलेश बोरा, नेहा साह माहरा, कुलदीप कुमार, मोहन सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद


युवाओं ने जलाया सरकार का पुतला



रानीखेत (अल्मोड़ा) हल्द्वानी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में युवाओं में आक्रोश है। शनिवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत के नेतृत्व में युवाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग उठाई। साथ ही पीड़िता को सरकारी नौकरी, परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। वहां महेश आर्या, यतीश रौतेला, महेंद्र सिंह रावत, कार्तिक बिष्ट, विनोद कुमार जोशी, संजीव जोशी, अंशुल रावत, कार्तिक असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed