Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out at a helmet shop near Green Park metro station; two women rescued safely.

Delhi NCR News: ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हेलमेट की दुकान में लगी आग, दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
-दमकल की नौ गाड़ियों ने 35 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास रविवार दोपहर एक इमारत के भूतल पर स्थित हेलमेट की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। आग फैलने के दौरान इमारत में मौजूद दो महिलाएं अंदर ही फंस गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने सीढ़ी की मदद से दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकलकर्मियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

दमकल विभाग के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 3.10 बजे ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर देखा कि इमारत के भूतल पर स्थित हेलमेट की दुकान आग की चपेट में आ चुकी है। दुकान से तेजी से धुआं निकल रहा है। दमकलकर्मियों ने एक तरफ आग बुझाने का अभियान शुरू किया, वहीं दूसरी ओर दो मंजिला इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुट गए। इसी दौरान दो महिलाएं 61 वर्षीय शोभा देवी और 32 वर्षीय बीना इमारत में फंसी मिलीं। दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल की नौ गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम जारी रखा गया। करीब 35 मिनट की मशक्कत के बाद दोपहर 3:45 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। स्थानीय पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed