फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: 45 केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा जारी, आज वापस सुनारिया जेल जाएगा गुरमीत राम रहीम

Sun, 20 Aug 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 20 Aug 2023 11:22 AM IST
खास बातें

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले के 45 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। 23 अगस्त व 13 सितम्बर को पउप्र के सभी जिलों में अधिवक्तागण हड़ताल पर रहेंगे। पढ़ें ताजा खबरें

विज्ञापन
Meerut News Live: Movement for High Court bench will intensify in western UP, CTET today at 45 centers
सीटेट परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:46 PM, 20-Aug-2023

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

मेरठ के रोहटा में रविवार को मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरो ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव डूंगर थाना रोहटा जिला मेरठ निवासी सतीश कुमार पुत्र मांगेराम प्रजापति उम्र 45 वर्ष रविवार को दोपहर 10 बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर से मेरठ के लिए जा रहा था। जब वह मेरठ बड़ौत मार्ग पर आजमपुर गांव के सामने पहुंचा तो उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीर उपचार के लिए घायल को रीता अस्पताल शोभापुर में ले गए वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख सुभारती के लिए रेफर कर दिया।

सुभारती में पहुंचने पर चिकित्सकों ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया उसके बाद घटना की सूचना रोहटा पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर रोहटा पुलिस सुभारती अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले पंचायत नामां भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। गांव में सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया।
11:16 AM, 20-Aug-2023

पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच के लिए आंदोलन तेज होगा

हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पउप्र की बैठक शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन बुलंदशहर में आयोजित की गई। अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा व संचालन संयोजक विनोद कुमार चौधरी ने किया। पउप्र के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। 

सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शनिवार को होने वाली हड़तालों को प्रभावी बनाया जाएगा। 23 अगस्त व 13 सितम्बर को पउप्र के सभी जिलों में अधिवक्तागण हड़ताल पर रहेंगे और जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। 26 अगस्त को पउप्र के सभी अधिवक्तागण अपने-अपने जिलों में मशाल जुलूस निकालेंगे। दो सितम्बर को रजिस्ट्री कार्यालय बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पउप्र में हाईकोर्ट बेंच की शीघ्र स्थापना हेतु प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय लिया जायेगा। 

16 सितम्बर को केंद्रीय संघर्ष समिति पउप्र के पदाधिकारियों की बैठक जिला बार एसोसिएशन मेरठ में होगी, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।  
विज्ञापन
11:06 AM, 20-Aug-2023

एमएसपी की गारंटी नहीं तो वोट नहीं : वीएम सिंह

एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा अगर एमएसपी की गारंटी नहीं तो वोट भी नहीं देंगे। पिछले कई सालों से किसान एमएसपी पर गारंटी दिए जाने की मांग करता आ रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका जवाब दिया जाएगा। 

शनिवार को दिल्ली में आयोजित एमएसपी गारंटी किसान मोर्चा की बैठक में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने बताया कि बैठक में देशभर से 26 से 27 संगठन मोर्चा के साथ नए जुड़े हैं। शनिवार को इनके कोऑर्डिनेटर बैठक में शामिल हुए। पहले से ही 250 से अधिक संगठन मोर्चा से जुड़े हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर केंद्र सरकार एमएसपी पर गारंटी नहीं देती तो किसान 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देंगे। 

सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का समय मांगा था, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे को लेकर बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य व भुगतान को लेकर 1993 से सड़क से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया जा रहा है, जिसका परिणाम है कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने राज्य सरकार को गन्ना मूल्य तय करने का अधिकार दिया है। गृहमंत्री को एक पत्र भी मोर्चा की ओर से भेजा गया है। सभी सदस्यों के द्वारा पत्र भिजवाया जाएगा। अगर इसके बावजूद उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो दूसरे पक्ष के सामने मोर्चा अपनी मांगों को रखेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग दो दशकों से पुरानी है। इसकी शुरुआत अक्तूबर 2000 में उत्तर प्रदेश के किसानों ने एक राज्यव्यापी आंदोलन करके की थी। 

 उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ने देश भर का दौरा किया और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यदि किसानों के लिए कर्ज माफी और एमएसपी गारंटी के 2 कानून बना दिए जाएं तो उनकी दुर्दशा को कम किया जा सकता है। बैठक में केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड, पंजाब  समेत 28 राज्यों के सदस्य शामिल हुए।
11:06 AM, 20-Aug-2023

बीएससी-बीए तृतीय, एमएससी रिजल्ट आया

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों का एमएससी एग्री. (फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी) चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी (मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी), एमएससी (एप्लाइड माइक्रोबायोलाॅजी) द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी पॉलिमर साइंस चतुर्थ सेमेस्टर, एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर जून जून-2023 एवं बीयूएमएस प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर, एमडी/एमएस (यूनानी) तृतीय सेमेस्टर मई-2023 तथा बीएससी तृतीय वर्ष (कॉलेज कोड-165, 171, 1147 222, 729), बीए तृतीय वर्ष (कॉलेज कोड-039, 047, 1075, 1124) संस्थागत परीक्षा- 2023 एवं बीए तृतीय वर्ष (कॉलेज कोड- 046, 055) व्यक्तिगत परीक्षा- 2023 की परीक्षा की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है।  

 
11:06 AM, 20-Aug-2023

डेरा प्रमुख का पैरोल समय हुआ पूरा, आज जाएगा सुनारिया जेल

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का रविवार को 30 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह आश्रम बरनावा से दोपहर बाद रोहतक की सुनारिया जेल जाएगा। 

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख 20 जोलाई को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा आश्रम में आया था। उसके साथ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये थे। डेरा प्रमुख के पैरोल का समय रविवार को पूरा हो गया है। दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा में उसे रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जायेगा।
10:58 AM, 20-Aug-2023

Meerut News Live: 45 केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा जारी, आज वापस सुनारिया जेल जाएगा गुरमीत राम रहीम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को जिले के 45 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जा रही है। करीब 24 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीबीएसई की ओर से परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गईं। अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से दो घंटे पूर्व केंद्र पर पहुंचाना होगा। सीटीईटी की सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाली पहली पाली के लिए परीक्षार्थियों को सुबह 7:30 बजे केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए। यह पाली दोपहर 12 बजे समाप्त होगी। दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली के लिए दोपहर 12 बजे का रिपोर्टिंग टाइम रखा गया है। यह पाली शाम 4:30 बजे तक चलेगी। सीबीएसई के कोऑर्डिनेटर और केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने बताया कि सभी तैयारी कर ली गई हैं।  
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed