West UP News Live: कांग्रेस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, पढ़ें ताजा खबरें
West UP News Live : बागपत में नमकीन बनाने की की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और लाखों रुपयों का नुकसान होना बताया जा रहा है।
लाइव अपडेट
बिजनौर में हल्दौर के गांव कड़ापुर में बिजलीघर पर तीन गांवों के किसानों का धरना चल रहा है। गांव कड़ापुर निवासी प्रमोद कुमार गन्ना सेंटर परिवर्तन नहीं होने पर आक्रोशित होकर अपने खेत पर पहुंचा और खड़ी फसल में आग लगा ली। वहीं, वीडियो वायरल होने पर धरने पर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बामुश्किल आग पर काबू पाया।
उपराष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से नाराज जाट समाज के लोगों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन में भी मुजफ्फरनगर के लोग शामिल हुए। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और किसान संगठनों ने नाराजगी जताई है। मोरना में तृणमूल कांग्रेस के सांसद का पुतला फूंका जाएगा। गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के साथ विभिन्न संगठनों के लोग दिल्ली गए हैं।
उपराष्ट्रपति का अपमान करने के विरोध में भाजपा नेता ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर दिया है। कांग्रेस के खिलाफ मुर्दाबाद और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मेरठ में भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज और महापौर हरिकांत अहलूवालिया सहित भाजपा नेता मौजूद रहे हैं। कलेक्ट्रेट में भाजपा में कांग्रेस और राहुल गांधी निंदा की है।
सहारनपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुरड़ीखेड़ा में बृहस्पतिवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवक कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
बिजनौर के चांदपुर में बुधवार की रात एक्सिस बैंक में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। बताया गया कि कुछ दिन बैंक में कार्यबंद रहेगा। आग शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है।
बिजनौर में उपराष्ट्रपति के अपमान के विरोध में भाजपा नेता व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। बाद में कलक्ट्रेट में जाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति का अपमान निंदनीय है
मुजफ्फरनगर के खतौली में भूड़ चौकी क्षेत्र में फलावदा रोड पर चोरों ने दो दुकानों के शटर तोड़कर नगदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खगालने में लगी है।
थाना के भूड़ चौकी क्षेत्र में स्थित फलावदा रोड पर बालाजी किराना स्टोर का शटर उखाड़कर वहां से आठ हजार की नगदी व समान चोरी कर लिया। इसके अलावा भारत ट्रेडिंग कंपनी का शटर उखाड़कर वहां से भी आठ हजार रुपये गल्ले से निकाल लिए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पांच संदिग्ध दिखाई पड़ रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस से चोरी का खुलासा किए जाने के साथ ही गश्त बढाए जाने की मांग की है। कुछ दिन पहले खतौली कस्बा इंचार्ज संदीप चौधरी के कमरे से अज्ञात चोरों ने लेपटॉप व हजारों की नगदी चोरी कर ली थी।
West UP News Live: कांग्रेस के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन, पढ़ें ताजा खबरें
फैक्टरी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
बागपत जनपद के बड़ौत में सराय रोड पर स्थित शंकर नमकीन बनाने की फैक्टरी में बृहस्पतिवार तड़के अचानक आग लग गई। जिससे आसपास स्थित फैक्टरी मालिकों में हड़कंप मच गया।
इसके बाद लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक आग लगने का सही कारण नहीं पता चल सका है और न ही इस संबंध में कोई तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।