फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: शाकंभरी खोल में आया पानी, श्रद्वालुओं को रोका, रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव

Tue, 27 Jun 2023 07:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Jun 2023 07:45 PM IST
खास बातें

कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारी लगातार जायजा ले रहे हैं। इस बार कांवड़ यात्रा में चार करोड़ भक्तों के आने की संभावना है। दिल्ली-देहरादून मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
Meerut News Live: Preparations for Kanwar Yatra in full swing, read western UP latest news
शाकंभरी खोल में आया पानी का सैलाब - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

07:30 PM, 27-Jun-2023
शाकंभरी खोल में आया पानी, श्रद्वालुओं को रोका

सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में मंगलवार शाम को अचानक शाकंभरी खोल में पानी का तेज बहाव आ गया, जिसके चलते श्रद्धालुओं को रोक दिया गया। वहीं, पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं को जाने दिया गया। 

मंगलवार शाम करीब छह बजे के लगभग शिवालिक पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद सिद्धपीठ की शांकभरी खोल में अचानक पानी का तेज बहाव आ गया। हालांकि श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा नहीं थी लेकिन, सिद्धपीठ में बरसाती पानी के बहाव का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसी को देखते हुए देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को भूरादेव पर शांकभरी चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह द्वारा रोक दिया गया और फिर पानी कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं को मां के भवन पर दर्शनों हेतु जाने दिया गया।
06:03 PM, 27-Jun-2023
मुजफ्फरनगर के भूपखेड़ी गांव में नहीं लगा महाराणा प्रताप का बोर्ड, पंचायत भी टली

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का चित्र लगे बोर्ड लगाने को लेकर होने वाली पंचायत पुलिस ने नहीं होने दी। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर चौहान को पुलिस ने नजरबंद कर लिया और गांव नहीं पहुंचने दिया। बोर्ड लगाने पहुंचे युवकों को पुलिस ने लाठी फटकार कर दौड़ा लिया। पांच युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अध्यक्ष समेत छह आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
05:21 PM, 27-Jun-2023
सहारनपुर में सरसावा क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर में नहाने के दौरान यमुना नदी में डूबे किशोर का शव एक माह बाद क्षत-विक्षत अवस्था में गंगोह थाना क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे रेत में धंसा हुआ बरामद हुआ है।

बता दें कि सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर का निवासी समद (14) पुत्र अहसान अपने दो दोस्तों के साथ एक माह पहले 29 मई को दोपहर के समय गांव के समीप स्थित यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। अचानक समद गहरे पानी में डूब गया तो उसके साथी किसी प्रकार बचकर बाहर निकले और घर आकर सूचना दी। समद की खोजबीन के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ स्थानीय गोताखोर व यमुनानगर से बुलाए गए प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद ली गई थी लेकिन, 10 दिन तक चले खोजी अभियान के बावजूद यमुना में डूबे किशोर का पता नहीं लगाया जा सका था। अब उसका शव बरामद हुआ है।
05:19 PM, 27-Jun-2023
कंडक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बागपत जनपद में दोघट के कान्हड़ गांव में डीटीसी के कंडक्टर नरेश का शव चाचा के घर में फांसी पर लटका मिला। बताया गया कि मंगलवार की सुबह 10 बजे दिल्ली से चाचा के पास आया था। उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी बच्चों सहित बागपत में मिल कॉलोनी में मायके में रहती है। चाचा ने बताया कि वह परेशान दिख रहा था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
05:18 PM, 27-Jun-2023
सिपाहियों ने युवक को घर से उठाया, पुलिस चौकी में फट्टों से की पिटाई

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में जौहड़ी गांव के रहने वाले एक युवक ने एएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि सिपाहियों द्वारा घर से उठाकर माखर पुलिस चौकी पर ले जाकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं दीवार के विवाद में समझौता करने का दबाव डाला गया। पीड़ित की शिकायत पर एएसपी ने सीओ बागपत को जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।

पीड़ित युवक राहुल शर्मा जौहड़ी गांव का रहने वाला है। एएसपी मनीष मिश्र को शिकायती पत्र सौंपते हुए राहुल ने बताया कि पड़ोसी से दीवार का विवाद चल रहा है। पड़ोसी ने सोमवार दोपहर बाद उनकी दीवार पर अपनी दीवार का निर्माण शुरू कर दिया था। उसने दीवार से ईंटे हटा दी। आरोप है कि इसी दौरान दो सिपाही वहां पर आए और उसे पकड़कर बाइक पर बैठा लिया। दोनों सिपाही उसे थप्पड़ मारते हुए माखर पुलिस चौकी में ले गए और वहां फट्टों से पिटाई करते हुए दवाब बनाकर जबरन समझौता लिखवाया। उसने डर के कारण समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। उसके बाद उसे चौकी से भगा दिया। पीड़ित ने बताया कि बिना किसी तहरीर, मुकदमे और आरोप के उसे पुलिस चौकी में पीटा गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर उसे न्याय चाहिए। यह बिनौली थाना इंस्पेक्टर की जानकारी के बिना हुआ है।

पीड़ित युवक ने शिकायती पत्र दिया है, वह एएसपी से भी मिला है। पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच कराई जाएगी, जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। - विजय चौधरी सीओ बागपत
04:41 PM, 27-Jun-2023
रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा मिला

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में चुनहैटी चौकी के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक 60 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। अभी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कोतवाली चुनहैटी चौकी के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। वहीं, एकत्र भीड़ से महिला के शव की पहचान करनी चाही। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि चुनहैटी चौकी के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शव ट्रेन से कटा मिला। आसपास के लोगों से महिला के शव की पहचान कराई गई। महिला के शव की पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:02 PM, 27-Jun-2023

खाना नहीं तो आज से मूल्यांकन नहीं

सीसीएसयू के मूल्यांकन केंद्र पर दोपहर का खाना बंद होने के विरोध में निर्वाचित मूटा के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव के सामने एलान कर दिया कि फैसला वापस नहीं होने पर मंगलवार को मूल्यांकन कार्य बंद कर देंगे। इसके बाद शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य किया। वहीं मंगलवार को सुबह से ही शिक्षकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मूल्यांकन के लिए आने वाले शिक्षकों को सीसीएसयू वरीयता के हिसाब से दैनिक भत्ता देता है। मूल्यांकन प्रभावित नहीं हो, इसलिए खाने की व्यवस्था करता आ रहा था, जो बंद कर दिया है। यह फैसला वित्त कमेटी की बैठक में खर्चों पर अंकुश लगाने की मंशा से लिया गया।

इसके विरोध में सोमवार को मूल्यांकन केंद्र पर एकजुट शिक्षक विरोध प्रदर्शन करते हुए परीक्षा नियंत्रक से मिले। उन्होंने कहा यदि विवि प्रशासन ने फैसला वापस नहीं लिया तो मंगलवार से बहिष्कार करके मूल्यांकन कार्य बंद कर देंगे। इसके बाद शिक्षकों ने कुलसचिव से से भी यही मांग की। 

मूल्यांकन केंद्र मेरे नियंत्रण में है, मगर शिक्षकों का खाना बंद करने का  फैसला मेरा नहीं है। वित्त समिति की बैठक में हुए फैसले को कार्य परिषद ने स्वीकृति दी है। मेरी कोआर्डिनेटरों से बात हुई है, वह मूल्यांकन बंद नहीं करेंगे। यदि मूल्यांकन कार्य प्रभावित होगा तो कुलपति से बात की जाएगी। -डॉ. अश्वनी कुमार, परीक्षा नियंत्रक
04:01 PM, 27-Jun-2023

सड़क पर पढ़ी बकरीद की नमाज तो होगी कार्रवाई

मेरठ में बकरीद का त्योहार 29 जून को मनाया जाएगा, लेकिन इस बार दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज पढ़ी तो कानूनी कार्रवाई होगी। इसके लिए रेलवे रोड थाना प्रभारी ने शाही ईदगाह के आसपास नोटिस चस्पा करा दिए हैं। इसमें बकरीद पर सड़क पर नमाज न पढ़ने की हिदायत दी गई है। वहीं, एडीजी राजीव सभरवाल, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष सिंह सहित अन्य अफसरों ने शहर की सड़कों पर भ्रमण कर त्योहारों पर आपसी सौहार्द की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, 22 अप्रैल को ईद की नमाज के दौरान लोगों ने शाही ईदगाह परिसर भर जाने के बाद काफी लोगों ने सड़क पर नमाज अदा की थी। इसमें शहर विधायक रफीक अंसारी भी शामिल थे। अब बकरीद के मौके पर जिला प्रशासन फिर से अलर्ट हुआ है। रेलवे रोड थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा ने शाही ईदगाह के आसपास दीवारों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।
04:00 PM, 27-Jun-2023

घर बेच दिए 2.50 लाख रुपये नियुक्ति का फर्जी पत्र मिला

मेरठ में बीटेक के छात्र शहजाद ने नगर निगम में सरकारी नौकरी पाने के लिए घर बेचकर 2.50 लाख रुपये का इंतजाम किया। यह रकम दी। इसके बाद भी उसे कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर नियुक्ति का फर्जी पत्र थमा दिया गया। नौकरी के नाम पर ठगी का एहसास होने पर उसकी भाभी अमरीन ने सोमवार को अधिकारियों के सामने यह खुलासा किया। अपर आयुक्त ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
03:59 PM, 27-Jun-2023

कांवड़ यात्रा को लेकर सिटी स्टेशन पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर जीआरपी अलर्ट हो गई है। जीआरपी प्लेटफार्म समेत ट्रैक की भी लगातार निगरानी की जाएगी। जीआरपी थाना प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में हादसा होने का भी खतरा अधिक रहता है।

हालांकि भीड़ के चलते रेलवे विभाग की ओर से दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश को जाने वाली ट्रेनों में कोच व अतिरिक्त ट्रेन भी बढ़ाई जाती है। इसके बावजूद कुछ लोग दरवाजों पर लटकर यात्रा करते हैं। ट्रेन में चढ़ने के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामा तक करते हैं। ऐसे लोगों को काबू करने के लिए अतिरिक्त फोर्स की जरूरत पड़ती है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed