Meerut News Live: भाजपा नेता के गैर जमानती वारंट जारी, दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
{"_id":"64c36462a5bcf8c18d0d0d23","slug":"meerut-news-live-firing-on-house-of-village-head-in-muzaffarnagar-and-read-all-updates-of-west-up-2023-07-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: भाजपा नेता के गैर जमानती वारंट जारी, दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 28 Jul 2023 07:04 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Jul 2023 07:04 PM IST
खास बातें
Meerut News Live : पुलिस सुरक्षा के बीच बदमाशों ने ग्राम प्रधान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने छिपकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:03 PM, 28-Jul-2023
ट्रांसफार्मर के करंट से दो गौवंशों की मौत
शामली में गढ़ीपुख्ता में क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते दो गौवंशों को अपनी जान गंवानी पड़ी। गांव में लगे एक ट्रांसफार्मर के तेज करंट से एक गाय व एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। बाद में गढ़ीपुख्ता पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गौवंशों के शवों को मौके से उठवाया गया। करंट से गौवंशों की मौत के बावजूद कोई भी विद्युत अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भी आक्रोश नजर आया।

07:01 PM, 28-Jul-2023
नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा
बागपत में रमाला क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को न्यायाधीश ने 10 साल की सजा सुनाई। साथ ही बीस हजार रुपये अर्थदंड लगाया। जिसे अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाने के आदेश दिए गए।
विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र पंवार और नरेश वेदवान ने बताया कि रमाला थाने में 15 मार्च 2015 में एक व्यक्ति ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी घर से शौच के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। वह घर से सोने की अंगूठी और चैन लेकर गई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने नाबालिक को बरामद कर लिया था और इस मामले में बासौली गांव के कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट में हुई। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने कपिल को दस साल की सजा और बीस हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर एक साल की सजा बढ़ाई जाएगी।

04:35 PM, 28-Jul-2023
दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
शामली जनपद के कैराना में दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया, जबकि पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव गंदराऊ निवासी महरूबा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व गांव खुरगान निवासी फारुख के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते चले आ रहे थे। उसके दो बेटियां हैं। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ में मारपीट कर दी और पति ने तीन तलाक देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। मामले में पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने पति फारुख के अलावा ससुर इकराम, सास शकीला, जेठ मारूफ, देवर शाहरुख व अनम निवासीगण खुरगान के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।

04:26 PM, 28-Jul-2023
मेरठ में दहेज का एक मामला सामने आया है। यहां थापर नगर में एक परिवार वालों ने दहेज न लाने व बेटी पैदा होने पर बहू को घर से निकाल दिया है। बताया गया कि छह महीने पहले बेटी पैदा हुई थी, तभी से महिला को घर से बाहर निकाला गया है। अब परिवार वाले दरवाजा भी नहीं खोल रहे हैं।
03:15 PM, 28-Jul-2023
मेरठ में भाजपा नेता अरविंद गुप्ता मारवाड़ी के गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी हो गए हैं। भाजपा नेता ऑफिस गर्ल से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा है। वहीं, अधिवक्ता रमेश चंद गुप्ता के खिलाफ पहले ही चार्जशीट तैयार हो चुकी है।
02:24 PM, 28-Jul-2023
चैंपियनशिप में जौहड़ी के आशु व डोली ने जीते पदक
यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राईफल एसोशियेशन जौहड़ी की दो होनहार महिला शूटरों ने दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते हैं। शुक्रवार को डीएम ने दोनों महिला शूटरों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

02:22 PM, 28-Jul-2023
मानदेय को लेकर धरना जारी, आत्मदाह का किया प्रयास
सहारनपुर में मानदेय को लेकर हकीकत नगर रामलीला मैदान में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। बामुश्किल पुलिस ने बोतल को छीना। वहीं, तबीयत बिगड़ने पर नसीम और गीता को जिला अस्पताल ले जाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह सहित सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है। पिछले करीब एक महीने से आशा कार्यकर्ता धरनारत हैं, लेकिन अभी उनका पूरा मानदेय खाते में नहीं भेजा है।

01:02 PM, 28-Jul-2023
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोर के साथ कुकर्म
मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव के किशोर के साथ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कुकर्म किया गया। पिता का कहना है कि तंग आकर बृहस्पतिवार रात को पीड़ित किशोर ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पिता ने रात में ही बिरालसी चौकी पर तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि दो आरोपी कुकर्म करते थे और एक नाबालिग आरोपी वीडियो बनाता था।

12:38 PM, 28-Jul-2023
महानगर बस सेवा के परिचालक हड़ताल पर, सिटी बसों का संचालन हुआ ठप
मेरठ महानगर बस सेवा के तहत चलने वाली सिटी बसों के परिचालकों ने शुक्रवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी है। इस कारण शहर में चल रही 98 सिटी बसों का चक्का जाम हो गया है। सिटी बस के परिचालक डब्लूटी को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से जारी किए गए आदेशों का विरोध कर रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने डब्लूटी के मामलों को लेकर चल रही जांच में ड्यूटी से हटाए गए परिचालकों को वापस ड्यूटी पर रखने की मांग की है। अधिकारियों की ओर से बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गए थे कि अगर छह से अधिक डब्लूटी पाई जाती है तो परिचालक की संविदा समाप्त कर दी जाएगी।

12:32 PM, 28-Jul-2023
संस्कृत विद्यालय गुरुकुल बरनावा के 70 ब्रह्मचारी आईफ्लू की चपेट में
बागपत के बिनौली में संस्कृत विद्यालय गुरुकुल लाक्षाग्रह बरनावा के करीब 70 ब्रह्मचारी आईफ्लू की बीमारी की चपेट में है। शुक्रवार को सभी ब्रह्मचारी बिनौली सीएचसी पर दवा लेने पहुंचे। जिले में आईफ्लू का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। संस्कृत विद्यालय बरनावा में पढ़ने वाले रितिक अभिजीत, अभिसोम, वाशु, इशांत, ईशान, आदित्य, देव सहित करीब 70 बच्चे आईफ्लू से ग्रसित है। आर्चाय संजीव आर्य सभी ब्रह्मचारियों को उपचार के लिए सीएचसी बिनौली लेकर पहुंचे, जहां वे पर्ची बनवाकर आंखों के उपचार के लिए दवाई ले रहे हैं।