फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: बागपत-शामली में बाढ़ से मचा हाहाकार, कांवड़ लेने जा रहे किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत

Fri, 14 Jul 2023 07:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jul 2023 07:02 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : यमुना और हिंडन नदी के उफान पर आने से पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बागपत, शामली और सहारनपुर के गांवों में पानी घुस गया है। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Flood in Baghpat and Shamli, water entered villages, read all updates of West UP
बागपत के गांवों में घुसा पानी। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:47 PM, 14-Jul-2023
मेरठ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में सिवाया टोल प्लाजा पर कांवड़ियों पर हाइड्रा पर चढ़कर पुष्प वर्षा की गई। शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा होते देख कांवड़िये खुश हुए और उन्होंने हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाए। 
06:33 PM, 14-Jul-2023
कांवड़ लेने जा रहे किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत

मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के जटवाड़ा गंगनहर में नहाते हुए डूबने से नोएडा के एक किशोर की मौत हो गई। मृतक अपने दोस्तों के साथ नोएडा से हरिद्वार जाने के लिए निकला हुआ था।

नोएडा के चार मूर्ति गोल्डन सिटी निवासी आलोक गुप्ता (17) पुत्र सोराज गुप्ता अपने मित्र नोएडा निवासी अरुण, मनीष, नितिन व सुमित के साथ हरिद्वार जाने के लिए बस से बृहस्पतिवार सुबह निकले थे। सुमित ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र है। उसने गांव तालड़ा में कमरा ले रखा है। सुमित को कुछ सामान अपने कमरे से लेना था, सभी दोस्त बृहस्पतिवार शाम तालड़ा पहुंच गए थे। शुक्रवार  सुबह सभी गंगनहर पर घूमने के लिए पहुंचे तो वहां पर नहाने लगे। अचानक आलोक गुप्ता पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अधिक पानी होने से वह उसे बचा नहीं सके। जानसठ पुलिस ने गोताखोरों की मदद से आलोक गुप्ता को गंगनहर से बाहर निकलवा कर सीएचसी में ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
06:28 PM, 14-Jul-2023
बिजनौर के नगीना में पेट्रोल पंप की छत नीचे गिरने से 44 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
 
नगर की आजाद कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय विनीत शर्मा क्षेत्र के ग्राम भूरापुर में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता था। बताया गया कि रात्रि में वह घर जाने की बजाए पेट्रोल पंप के कार्यालय की छत पर सो गया। रात्रि में किसी समय बारिश होने पर वह उठा तो पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गया। पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों ने उसका इलाज एक निजी चिकित्सक के यहां कराया और हालत बिगड़ने पर नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
06:25 PM, 14-Jul-2023
मंदिर में पड़ा मिला युवक का शव

बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव अभयराजपुर स्थित कुटी मंदिर में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा। उन्होंने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। 

शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित कुटी मंदिर में गांव का ही एक युवक गौरव (22) पुत्र राधेश्याम घायलवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।परिजनों सहित ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ भरत कुमार सोनकर, थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह पुलिस बल सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों सहित ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। उन्होंने गांव के ही व्यक्ति पर युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
04:35 PM, 14-Jul-2023
सड़क हादसे में सात कांवड़िये घायल

सहारनपुर में तीतरो क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा में तीन बाइक सवार लोगों को बचाने के चक्कर में डीसीएम अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में सात कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें एक कांवड़िये की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
04:30 PM, 14-Jul-2023
प्रभारी मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तहसील जानसठ, ब्लॉक मोरना, नगर पंचायत भोकरहेड़ी में बाढ़ से प्रभावित ग्राम मजलीसपुर तौफीर, नया गांव, महराजपुर, सीतबपुर, खैरनगर का दौरा किया और पीड़ितों का हाल चाल जाना। इस दौरान राहत सामग्री का वितरण भी किया। प्रभारी मंत्री ने पानी निकासी की व्यवस्था, आवश्यक चिकित्सा सेवा एवं भोजन, पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उसके बाद प्रभारी मंत्री ने भोकरहेड़ी इंटर कॉलिज में पीड़ितों के लिए बने आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए शरणालय में निवास करें और हर सम्भव सहायता प्रशासन द्वारा समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:41 PM, 14-Jul-2023
काली नदी में डूबे युवक की तलाश

मुजफ्फरनगर में कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में उमेश (30) पुत्र सूरजपाल काली नदी के तेज बहाव में बह गया। वहीं, परिजनों ने बृहस्पतिवार को पुलिस को जानकारी दी। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि सहारनपुर से एनडीआरएफ की टीम मंगाई गई है। एनडीआरएफ टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
01:28 PM, 14-Jul-2023
कांवड़िये को सांप ने डसा, अस्पताल में मौत
 
सरधना क्षेत्र के सलावा में राइट माइनर पर कांवड़ पटरी मार्ग पर पाली के पास शिविर में सो रहे कांवड़िये को सांप ने काट लिया। इसके बाद कांवड़िये को सीएचसी में ले जाया गया। जानकारी के बाद भोले को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया और वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया शामली के कस्बा जलालाबाद निवासी (22) राहुल पुत्र लक्ष्मण हरिद्वार से कांवड़ लेकर गुरुवार रात रार्धना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचा था। इसके बाद वह शिविर में सो गया। वहीं, शुक्रवार सुबह शिविर में राहुल को सांप ने काट लिया। शिविर संचालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी ले गए, जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया। लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
12:50 PM, 14-Jul-2023
बिजनौर में बरसाती नदी में आए तेज बहाव ने कहर मचाया हुआ है। नदी में आए तेज बहाव के कारण एक टेंपो पानी में डूब गया, जिससे दो महिलाओं व दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं, गोताखोरों ने चारों शवों को बाहर निकाल लिया है। उधर, परिवार व गांव में मातम पसरा है। 
11:23 AM, 14-Jul-2023

Meerut News Live: बागपत-शामली में बाढ़ से मचा हाहाकार, कांवड़ लेने जा रहे किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत

यमुना नदी का तेज बहाव शामली जनपद के लक्ष्मीपुरा गांव की ओर बढ़ रहा है। जिसके कारण करीब 40 फीट लंबी तटबंध की ठोकर यमुना नदी में बह गई। सैकड़ों की संख्या में पेड़ व कई सौ बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने अपने नलकूपों से मोटर, पाइप, बिजली के खंभे और ट्रांसफॉर्मर्स सहित अन्य सामान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed