फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: चमकने लगी स्पोर्ट्स सिटी, हापुड़ अड्डे पर लगा खेल स्तंभ, पढ़ें-ताजा खबरें

Tue, 02 May 2023 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 May 2023 03:20 PM IST
खास बातें

पौराणिक और ऐतिहासिक मेरठ को अब स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर भी पहचान मिलनी शुरू हो गई है। वहीं मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में मौसम में परिवर्तन आ गया है। ज्यादातर स्थानों पर बारिश हुई है। आज भी बारिश के आसार हैं। पढ़ें ताजा खबरें।
 

विज्ञापन
Meerut News Live: Sports pillar installed at Hapur base, read latest news
हापुड़ अड्डा चौराहा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:18 PM, 02-May-2023

पांच या आठ को मेरठ में जनसभा करेंगे योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच या आठ मई को मेरठ में जनसभा करेंगे। जिमखाना मैदान में यह जनसभा होगी। जनसभा में 10 हजार लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है।
 
मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश है। स्टार प्रचारकों में उनकी सबसे ज्यादा मांग है। अभी तक पांच मई को मुख्यमंत्री की जनसभा मेरठ के जिमखाना मैदान में प्रस्तावित है, लेकिन भाजपा के नेता चाहते हैं कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आठ मई को हो तो अच्छा रहेगा।

ऐसे में कार्यक्रम में बदलाव के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव भेजा गया है। भाजपा नेताओं का मानना है कि योगी आदित्यनाथ की जनसभा दूसरे पदाधिकारियों के बाद हो। कार्यक्रम की तिथि दो दिन में स्पष्ट हो जाएगी। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने बताया कि पांच या आठ मई को सीएम की जनसभा होगी।
03:16 PM, 02-May-2023

झगड़े के मामले का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग

गंगानगर थाना क्षेत्र के नंगलाशेखू गांव में 16 अप्रैल को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के मामले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति अपने समाज के लोगों को भड़काने की बात कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उस व्यक्ति का है, जो झगड़े के मामले में मुख्य आरोपी है। उसका नाम भी तहरीर में दिया गया था, लेकिन पुलिस ने उसका नाम निकाल दिया।

अजीत पक्ष की तरफ से वीडियो को एडीजी, आईजी और एसएसपी को टैग किया गया है। मांग करते हुए कहा कि समाज को भड़काने वाला आरोपी सरकारी नौकरी करता है। बता दें, कि बीते 16 अप्रैल की रात नंगलाशेखू निवासी अंशू मलिक गंगानगर से कार द्वारा गांव आया। रास्ते में प्रदीप, राजपाल, अरविंद सैनी व अन्य रास्ते पर ट्रैक्टर लेकर खड़े थे। 

अंशू ने कार का हॉर्न देकर ट्रैक्टर हटाने को कहा। दोनों तरफ से पथराव हुआ, जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए थे। 
विज्ञापन
03:16 PM, 02-May-2023

गर्भवती की हत्या के मामले में पति को जेल भेजा

गर्भवती की दहेज उत्पीड़न में हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को पति को जेल भेज दिया। गांव रुकनपुर निवासी छह माह की गर्भवती मीनू पत्नी सचिन का फंदा से लटका शव मिला था। मीनू के परिजनों ने पति सचिन, ससुर पप्पू, जेठ नरेंद्र, विरेंद्र उर्फ बोदू ने दहेज उत्पीड़न में हत्या का आरोप लगाया था।

मीनू के पिता महेश ने चारों को नामजद करते हुए संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। भावनपुर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि मृतक महिला के पिता की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मृतक के पति को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
09:25 AM, 02-May-2023

दो दिन से लगातार बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड

मोदीपुरम। मई माह के पहले ही दिन फरवरी माह जैसी ठंड का अहसास लोगों को हुआ है। कुछ सप्ताह पहले तक ही 42 डिग्री तक पारा पहुंच गया था। अब पिछले दो दिन में 22.2 डिग्री तक आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगभग 15 वर्ष पहले ऐसा मौसम देखने को मिला था। आने वाले तीन दिन तक अभी ऐसी ही बारिश और ठंडा मौसम रहेगा।

