Meerut News Live: मेरठ में ई-रिक्शा जलकर राख, दबिश के दौरान घर में चलती मिली शराब की भट्टी
{"_id":"6440edae222a41c32503bae2","slug":"meerut-news-live-fierce-fire-caused-by-short-circuit-in-handloom-factory-2023-04-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: मेरठ में ई-रिक्शा जलकर राख, दबिश के दौरान घर में चलती मिली शराब की भट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 20 Apr 2023 10:17 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:17 PM IST
खास बातें
मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में आज दोपहर एक हैंडलूम्स फैक्टरी में भीषण आग लग गई। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
ई-रिक्शा जलकर राख।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:40 PM, 20-Apr-2023
दबिश के दौरान घर में चलती मिली शराब की भट्टी
हस्तिनापुर में बृहस्पतिवार की देर शाम क्षेत्र के गांव मखदुमपुर में आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी की। वहीं छापामारी के दौरान एक घर में अवैध शराब की भट्टी चलती मिली। भट्टी के पास से तीन ड्रमों में लगभग एक हजार लीटर लहन, 70 पाउचों में 40 लिटर कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही भट्टी व लहन को नष्ट कर कच्ची शराब को जब्त किया गया। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाने वाले आसाराम और प्रदीप दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया।

07:17 PM, 20-Apr-2023
ईद-उल-फितर का पर्व 22 अप्रैल को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाएगा। इस पर्व के अवसर पर मुस्लिम वर्ग के लोग ईदगाह/मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करते हैं। वहीं, इस अवसर पर भारी व हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन शहर क्षेत्र में सुबह पांच बजे से इस प्रकार रहेगा।
1. दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसों को भैसाली बस अडडे पर आना है, पर उन्हें परतापुर इंटरचेंज से सरधना फ्लाईओवर से मुड़कर कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरोमाईल चौराहे से बेगमपुल, भैसाली रोडवेज स्टैंड पर आ सकती है। वापसी से दिल्ली गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें इसी मार्ग से जा सकेंगी।
2. मुरादनगर से आने वाला यातायात जिसे गढ़ या मुरादाबाद जाना है, उसे जीरोमाईल चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहे, जेल चुंगी होते हुए यूनिवर्सिटी से गढ़ रोड़ पर जाने दिया जाएगा और जिस यातायात को हापुड़ जाना है उसे यूनिवर्सिटी होते हुए तेजगढ़ी चौराहे से एल. ब्लॉक से हाुपड़ की ओर जाने दिया जाएगा।
3. दिल्ली चुंगी शारदा रोड व ब्रहमपुरी चौराहे से भूमियापुल की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
4. हापुड़ स्टैंड से भूमिया का पुल (गोलाकुंआ) की तरफ किसी प्रकार का वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।
5. हापुड़ रोड से आने वाले सभी प्रकार के यातायात को एल-ब्लॉक शास्त्रीनगर से आगे हापुड़ स्टैंड की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी प्रकार हापुड़ स्टैंड से एल. ब्लॉक की ओर किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहन एल-ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की ओर जा सकेंगे।
6. बागपत स्टैंड (फुटबाल चौक) से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार से जली कोठी, रेलवे रोड, ईदगाह की ओर दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर यातायात पूरी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
06:18 PM, 20-Apr-2023
शार्ट सर्किट से लगी ई-रिक्शा में आग, जलकर राख
मेरठ में माधवपुरम से फुटबॉल चौक की तरफ जा रही ई-रिक्शा में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि जिस समय ई-रिक्शा में आग लगी उसमें कोई सवारी नहीं थी। ई-रिक्शा चालक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। जब तक आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया, तब तक वह जलकर राख हो चुकी थी।
कंकरखेड़ा निवासी नईम ई-रिक्शा चलाता है, जो दोपहर बाद माधवपुरम में सवारियों को छोड़कर फुटबाल चौक की तरफ जा रहा था। दिल्ली चुंगी के नजदीक पहुंचते ही सीट के नीचे से धुआं निकलता दिखा। नईम ने ई-रिक्शा की सीट हटाकर देखी तो अंदर आग लगी हुई थी। उसने आनन-फानन में आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन कुछ ही देर में ई-रिक्शा आग की चपेट में आ गई। दमकल विभाग को भी फोन किया गया लेकिन दमकलकर्मी भी मौके पर नहीं आ सके। पता चलने पर टीपी नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने का कारण बैटरी में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ई-रिक्शा चालक नईम का कहना है कि उसने करीब पांच माह पहले 80 हजार रुपये में उसे खरीदा था। इसी माह आखिरी किस्त जमा होनी थी। इसके बाद ई-रिक्शा उसकी हो जाती लेकिन इससे पहले ही ई-रिक्शा आग में जलकर राख हो गई।
05:15 PM, 20-Apr-2023
प्लाट खरीदने वाले का बेटा ही निकला लुटेरा
सहारनपुर के कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में दो दिन पूर्व प्लॉट बेचकर जाते व्यक्ति से हुई ढाई लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात प्लाट खरीदने वाले व्यक्ति के पुत्र ने ही अपने साथियों के साथ की थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास 1.95 लाख की नकदी और हथियार बरामद हुए।

04:07 PM, 20-Apr-2023
पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, तीन गंभीर
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी में पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं, ट्रॉली पर बैठे तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव जहीरपुर निवासी इस्तखार अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर परिवार के लोगों के साथ पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव भूराहेड़ी में भूसा लेने जा रहा था। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ढाबे के पास पीछे से आ रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक इस्तखार, उसका भाई इसरार व भतीजा सोबान और चेचेरा भाई अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पुरकाजी पीएचसी पर पहुंचाया, जहां पर इस्तखार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया कि पुलिस ने पिकअप चालक की तलाश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई इसरार की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

02:23 PM, 20-Apr-2023
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
दौराला के रुहासा गांव के पास गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि रुहासा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 के आस पास है। शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है।
आवारा पशु की टक्कर से मजदूर की मौत
लावड़ में समसपुर मार्ग पर गुरुवार को आवारा पशु की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरनगर के कवाल के रहने वाला रवि पुत्र पवन अपनी पत्नी तथा डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ कई वर्षों से कस्बे के सैनी नगर में रहता था। रवि मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को रवि समसपुर गांव से रिक्शे में भूस लावड़ आ रहा था। समसपुर मार्ग पर आवारा पशु ने रवि को टक्कर मार दी। जिस, कारण वह घायल हो गया। घायल अवस्था में रवि काफी देर तक सड़क पर ही पड़ा रहा। कुछ देर बाद अन्य साथी भूस लेकर वापस लौटे तो रवि को घायल हालत में पड़ा देखा। घायल हालत में रवि को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

01:05 PM, 20-Apr-2023
Meerut News Live: मेरठ में ई-रिक्शा जलकर राख, दबिश के दौरान घर में चलती मिली शराब की भट्टी
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र स्थित एक हैंडलूम्स फैक्टरी में गुरुवार दोपहर को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस व फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। बताया गया कि दमकल की छह गाड़ियों द्वारा दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार श्याम नगर स्थित कंजर वाले पुल पर नईम की हैंडलूम फैक्टरी है। गुरुवार दोपहर को फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से चलते भीषण आग लग गई। आग लगने से चंद ही मिनटों में लाखों का माल जलकर राख हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
वहीं घटना की जानकारी लगने पर सपा शहर विधायक रफीक अंसारी भी मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी मालिक रफीक अंसारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन