फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: बागपत में बाढ़ से दो गांवों पर मंडराया संकट, बिजनौर में दुष्कर्म के आरोपी को उम्रकैद की सजा

Thu, 13 Jul 2023 07:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 07:33 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : बिजनौर में एक दर्दनाक हादसे में चार कांवड़िये घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गुरुवार को बागपत में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण यमुना का तटबंध टूटने से कई गांवों में पानी घुस गया। तेज रफ्तार से पानी गांवों की तरफ बह रहा है। स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Four kanwariyas have injured in road accident in Bijnor, read all updates of West UP
बाढ़ के कारण वापस जाते डंफर - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:32 PM, 13-Jul-2023

कांवड़ मेला देखने गई मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

सरधना में धनवाली स्थित आश्रम पर मामा के साथ कांवड़ मेला देखने गई मासूम बच्ची के साथ में एक हैवान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आश्रम के पीछे स्थित राजकीय हाईस्कूल के पास दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और धुनाई करने के बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। जहां इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराते हो मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है। इसे लेकर काफी हंगामा भी खड़ा हुआ और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 
07:21 PM, 13-Jul-2023

मुजफ्फरनगर में अलग-अलग हादसों में दो कांवड़ियों की मौत, चार घायल

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फलौदा के पास कांवड़िये की बाइक विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में एक कांवडिय़ां की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। हादसे के बाद मार्ग काफी देर तक बाधित रहा। गंगनहर पटरी पर दो बाइक की भिड़ंत में एक कांवड़िये की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायल है।
विज्ञापन
07:16 PM, 13-Jul-2023

अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा

बिजनौर जनपद में युवती से दुष्कर्म में तालिब को आजीवन कारावास की सजाबिजनौर। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट अवधेश कुमार ने एक दलित युवती से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए तालिब को आजीवन कारावास व 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड की राशि में से 20 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाने के आदेश दिए हैं।
05:42 PM, 13-Jul-2023

बागपत में यमुना का तटबंध टूटने से सुभानपुर व अलीपुर में घुसा पानी

बागपत में यमुना का तटबंध सुभानपुर गांव के पास टूट गया। जिससे पानी सुभानपुर व गाजियाबाद के अलीपुर गांव में पहुंच गया। वहां की करीब एक हजार बीघा फसल डूब गई तो अब घरों के अंदर पानी घुसने का डर लोगों को सता रहा है। क्योंकि यमुना से तेज रफ्तार से पानी गांव की तरफ बह रहा है। 

तटबंध टूटने का पता चलते ही सुभानपुर व अलीपुर में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण उसे रोकने के लिए तटबंध के पास पहुंचे। लेकिन वहां तटबंध काफी चौड़ाई तक टूटा हुआ था, जिससे वह बंद नहीं किया जा सका। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई तो एडीएम व अन्य अधिकारी वहां पहुंचे और वहां तटबंध ठीक करने के लिए पोकलेन मशीन मंगवाई गई है। हालांकि अभी यमुना का पानी गांव की तरफ लगातार बह रहा है, जिसे जल्द ही नहीं रोकने पर हालात काफी बिगड़ सकते है।
02:56 PM, 13-Jul-2023
सांकरोद में तटबंध से दोबारा हुए यमुना के पानी के रिसाव को जेसीबी से कराया बंद

बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के सांकरोद गांव के पास यमुना के तटबंध से रिसाव होने पर पानी गांव की और पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। नायब तहसीलदार ने जेसीबी से तटबंध की मरम्मत कराकर पानी बंद करवाया।

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण पानी पुस्ते से टकरा गया। बुधवार को तटबंध में बने जानवरों के बिल से पानी पुस्ते के पार निकलकर ग्रामीणों के खेतों में भर गया था। तब सिंचाई विभाग और तहसील की टीम ने मिट्टी और पत्थर डलवाकर जेसीबी से पानी के रिसाव को बंद करा दिया था। बृहस्पतिवार की सुबह दोबारा तटबंध में रिसाव बन गया। वहां मौजूद निगरानी टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों को रिसाव की सूचना दी। नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने टीम के साथ तटबंध पर पहुंचकर मिट्टी और पत्थर डलवाकर जेसीबी से मरम्मत कराकर रिसाव को बंद करा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
02:52 PM, 13-Jul-2023
दीवार गिरने से युवक घायल

बिजनौर जनपद के नूरपुर में बृहस्पतिवार को लगातार हुई बारिश के चलते निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

ब्लाक क्षेत्र के गांव शहबाजपुर निवासी राम सिंह वाल्मिकी के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे राम सिंह के ऊपर नवनिर्मित दीवार गिर गई। जिसके नीचे वह दब गया। परिजनों के शोर पर आसपास के लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। परिजनों ने उसे उपचार के लिए नूरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:10 PM, 13-Jul-2023
सहारनपुर के सरसावा में नेशनल हाईवे 344 पर ग्राम झबीरण बाईपास के समीप कांवड़ियों के ट्रक ने कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब एक दर्जन कांवड़िये घायल हो गए हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सात कांवड़ियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि तीन कांवड़िये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसावा मेंभर्ती कराए गए हैं।
12:34 PM, 13-Jul-2023
कांवड़ लेकर पुरकाजी पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान का कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं सहित भाकियू नेता, चेयरमैन जहीर फारूकी, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, ब्लॉक अध्यक्ष मोनू पंवार ने भी स्वागत किया।
12:26 PM, 13-Jul-2023
भरभराकर गिरा मकान, दो बच्चे दबे

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव में एक परिवार पर आफत टूट पड़ी है। बुधवार देर रात गुलफाम टेलर के मकान का एक कमरा भरभराकर गिर गया। गुलफाम के दो बच्चे मलबे में दब गए। मलबे में दबने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, मकान गिरने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे से बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
11:51 AM, 13-Jul-2023
शामली में 12 घंटों से बत्ती गुल, लोग परेशान

शामली में एक ओर बरसात से आफत तो दूसरी तरफ विद्युत कटौती ने लोगों को रुला दिया है। चौसाना के खोडंसमां में रात्रि 12 बजे से आपूर्ति बाधित है। बिजली बाधित होने से पेयजल की समस्या पैदा हो गई। वहीं, बारिश के बाद मौसम में भरी उमस से लोग परेशान है।

शामली-शामला में स्थित 132/33 केवीए के बिजली घर पर खोड़समां उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजारी विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। जिसको तकनीकी सहायक दुरुस्त करने में जुटे हैं। घंटों की मशक्कत के बाद भी लाइन ठीक नहीं हो सकी। तकनीकी सहायकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। जिस कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन बिजली सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक रहती थी और दिन व रात में अलग-अलग कट हो जाने के बाद भी 10-13 घंटे की सप्लाई मिलती थी, लेकिन बुधवार रात्रि में हुए कट ने रुला दिया। पेयजल की समस्या पैदा हो गई। गर्मी अधिक होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण फैल हो गए, जिसकी वजह से हाथ के पंखे लोगों का सहारा बने। अंकुर चौधरी ने बताया कि रात्रि से बिजली गुल थी। पीने का पानी खत्म हो गया। बच्चे गर्मी के कारण बिलबिला गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed