फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: खिलाड़ी की पत्नी ने जुड़वां बेटियों को दिया जन्म, सिपाही तीन बार करवा चुका पत्नी का गर्भपात

Thu, 16 Mar 2023 11:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 16 Mar 2023 11:53 PM IST
खास बातें

मेरठ समेत 62 छावनी परिषदों के चुनाव टलने के आसार हैं। बुधवार को दोपहर बाद से अटकलों का दौर है। वहीं विद्युत कर्मियों की हड़ताल से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। आज रात 10 बजे से विद्युतकर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। ऐसे में संकट बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Meerut News Live: Power supply disrupted due to employees strike, 62 cantonment councils elections postponed
जुड़वां बच्ची। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:52 PM, 16-Mar-2023
मेरठ में एनडीआरएफ के जवान ने बेटा न होने पर पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस दौरान उसके कान का पर्दा भी फट गया। विवाहिता अपने परिजनों के साथ बिलखती हुई एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने एसएसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसके पति ने बेटी होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।  एसएसपी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

गुरुवार को किला परिक्षितगढ़ निवासी विवाहिता अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने आरोप लगाया कि उसकी शादी हापुड़ के रहने वाले आईटीबीपी में जवान के साथ 30 नवंबर 2019 में हुई थी। शादी में करीब 11 लाख रुपये खर्च किए गए थे। उसने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके पति को बेटे की चाह थी। बेटे की चाह में उसने उसका तीन बार गर्भपात भी करा दिया। 

विवाहिता ने बताया कि उसके पति की पोस्टिंग उत्तराखंड में एनडीआरएफ में चल रही है। वह पिछले दो महीने से छुट्टी पर आया हुआ है। बताया कि 15 मार्च  को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और चांटा मारा। जिससे उसका कान का पर्दा फट गया। पीड़िता ने बताया कि बेटा न होने पर उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। वह किसी तरह से भाग कर आई है। 

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सदर देहात को जांच सौंप दी है।
06:53 PM, 16-Mar-2023
बागपत जनपद के लुहारी गांव में गेहूं की फसल में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
05:51 PM, 16-Mar-2023
पैरालंपिक खिलाड़ी विवेक चिकारा की पत्नी ने बृहस्पतिवार सुबह दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। विवेक चिकारा ने दोनों बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर ये जानकारी दी है। वहीं, पिता बनने पर खिलाड़ी विवेक चिकारा की खुशियों का ठिकाना नहीं। वे बहुत खुश हैं और उन्होंने ईश्वर का धन्यवाद किया।
04:14 PM, 16-Mar-2023

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खरखौदा थानाक्षेत्र में गुरुवार दोपहर खरखौदा क्षेत्र के गांव धनतला निवासी जब एक युवक समर्सिबल का पाइप रास्ते से ले जा रहा था तो वह पाइप हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। गंभीर अवस्था में झुलसे युवक को ग्रामीणों ने मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
03:28 PM, 16-Mar-2023

दूसरे दिन भी ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का रहा कार्य बहिष्कार 

बागपत में ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैए और ऊर्जामंत्री के साथ हुए समझौते का क्रियांवयन न होने पर दूसरे दिन भी विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों का दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित 132 केवीए बिजलीघर पर धरना व कार्य बहिष्कार जारी रहा। 

 विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक मनोहर सिंह तोमर ने बताया कि ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी के साथ विगत तीन दिसंबर को हुए लिखित समझौते में विभाग के निजीकरण पर  पुरानी पेंशन बहाली संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित 13 सूत्रों मांगों को पूरा करने का समझौता हुआ था, लेकिन इसके बावजूद समझौता का आज तक क्रियांवयन नही हुए। इससे बिजली कर्मियों में भारी रोष व्याप्त है। समझौते के क्रियांवयन में सबसे बड़ी बाधा ऊर्जा निगमों के चेयरमैन एम देवराज का रवैया है जो कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुए समझौते को मानने से इंकार कर रहे हैं। यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 
02:21 PM, 16-Mar-2023

कंडरावाली में नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नर हाथी का शव जंगल में पड़ा मिला। बताया गया कि यह वयस्क हाथी है, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। डीएफओ भी मौके पर पहुंचे हैं। 

यहां पढ़ें पूरी खबर: Bijnor News: कंडरावाली में नर हाथी का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
01:46 PM, 16-Mar-2023

ब्रह्मपुरी में दस साल की बच्ची से छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी ने दूसरे समुदाय की दस साल की बच्ची से छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास किया। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता बच्ची के पिता ने तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी हशमत के खिलाफ छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक किशनपुरा निवासी व्यक्ति ने बताया कि बुधवार दोपहर को दस वर्षीय बेटी स्थानीय बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी कबाड़ी अशमत फेरी लगाने के लिए आया था। कबाड़ी ने बच्ची को दबोच लिया और उसके साथ गलत हरकतें कर अपहरण की कोशिश करने लगा। बच्ची की आवाज सुनकर क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपी का पीछाकर दबोच लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 
वहीं, जानकारी भाजपा नेता सचिन सिरोही ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बच्ची से छेड़छाड़ के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति हो गई। एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता
मोदीपुरम थानाक्षेत्र के खनौदा निवासी कक्षा सात का छात्र तनिष्क (13) मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर रात तक छात्र घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।  खनौदा गांव निवासी महेश ने बताया कि उसका बेटा तनिष्क मंगलवार देर शाम घर से गया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिजनों ने गांव में उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। 
01:41 PM, 16-Mar-2023

Meerut: परतापुर में गार्डर लेकर जा रहा ट्रोला पलटा, लगा भीषण जाम

सड़क पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर में दिल्ली-देहरादून हाइवे स्थित मोहद्दीनपुर में गुरुवार सुबह गार्डर लेकर जा रहा विशाल ट्रोला पलट गया। इससे हाइवे पर भीषण जाम लग गया। चपेट में आने से कई वाहन बच गए। 
जानकारी के अनुसार मोहद्दीनपुर शुगर मिल के सामने गुरुवार सवेरे रैपिड रेल के गाटर लेकर ट्रोला जा रहा था। जैसे ही ट्रोले ने कट लिया तो  बैलेंस बिगड़ गया और  ट्रोला पलट गया। इसकी चपेट में आने से कई वाहन बच गए।
 
इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते जाम की स्थिति भूड़बराल से लेकर गोविंदपुरी तक बन गई। ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय पुलिस ने रूट डायवर्ट कर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया। जाम में स्कूल की बस, एम्बुलेंस व बीआईपी गाड़िया फसी रहीं। मोहिद्दीनपुर व्यापार संघ अध्यक्ष सोनू का कहना है कि यहां रैपिड रेल में लगे बड़े वाहनों के कारण हादसे होते रहते हैं। इससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है। 
11:25 AM, 16-Mar-2023

मेरठ समेत 62 छावनी परिषदों के चुनाव टले!

मेरठ समेत 62 छावनी परिषदों के चुनाव टलने के आसार हैं। बुधवार को दोपहर बाद से अटकलों का दौर है। हालांकि चुनाव टलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चुनाव टलने की अटकलों ने दावेदारों को सकते में डाल दिया है। दरअसल, दावेदारों की तरफ से चुनाव को लेकर सभी कार्य पूरे हो गए हैं। 
मेरठ की बात करें तो वर्ष 2015 में मेरठ में मतदाताओं की संख्या 63000 थी। कोर्ट के आदेश पर छावनी के करीब 50 प्रतिशत लोगों के वोट काट दिए गए थे। वोट कटने के बाद ये संख्या लगभग 28000 रह गई है। ऐसे में मतदाताओं में आक्रोश है। वहीं प्रत्याशी भी इस बात से नाराज हैं की मतदाता जो विधानसभा में वोट करता है उसको छावनी बोर्ड में चुनाव का अधिकार नहीं है। इन बातों को उच्च स्तर पर भी जिला स्तर के माध्यम से भेजा गया है। परिणाम स्वरूप सरकार की तरफ से इस संबंध में वैचारिक निर्णय लेने तक चुनाव स्थगित करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। मेरठ छावनी बोर्ड चुनाव इससे पहले 2003 में बोर्ड भंग होने के बाद पिटीशन के चलते वर्ष 2010 में चुनाव हुए थे। छावनी के रिहायशी क्षेत्रों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने के साथ कैंट बोर्ड एक्ट 2020 को भी लागू किया जाना है, जिसके चलते संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया पर विराम लगाने की तैयारी केंद्र सरकार की तरफ से की जा रही है।देर रात तक दावेदारों के साथ विभागीय अधिकारी भी चुनाव स्थगित होने की पुष्टि में जुटे रहे। छावनी परिषद अधिकारियों के पास तक भी देर रात तक फोन आते रहे। छावनी परिषद सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिसूचना जारी होने के बाद आपात स्थिति में ही चुनाव स्थगित किए जाते हैं। 
11:25 AM, 16-Mar-2023

आज भी हो सकती है बिजली कटौती की समस्या 

आज रात 10 बजे से विद्युतकर्मी 72 घंटे की हड़ताल पर चले जाएंगे। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने के लिए अधिकारी दावे तो कर रहे हैं, लेकिन 72 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 
कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसका कोई असर विद्युत आपूर्ति पर नहीं पड़ा। जहां से शिकायत मिली, उसका समाधान कराया गया। हड़ताल के दौरान भी आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। -राजेन्द्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता, शहर 

ऊर्जा भवन परिसर में बैठे विद्युतकर्मी 
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र के आह्वान पर विद्युत विभाग के जेई, अभियंता और निविदा एवं संविदा कर्मियों ने ऊर्जा भवन परिसर में धरना दिया। अध्यक्षता सरदार दर्शन सिंह और संचालन सुमित पाल व दिलमणि थपलियाल ने किया।

समिति के सह संयोजक रोहित, राम आशीष कुशवाहा, अवधेश कुमार, गौरव कुमार, जागेश कुमार, विनोद कुमार ने कहा कि 3 दिसंबर 2022 को हुए समझौते में ऊर्जा मंत्री ने 15 दिन का समय मांगा था। 112 दिन बीत गए हैं। समझौते के प्रमुख बिदुओं पर जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि ओबरा, अनपरा की 800-800 मेगावाट की नई इकाइयाें का उत्पादन निगम से छीनकर एनटीपीसी को दिये जाने, निजीकरण को रोकने व अन्य मांगों का समाधान करने की बजाय उत्पीड़न की धमकी दी जा रही है। 

हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत 
पीवीवीएनएल प्रशासन का कहना है कि अगर शहर या देहात में कहीं पर भी बिजली आपूर्ति की समस्या है तो उपभोक्ता हेल्पलाइन 1912 और निगम के टोल फ्री नंबर 1800-180-3002 पर शिकायत करें।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed