Meerut News Live: गोदाम में लगी भीषण आग, पांच लाख का नुकसान, शराब तस्करी की आशंका से सीमा पर चौकसी
{"_id":"640186023092e7e529089793","slug":"meerut-news-live-read-of-all-news-updates-of-west-uttar-pradesh-including-meerut-2023-03-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: गोदाम में लगी भीषण आग, पांच लाख का नुकसान, शराब तस्करी की आशंका से सीमा पर चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 03 Mar 2023 06:38 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:38 PM IST
खास बातें
Meerut News Live: मेरठ में एक बार फिर से गोकशी का मामला सामने आया है। वहीं गोकशी देख बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:23 PM, 03-Mar-2023
गोदाम में लगी भीषण आग, पांच लाख रुपये का नुकसान
बिजनौर जनपद के किरतपुर में एक गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का कबाड़ जलकर खाक हो गया। कबाड़ स्वामी का रो-रो कर बुरा हाल है। आग लगने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पंहुची। इस दौरान आग पर काबू पाया।
संभावना जताई जा रही है कि वहां काम करने वाले किसी मजदूर द्वारा बीड़ी पीकर फेंकने से आग लगी है। बिजली घर के पास गांव चांडक तुर्क मार्ग पर किरतपुर निवासी इरशाद का इरशाद ट्रेडर्स नाम से कबाड़ का गोदाम है। जिसमें पन्नी आदि इकठ्ठा की जाती है। शुक्रवार को लगभग पांच बजे गोदाम में आग लग गई। वहीं देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बढ़ती चली गई।
बताया गया कि किसी मजदूर ने सुलगती सिगरेट या बीड़ी पन्नी में फेंक दी। जिससे आग लग गई। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। गोदाम स्वामी इरशाद ने बताया कि आग से जलकर लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

05:23 PM, 03-Mar-2023
होली पर शराब तस्करी की आशंका से सीमा पर चौकसी
होली पर शराब की खपत बेहद ज्यादा बढ़ जाती है, ऐसे में तस्करी की आशंका के चलते प्रदेश की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड बॉर्डर पर चेकिंग करते हुए वाहनों की तलाशी ली गई, रोडवेज बसों में भी यात्रियों का सामान खंगाला। वहीं जिले में शराब की दुकानों का स्टॉक भी देखा गया है।
शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी गिरीश चंद वर्मा की अगुवाई में आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव ने टीम के साथ उत्तराखंड बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की। उत्तराखंड की ओर से आने वाली बसों, कार और मालमाहक वाहनों को रोक कर चेक किया गया। खासकर ऐसे ट्रकों और वाहनों पर विशेष नजर रही, जिनमें सामान को ढक कर लाया जा रहा था। बसों में यात्रियों के बैग की तलाशी ली गई। इसके साथ ही बॉर्डर के आसपास वाली 10 से 12 दुकानों की चेकिंग की। इनके स्टॉक को देखा गया।
दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। निर्धारित मात्रा में ही एक व्यक्ति को शराब देने के लिए निर्देश दिए गए। कहा गया कि एक व्यक्ति को निर्धारित मात्रा से ज्यादा शराब बेचने से तस्करी की आशंका बढ़ जाएगी। उधर, बिजनौर शहर में मॉडल शॉप और शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। वहीं कच्ची शराब को लेकर भी खादर इलाकों में निगरानी की जा रही है।

02:31 PM, 03-Mar-2023
आबकारी विभाग का छापा
होली के त्योहार के अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में कार्रवाई की गई। मेरठ के हस्तिनापुर में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर छापामारी की।

02:30 PM, 03-Mar-2023
सहारनपुर के अंबेहटा में दो दिन पूर्व टैक्टर-ट्रॉली व बाइक की हुई भिड़ंत में घायल हुए कस्बे के व्यक्ति की गुरुवार को उपचार के दौरान दिल्ली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं व्यक्ति की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री व दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया है।
कस्बे के मोहल्ला किला (जिकरिया मस्जिद के पास) निवासी महफूज ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार को महफूज बाइक द्वारा रुड़की से अंबेहटा आ रहा था। थाना नागल के सीडकी गांव के पास बाइक व टैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में महफूज गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घायल महफूज को पहले सहारनपुर फिर बाद में दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को उपचार के दौरान महफूज (38) की मौत हो गई है। महफूज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महफूज अपने पीछे पत्नी प्रवीण,12 साल की पुत्री दरकसा, सात साल की पुत्री रहमानी, तीन साल की पुत्री अलीजा, 10 साल के पुत्र असद व तीन माह के पुत्र शाद को छोड़ गया है।
वहीं शुक्रवार को गमगीन माहौल में महफूज को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

02:29 PM, 03-Mar-2023
सहारनपुर में पशुशाला में लगी आग
सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर के गांव में एक किसान की पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग लगने से तीन मवेशी बुरी तरह से झुलस गए। वहीं ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

02:27 PM, 03-Mar-2023
दो बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से हुई गायब
सहारनपुर के बड़गांव में दो बच्चों की मां घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटी तो बेटे ने अचानक गुम हुई मां की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने गायब महिला की तलाश शुरू कर दी है।

02:25 PM, 03-Mar-2023
कूड़े के ढेर पर पड़े बैग में बंद मिली नवजात बच्ची
मेरठ में शुक्रवार दोपहर को खरखौदा के बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में लोहिया नगर स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची बैग में बंद मिली। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने नवजात बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।
01:29 PM, 03-Mar-2023
मंत्री के नाम से इंस्टाग्राम पर बनाई अर्जी आईडी, कई लोगों को मैसेज भेज मांगे रुपये
यूपी सरकार में राज्य मंत्री केपी मलिक के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए। उन्होंने मुख्य सचिव से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बागपत जनपद में बड़ौत विधानसभा से विधायक केपी मलिक यूपी सरकार में राज्य मंत्री है। अज्ञात व्यक्ति ने उनका फोटो लगाकर उनके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद लोगों के पास मैसेज कर रुपये मांगे। हालांकि कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ। इस मामले की जानकारी होने पर राज्य मंत्री ने मुख्य सचिव को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

12:31 PM, 03-Mar-2023
मेरठ में शुक्रवार को शहर की सड़कों पर युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। दर्जनभर बाइक सवारों ने सड़कों पर जमकर स्टंट किए। इससे शहर में कोई बड़ी घटना हो सकती थी। सवाल है कि अगर सड़कों पर स्टंट किए जा रहे हैं तो ट्रैफिक पुलिस कहां गायब है। क्या ट्रैफिक पुलिस अनदेखी कर रही है?
बताया गया कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों ने बाइकों से ईव्च चौराहा स्थित सड़क पर जमकर स्टंट किए। इस दौरान युवकों ने सड़क के बीचो-बीच जमकर हुड़दंग मचाया। लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी तमाशबीन होकर देखते रहे। ऐसे सवाल यह भी उठ रहा है कि अब ट्रैफिक पुलिस का चेकिंग अभियान कहां गया।

12:07 PM, 03-Mar-2023
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बताया गया कि दो मैच खत्म हो गए हैं। अब तीसरा मैच मध्यप्रदेश और एसएसबी के बीच मैच चल रहा है।
सबसे पहले मैच में नॉर्दन रेलवे ने स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को 3-0 से हराया। वहीं दूसरे मैच में हॉकी एकेडमी हिसार ने हॉस्टल लखनऊ को 13-3 के अंतर से हराया है।