पढ़ें पूरी खबर:Weather Report: मई की शुरुआत में फरवरी की ठंड का अहसास, टूटा 15 साल का रिकॉर्ड
 
09:25 AM, 02-May-2023
प्रवेश द्वार का भी प्रस्ताव
मेडा के टाउन प्लानर विजय कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ में बने खेल उत्पाद का पूरी दुनिया में डंका है। ऐसे में स्पोर्ट्स सिटी की पहचान दिलाने वाला शहर का पहला खेल स्तंभ हापुड़ अड्डे पर लगाया जा रहा है। इसके बाद तेजगढ़ी, कमिश्नरी आवास समेत तीन अन्य चौराहों पर भी इन्हें लगाया जाएगा। वहीं, गढ़ रोड, हापुड़ रोड, रूड़की रोड, मवाना रोड आदि मुख्य मार्गों पर स्पोर्ट्स सिटी में आपका स्वागत है ... इबारत लिखे हुए प्रवेश द्वार लगाने का भी प्रस्ताव है।

रूई-मखमल में लपेटकर ले जाया गया था स्तंभ
इतिहासकार डाॅ. केके शर्मा बताते हैं कि फिरोजशाह तुगलक वर्ष 1364 के आसपास मेरठ आया था। मेरठ भ्रमण के वक्त उसकी नजर अशोक स्तंभ पर पड़ी। वह इस पर मुग्ध हो गया था। वह इसे दिल्ली लेकर चला गया था।
 
08:43 AM, 02-May-2023

Meerut News Live:चमकने लगी स्पोर्ट्स सिटी, हापुड़ अड्डे पर लगा खेल स्तंभ, पढ़ें-ताजा खबरें

पौराणिक और ऐतिहासिक मेरठ को अब स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर भी पहचान मिलनी शुरू हो गई है। हापुड अड्डे पर मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से सुंदरीकरण शुरू हो गया है। इसके तहत जर्सी बैरियर लगा दिए गए हैं और अब शहर का पहला खेल स्तंभ स्थापित किया जा रहा है। मुख्य चौराहे पर खेल कलाकृतियों से सजा खेल स्तंभ सभी को रोमांचित कर रहा है।
इस चौराहे पर हापुड़ रोड, गढ़ रोड, बागपत रोड, बेगमपुल और भगत सिंह मार्केट की ओर से आने वाले वाहनों का भारी दबाव रहता है। ऐसे में यातायात पुलिस की ओर से हापुड़ रोड से बेगमपुल की ओर जाने वाले यातायात के लिए अस्थायी रूप से बैरीकेडिंग कर यातायात व्यवस्था बनाई गई है। इससे यातायात नियंत्रित हुआ तो प्रभावी तौर पर सीमेंट के जर्सी बैरियर लगाए गए। इसके साथ ही अब खेल स्तंभ स्थापित किया जा रहा है। इसमें जैवलिन, बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबॉल खिलाड़ियों के स्टेच्यू लगाए गए हैं। 

खेल स्तंभ का डिजाइन बनाने वाली कंपनी सोहम के पार्टनर आर्किटेक्ट मनीष कुमार सिंह बताते हैं कि मेरठ में अशोक स्तंभ लगा था, जिसे पूर्व में अंतिम मुगल शासक फिरोजशाह तुगलक दिल्ली ले गया था। हापुड़ अड्डे पर लग रहे खेल स्तंभ में सबसे ऊपर तीरंदाजी से लक्ष्य भेदने का संदेश है। इसके बाद जैवलिन में भारत को पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा का जैवलिन फेंकते हुए स्टेचू है। ऐसे ही हॉकी, बैडमिंटन और फुटबॉल खेलते खिलाड़ी स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर मेरठ की पहचान स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed