Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   PM Modi’s rally in Bihar on November 21 People from nearby districts to gather news in hindi

21 नवंबर को बिहार में पीएम मोदी की सभा: आसपास के जिलों से जुटेंगे लोग, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने क्या बताया?

Tue, 17 Nov 2026 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Nov 2026 03:59 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नाम नीतीश सेतु रखना बिहार के 14 करोड़ लोगों का सम्मान है। उन्होंने 21 नवंबर को वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

विज्ञापन
PM Modi’s rally in Bihar on November 21 People from nearby districts to gather news in hindi
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल (यू) के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आगामी 21 नवंबर को वैशाली के जंदाहा-राजापाकर औद्योगिक क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली सभा ऐतिहासिक और यादगार होगी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इस कार्यक्रम में वैशाली सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का नामकरण 'नीतीश सेतु' किया है। इस फैसले से पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है। यह नामकरण वास्तव में बिहार के 14 करोड़ लोगों को सम्मानित करने जैसा है।

विज्ञापन


पढ़ें: श्रमजीवी एक्सप्रेस में अगले सात दिन तक कन्फर्म टिकट नहीं, कितनी है वेटिंग?

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस सेतु के शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक नीतीश कुमार का गहरा जुड़ाव रहा है। शिलान्यास के बाद भी वे कई बार निर्माण स्थल पर जाकर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते रहे। ऐसे में इस सेतु का नाम 'नीतीश सेतु' रखा जाना उनके योगदान और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह निर्णय 21 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को और भी ऐतिहासिक एवं यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास और सुशासन के जिस मार्ग पर बिहार को आगे बढ़ाया, उसी रास्ते पर चलते हुए राज्य में विकास की लंबी लकीर खींची गई है। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उसी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

अंत में उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हों और अपनी सहभागिता से इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाएं। इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी और प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed