फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Seven people injured after tractor-trolley overturns

अनियंत्रित होकर पर पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली: पंचकूला-यमुनानगर एनएच पर हुआ हादसा, सात मजदूर गंभीर रूप से घायल

Wed, 23 Sep 2026 10:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, बरवाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:48 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 के पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया।

विज्ञापन
Seven people injured after tractor-trolley overturns
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर स्थित गांव रिहौड़ के पास बुधवार देर शाम मुर्गी खाद से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली पर बैठे सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 के पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल मजदूरों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-6 पंचकूला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव परागपुर जिला  एसएस नगर मोहाली पंजाब की एक ट्रैक्टर ट्रॉली मुर्गी के खाद से भरी मौली की तरफ से बरवाला की तरफ आ रही थी। जैसे ही यह ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर स्थित गांव रिहौड़ के पास पहुंची तो चालक का ट्रैक्टर ट्रॉली से  संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में ट्रॉली के ऊपर बैठे मजदूर नंदलाल, विनोद कुमार, धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मांगू राम, गजेंद्र, लाल बहादुर, धर्मवीर को हल्की चोटें लगी हैं जिनका नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed