Meerut News Live: कांवड़ मार्ग पर रात में निरीक्षण के लिए निकले अधिकारी, डीजे में चल रही प्रतिस्पर्धा, लगा जाम
{"_id":"64ae3739dd0be8d6df0d4c95","slug":"meerut-news-live-flood-occurred-in-western-up-a-house-collapsed-in-bijnor-read-all-updates-2023-07-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: कांवड़ मार्ग पर रात में निरीक्षण के लिए निकले अधिकारी, डीजे में चल रही प्रतिस्पर्धा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:04 AM IST
खास बातें
Meerut News Live : पश्चिमी यूपी के जिलों में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कहीं पर मार्ग ही टूटकर पानी में बह गया तो कहीं गोवंशों की पानी में डूबने से मौत हो गई। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पाल का अपडेट-
विज्ञापन
बिजनौर में एक मकान ढह गया।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:06 AM, 13-Jul-2023
डीजे शहर में ले जाने को कावड़ियों ने दिया धरना , पुलिस ने बाईपास से निकलवाए
मुजफ्फरनगर में इस बार पुलिस ने बड़े डीजे वाली कावड़ को शहर में घुसने पर प्रतिबंध लगा है। रात के समय कई बड़े डीजे वाली कावड़ रामपुर तिराहे पर पहुंचे और उसके संचालकों ने उन्हें शहर में ले जाने का प्रयास किया । एसएसपी संजीव सुमन, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर कावड़ डीजे को शहर में जाने से मना कर दिया। इस पर कावड़िया धरना देकर बैठ गए। डेढ़ घंटे की जद्दोजहद के बाद डीजे दिल्ली हाईवे बायपास मार्ग से ले जाए गए। एसएससी संजीव सुमन ने कहा 16 फीट ऊंचाई और 16 फीट चौड़ाई वाले डीजे कावड़ शहर के अंदर से जाएंगे।11:58 PM, 12-Jul-2023
कांवड़ मार्ग पर रात में निकले पुलिस प्रशासन के अधिकारी
मेरठ में कांवड़ मार्ग पर बुधवार रात में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निकले। बारिश के चलते कांवडियों को होने वाली दिक्कतों की जानकारी ली। उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। रात में आईजी नचिकेता, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवान कावड़ मार्ग पर पहुंच गए।
कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए कावड़ मार्ग पर लगे शिविरों के संचालकों से भी बात की खाने पीने की व्यवस्था बेहतर और वहां रुकने के इंतजाम भी देखें। बरसात में स्ट्रीट लाइट की भी व्यवस्था की गई, ताकि कांवड़िये रात में अपनी मंजिल की तरफ आगे बढ़े। कई कावड़ियों से अधिकारियों ने बातचीत भी की।

11:57 PM, 12-Jul-2023
मुजफ्फरनगर में किशोर व युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
चरथावल में कसितारा गांव में देर शाम किशोरी स्वाति (17) पुत्री तुलसीराम और प्रियांशु (12) पुत्र जनेश्वर घर से चारा लेने गए थे। कई घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो रात करीब 10 बजे दोनो बेसुध हालत में गांव के नजदीक एक भट्ठे के खदान में मिले है। पुलिस ने मौके पहुचकर दोनों को सीएचसी भिजवाया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों का कहना है दोनों की मौत डूबकर होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना प्रभारी आईपीएस अभिजीत कुमार ने बताया कि अभी घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृत्यु का सही कारण के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
08:07 PM, 12-Jul-2023
बाइक की टक्कर से वृद्ध की दौरान मौत
देवबंद में लबकरी-भायला मार्ग पर बाइक की टक्कर से बाग में जा रहा साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लबकरी गांव निवासी रुपचंद (65) बुधवार की दोपहर साइकिल पर सवार होकर बाग में जा रहा था। जब वह लबकरी-भायला मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आई बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें रुपचंद गंभीर रुप से घायल हो गया।
राहगीरों से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रुपचंद की मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। जिसकी जानकारी कराई जा रही है।

04:11 PM, 12-Jul-2023
कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत दो दरोगा निलंबित
शामली में कैराना क्षेत्र में मंगलवार रात को विपरीत दिशा से जा रहे पिकअप की टक्कर लगने से हरियाणा निवासी बाइक सवार दो कांवड़िये की मौत व दो के घायल होने के मामले को एसपी अभिषेक ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पंजीठ चौकी इंचार्ज और सेक्टर प्रभारी को निलंबित कर दिया।

02:37 PM, 12-Jul-2023
बिजनौर में बाढ़ आने से पानी रेलवे ट्रैक पर तक पहुंच गया। बालावाली और लक्सर के बीच बाढ़ के पानी में रेल ट्रैक डूबने से रेल यातायात पिछले दो घंटे से बंद हैं। ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशन पर रोक कर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:51 PM, 12-Jul-2023
सहारनपुर में रिटायर्ड शिक्षक की डूबने से मौत
सहारनपुर के नानौता में मंगलवार शाम के समय खेत में टहलने निकले रिटायर्ड शिक्षक (65) की पैर फिसलने के चलते तालाब में डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिटायर्ड शिक्षक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

01:25 PM, 12-Jul-2023
बाग से कुत्ता उठा ले गया गुलदार, दो शावकों के साथ घूम रहा गुलदार
बिजनौर में नूरपुर क्षेत्र के गांव धमरौला में एक बाग के रखवाले का कुत्ता गुलदार उठा ले गया। इससे तीन दिन पहले गुलदार पड़ोसी गांव धमरौली में एक बछिया पर हमला बोल चुका है। दो शावकों के साथ गुलदार दिखाई देने से आसपास के आधा दर्जन गांवों में दहशत का माहौल है।
गांव धमरौला के पूर्व प्रधान कोमल सिंह का गांव में ही बाग है। बाग की रखवाली हसुपुरा निवासी भगीरथ सिंह अपने कुत्ते के साथ करते है। मंगलवार की रात को गुलदार उनके कुत्ते को उठा ले गया। इससे तीन दिन पहले गुलदार ने पड़ोसी गांव धमरौली में रविंदर की बछिया पर हमला बोल चुका है। तीन दिन पहले ही पड़ोसी गांव मंडौरा के पूर्व प्रधान देशराज सिंह के नहटौर मार्ग स्थित मकान के गेट पर आधी रात को एक बजे गुलदार आराम फरमाते हुए पीआरवी पुलिस टीम ने देखा। हालांकि पुलिस ने रोशनी व होरन की आवाज से गुलदार को भगाने के बाद मकान मालिक को जगाकर सचेत रहने की हिदायत दी। करीब दो पखवाड़े से धमरौला, धमरौली, मंडौरा,नुकदीपुर सहित करीब आधा दर्जन गांवों में दो शावकों के साथ गुलदार दिखाई देने से दहशत का माहौल है। दहशत के चलते ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए है। ग्रामीण सोमवार को थानाध्यक्ष नूरपुर को ज्ञापन देकर गुलदार को पकड़वाने की मांग कर चुके हैं। वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने में लापरवाही के प्रति लोगों में रोष है। उधर, पुलिस प्रशासन ने नहटौर मार्ग पर कांवड़ यात्रियों को जंगली जानवरों गुलदार आदि से सचेत रहने का संदेश देने के लिए पेड़ों पर जगह-जगह फ्लैक्स लगाए हैं।

12:52 PM, 12-Jul-2023
भरभरा कर गिरी कमरे की कच्ची छत, महिला की मौत
सहारनपुर के नागल में कमरे की कच्ची छत गिरने से मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
नागल के गांव कोटा में बुधवार की सुबह दस बजे सरला देवी (55) पत्नी राम कुमार खाना बनाने के लिए उपले लेने को कच्ची छत वाले कमरे में गई थी। इसी दौरान भारी बारिश के चलते छत भरभरा कर नीचे गिर गई। शोर होने पर पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। मलबा हटा कर गंभीर रूप से घायल सरला देवी को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि सरला देवी अपने इकलौते बेटे लोकेश के साथ घर पर रहती थी। लोकेश गंगाजल लेने हरिद्वार गया हुआ है। परिजन उसे लेने के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनाें का कहना है कि वे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

11:30 AM, 12-Jul-2023
यमुना के बांध में रिसाव, जलमग्न हुईं फसलें
बागपत में यमुना का जलस्तर बढ़ने से सांकरौद गांव में बनाए गए बांध में रिसाव होने से किसानों के खेतों में जलभराव हो गया है। किसानों ने मशक्कत कर बांध के रिसाव में पत्थर और मिट्टी डालकर बंद कर पानी को रोका। किसानों ने प्रशासन से बांध की मरम्मत कराने की मांग की है।