फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: 72 घंटे का कोल्ड डे अलर्ट, रामपुर तिराहा कांड में आरोपियों ने लगाई हाजिरी माफी

Fri, 19 Jan 2024 07:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jan 2024 07:11 PM IST
खास बातें

West UP News Live : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: GRP launched checking campaign at railway station and read all updates of West UP
ठंड में स्कूल जाती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:04 PM, 19-Jan-2024
72 घंटे का कोल्ड डे अलर्ट, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा मेरठ 

देर से शुरू हुई कड़ाके की ठंड का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने 72 घंटे तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। सीजन में सबसे सर्द शुक्रवार का दिन रहा है। तापमान गिरते हुए 11 डिग्री पर पहुंच गया है। प्रदेश में मेरठ सबसे सर्द रहा है। समुद्र तल के ऊपर चल रही पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते मौसम सर्द बना रहेगा।
05:58 PM, 19-Jan-2024
किसान को गोली मारी

मेरठ के गांव कपसाड़ में पुरानी रंजिश के चलते खेत पर एक किसान को गोली मार दी गई। किसान को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। वहीं, पुलिस ने मामला गंभीरता से नहीं लिया तो रंजिश बढ़ गई। परिजनों ने आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
04:42 PM, 19-Jan-2024
रामपुर तिराहा कांड में आरोपियों ने लगाई हाजिरी माफी

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड की पत्रावली की सुनवाई के दौरान तत्कालीन झिंझाना एसओ एसपी मिश्रा (सेवानिवृत सीओ) समेत अन्य आरोपी अदालत में हाजिर नहीं हुए। बचाव पक्ष की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। अगली सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की गई है।

एक अक्तूबर 1994 की रात उत्तराखंड की मांग के लिए आंदोलनकारी देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रात के समय रामपुर तिराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई थी। मुजफ्फरनगर के लोगों ने आंदोलनकारियों की मदद की थी। प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश 1995 में हुए थे। अदालत में सुनवाई चल रही है। सीबीआई बनाम एसपी मिश्रा की पत्रावली में शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। उत्तराखंड संघर्ष समिति के समन्वयक अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि आरोपियों की ओर से अदालत में हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिय गया है। जिसके चलते अगली सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की गई है।
04:12 PM, 19-Jan-2024
शादी समारोह में हथियार लहराने का वीडियो वायरल

मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित ग्रांड विनस बैंकेट हॉल में बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर बारातियों का हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वहीं, इस समंबंध में थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग नहीं हुई बल्कि हथियार लहराने का वीडियो जानकारी में आया है। जिसकी जांच की जा रही है।
12:54 PM, 19-Jan-2024

ABVP के विभाग संयोजक को जान से मारने की धमकी, भड़के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

बागपत के बड़ौत में फूंसवाली मस्जिद के पास बृहस्पतिवार की रात बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर विशेष समुदाय के युवकों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक के साथ गाली-गलौज व अभ्रदता कर दी। सूचना पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।

12:53 PM, 19-Jan-2024

हादसे में विद्युत संविदाकर्मी की मौत

बिजनौर में बृहस्पतिवार देर रात विद्युत निगम धामपुर में संविदा पर कार्यरत 44 वर्षीय बाइक सवार लाइनमैन की सड़क हादसे में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर, पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति के भाई चमन सिंह ने पुलिस में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
12:52 PM, 19-Jan-2024

खराब मौसम की वजह से नहीं हो सका मैच

मेरठ में भामाशाह क्रिकेट मैदान में उत्तर प्रदेश और बिहार टीम के बीच आज शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी मैच होना है। मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होना था लेकिन, खराब रोशनी के कारण मैच शुरू नहीं हो सका।

11:47 AM, 19-Jan-2024

West UP News Live: 72 घंटे का कोल्ड डे अलर्ट, रामपुर तिराहा कांड में आरोपियों ने लगाई हाजिरी माफी

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान

बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर अप्रिय घटना को रोकने व अयोध्या राम मंदिर निर्माण के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जीआरपी ने शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सहारनपुर की मौजूदगी में संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जहां संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई तो वहीं बेटिकट सफर कर रहे 15 लोगों को सख्ती से हिदायत देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed