West UP News Live: रालोद नेता सुनील रोहटा के भाई अनिल का निधन, छात्रा को पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश
West UP News Live : मेरठ के एक गांव में दो युवकों ने छात्रा को पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
लाइव अपडेट
बिजनौर जिले में सोमवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया है। सभी चर्च फूलों व रंग बिरंगी लाइटों से सजी रही। मुख्यालय पर सुबह चर्च में प्रभु ईशा मसीहा की प्रार्थना की गई। साथ ही ईसाई समुदाय के लोग ने केक काटकर क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाई देंगे। मिशन कंपाउंड में मेला भी लगा। क्रिसमस पर चर्च में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए। क्रिसमस को लेकर लोगों में उत्साह रह।
रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर निशाने साधे। प्रतियोगिता में हुए मुकाबलों में एयर पिस्टल आईएसएसएफ पुरुष वर्ग में आर्मी के श्रवण कुमार और एयर पिस्टल आईएसएसएफ जूनियर पुरुष वर्ग में चिराग शर्मा ने बढ़त बनाई। चैंपियनशिप के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को आयोजित होगा।
रालोद नेता सुनील रोहटा के भाई अनिल का निधन
रालोद नेता सुनील रोहटा के भाई अनिल रोहटा का स्वाइन फ्लू से निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में सोमवार सुबह सात बजे अंतिम सांस ली। बताया गया कि सात दिसंबर को उन्हें बीखार हुआ था। इसके बाद उन्हें मेरठ के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें आराम नहीं हुआ तो दिल्ली ले जाया गया था।
ता दें कि अनिल रोहटा (42) को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी और उन्हें मिमोनिया भी हो गया था। लगातार स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें दिल्ली के साकेट स्थित मैक्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया था। जहां पिछले पांच दिनों से उनका उपचार चल रहा था। वहीं, सोमवार तड़के उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके बाद सुबह सात बजे उनकी मृत्यु हो गई। वहीं, उनके भाई सुनील रोहटा ने बताया गया कि वे इसी महीने के शुरुआत से बीमार चल रहे थे। उन्हें पहले मेरठ के कैलाशी अस्पताल में दिखाया गया था। आराम नहीं लगने पर उन्हें दिल्ली ले जाया गया लेकिन, वहां भी उन्हें आराम नहीं लगा। उन्होंने बताया कि भाई ने आज सुबह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
West UP News Live: रालोद नेता सुनील रोहटा के भाई अनिल का निधन, छात्रा को पकड़कर दुष्कर्म की कोशिश
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में हाईवे स्थित एक गांव में सोमवार सुबह खेत पर जा रही एक छात्र को गांव के ही दो युवकों ने जबरन ईंख के खेत में खींच लिया। जहां आरोपियों ने छात्र के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, मौके से गुजर रहे अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह छात्रा को आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।