Meerut Live: विधानसभा में उठा गुलदार का मुद्दा, बंद रहेंगे CBSE स्कूल, लक्ष्मीनगर किया जाए मुजफ्फरनगर का नाम
{"_id":"64d07eed1ac0872ef101ce0b","slug":"meerut-news-live-e-bus-will-connect-delhi-ncr-hapur-meerut-read-latest-news-of-west-up-2023-08-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut Live: विधानसभा में उठा गुलदार का मुद्दा, बंद रहेंगे CBSE स्कूल, लक्ष्मीनगर किया जाए मुजफ्फरनगर का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 07 Aug 2023 08:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:53 PM IST
खास बातें
नोएडा, दिल्ली, हापुड़ और मेरठ से जनपद की ई-बस जुड़ेंगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:01 AM, 08-Aug-2023
लक्ष्मीनगर किया जाए मुजफ्फरनगर का नाम
मुजफ्फरनगर के खतौली से पूर्व विधायक विक्रम सैनी और भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। मुजफ्फरनगर का नाम लक्ष्मीनगर किए जाने की मांग रखी। इसके अलावा गुड से निर्मित गौण उत्पादन (बाइप्रोडक्ट) को ओडीओपी में शामिल करने का आग्रह किया, ताकि गुड व उससे जुड़े उत्पाद विश्वभर में निर्यात किए जा सकें। कृषि उत्पादन मंडी समिति से जुड़ी समस्याओं से भी सीएम को अवगत कराया।

08:52 PM, 07-Aug-2023
बिजनौर में कल बंद रहेंगे सीबीएसई स्कूल
आजमगढ़ में छात्रा द्वारा आत्महत्या प्रकरण में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक पर कार्रवाई के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर नजीबाबाद सहित बिजनौर जनपद के सीबीएसई स्कूलों को मंगलवार को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
स्कूल मैनेजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन नजीबाबाद की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मित्तल, मंत्री सुनील चंदौला के नेतृत्व में आयोजित की गई। एसोसिएशन ने आजमगढ़ में चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज की छात्रा द्वारा आत्महत्या प्रकरण में प्रधानाचार्य और शिक्षक के खिलाफ की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके खिलाफ लिखाए गए मुकदमे तत्काल वापस लेने की मांग की।
एसोसिएशन ने प्रांतीय आह्वान पर समस्त सीबीएसई स्कूलों को आठ अगस्त को बंद रखने के प्रांतीय आह्वान में शामिल होने का निर्णय लिया। अध्यक्ष विनोद मित्तल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के साथ जनपद बिजनौर के सीबीएसई स्कूल आठ अगस्त को बंद रहेंगे। बैठक में विनय कौशिक, कुलदीप कुमार, अनिल चौहान, रमाकांत वालिया, दीपक राजपूत आदि शामिल रहे।

06:30 PM, 07-Aug-2023
मेरठ में सात साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी चाचा को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई गई। यह घटना थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र में तीन साल पहले हुई थी।
मेरठ में कैंटीन संचालक की हत्या का खुलासा
मेरठ में कंकरखेड़ा के कैंटीन संचालक कमल किशोर की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। कमल ने एक किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद किशोर ने कैंटीन संचालक को मौत के घाट उतार दिया। कैंटीन संचालक की हत्या करने के बाद किशोर अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अपने मूल गांव में चला गया था। रविवार रात पुलिस ने मध्य प्रदेश से आरोपी किशोर व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। सोमवार को पुलिस पूछताछ में आरोपी किशोर ने घटना का खुलासा किया।

06:27 PM, 07-Aug-2023
विधायक मनोज पारस ने लखनऊ विधानसभा में गुलदार के हमलों के मुद्दे को उठाया और उन्होंने बिजनौर की जनता को गुलदार से बचाने की मांग की।
04:40 PM, 07-Aug-2023
बांग्लादेश के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ में जानी प्रशासन की कार्य प्रणाली
बांग्लादेश के अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल आज मेरठ पहुंचा। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया। कमिश्नरी कार्यालय में बांग्लादेश से आए अधिकारियों के पैनल को मेरठ के डीएम दीपक मीणा, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, नगर आयुक्त अमित पाल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने नगर निगम, एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय समेत पुलिस व प्रशासन की कार्य प्रणाली को बारीकी से समझाया और अपने अपने विभागों से जुड़ी जानकारियां साझा की।10:44 AM, 07-Aug-2023
उमस भरी गर्मी में परेशान कर रही बिजली
उमसभरी गर्मी में बिजली भी अपने रंग दिखा रही है। रविवार सुबह से ही शहर के कई इलाकों में बिजली न होने से उपभोक्ता परेशान रहे।
कंकरखेड़ा के लल्लापुर में 11 केवी की लाइन में फाल्ट के कारण सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बिजली नहीं रही। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ा। उन्हें पीने के पानी के लिए भी चक्कर काटने पड़े। नई बस्ती सिद्धार्थनगर में तार टूटने के कारण दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक बिजली नहीं रही। उपभोक्ता बिजलीघर का फोन मिलाते रहे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
वहीं घंटाघर, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, मेडिकल, प्रभात नगर, साकेत, सिविल लाइन, बेगमपुल, सदर, माधवपुरम समेत कई क्षेत्रों में बिजली बार बार आती जाती रही। सदर क्षेत्र में व्यापार भी प्रभावित हुआ। इसे लेकर सदर व्यापार संघ के महामंत्री अमित बंसल ने भी नाराजगी जताई है।
ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के उच्चीकरण के चलते नहीं होंगे बिल जमा
ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के तकनीकी उच्चीकरण के चलते सोमवार यानी आज रात 10 बजे से लेकर 10 अगस्त शाम 6 बजे तक बिल जमा करने के साथ साथ कई कार्य नहीं हो सकेंगे। पश्चिमांचल के सभी जिलों में इस दौरान ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली का उच्चीकरण किया जाएगा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिल जमा करने, ऑनलाइन बिल जमा करने आदि कार्य नहीं हो पाएंगे। दस अगस्त की शाम 6 बजे के बाद ही कार्य सुचारू हो पाएंगे।

10:42 AM, 07-Aug-2023
हाईवे पर कुंबल कर देशी शराब के ठेके से शराब की पेटी चोरी
मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में पुरानी एलआईसी कार्यालय के पास देशी शराब के ठेके में रविवार देर रात चोरों ने कुंबल कर शराब की पेटी चोरी कर ली। सोमवार को ठेके पर पहुंचे सेल्समैन ने कुंबल देखा तो मामले की सूचना ठेका मालिक को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
मनबीर नागर का पुरानी एलआईसी कार्यालय के पास देशी शराब का ठेका है। रविवार देर रात सेल्समैन ठेका बंद करके चला गया। सोमवार सुबह सेल्समैन ठेका खोलने पहुंचा तो सामान इधर उधर पड़ा था। चोरों ने छेनी- हथौड़े से दीवार में कुंबल कर शराब की छह पेटी चोरी कर ली। कुछ शराब के पव्वे पन्नी के एक प्लास्टिक के बोरे में पड़े हुए थे।
चोरों ने ठेके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। सेल्समैन ने मामले की सूचना ठेका मालिक को दी। मालिक मनबीर नागर ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित का कहना है कि ठेके में चार बार चोरी हो चुकी है। लेकिन, आज तक चोर नहीं पकड़े गए।
कूड़ा बीनने वाले ने चोरी का किया विरोध, मारपीट
घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच एक कूड़ा बीनने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा। व्यक्ति ने बताया कि रात में दो लोग चोरी कर शराब की पेटी ले जा रहे थे। उसने दोनों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, दोनों ने उसके साथ मारपीट की और शराब की पेटी लेकर भाग निकले। पुलिस कूड़ा बीनने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। ताकि, चोरों की पहचान हो सके।

नहीं मिल रही जमीन, हवा में ही लटका रहेगा जुर्रानपुर पुल
इनर रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में पेंच फंस गया है। पिछले एक दशक से भी अधिक समय से जुर्रानपुर रेलवे फाटक पर रेलवे ने पिलर बनाकर पुल तो बना दिया, लेकिन रोड अब तक नहीं बनी है। बीते दिनों मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने टीम संग स्थलीय निरीक्षण किया था और डीपीआर बनाने के निर्देश दिए थे। किसानों के रजामंद न होने के कारण जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है।शहरवासियों को जाम से राहत दिलाने के लिए इनर रिंग रोड की कवायद महायोजना-2001 में प्रस्तावित की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर इस पर काम अटका रहा। मवाना रोड को किला रोड से जोड़ने के लिए 2200 मीटर लंबी व 45 मीटर चौड़ी इस सड़क का निर्माण मेडा ने करीब 17 करोड़ से किया है, जिस पर यातायात चल रहा है। सड़क के बनने से कमिश्नरी आवास चौराहे को बड़ी राहत मिली। किला रोड से मवाना रोड और मवाना रोड से किला रोड की ओर जाने वाले वाहन कमिश्नरी आवास चौराहे पर न जाकर इसी सड़क का उपयोग कर रहे हैं। यह सड़क किला रोड व मवाना रोड के बीच बाईपास का काम कर रही है।
गढ़ रोड पर काली नदी के पास से हापुड़ रोड तक इनर रिंग रोड का निर्माण मेडा व आवास विकास ने अपने-अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया। किसानों के गतिरोध के कारण बीच में थोड़ा काम अधूरा है, जिसकी वजह से सड़क का लाभ नहीं हो रहा। वहीं हापुड़ रोड से दिल्ली रोड तक जोड़ने में खासी मुश्किल आ रही है। मेडा उपाध्यक्ष ने बीते दिनों सचिव चंद्रपाल तिवारी व अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा संग निरीक्षण किया था। उन्होंने दो विकल्प सुझाते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे। अफसरों का कहना है कि जुर्रानपुर रेलवे लाइन के पास रेलवे विभाग ने 12 नवंबर 2011 में पुल बनाया था। वहां पर अब जमीन का अधिग्रहण होना है। काफी बातचीत के बाद भी किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं।
38 करोड़ से 6 माह में बन सकती है इनर रिंग रोड
राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को प्रस्ताव दिया था। बाजपेयी का कहना है कि जहां पर रोड नहीं बनी है, वह केवल 38 करोड़ रुपये में बन सकती है। इसमें मात्र छह महीने का समय लगेगा। इससे मेरठ को तत्काल राहत भी मिलेगी। उनका कहना है कि यदि रेलवे लाइन के ऊपर जुर्रानपुर फाटक पर हवा में लटके पुल को जोड़ें तो 80 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे।
09:48 AM, 07-Aug-2023
Meerut Live: विधानसभा में उठा गुलदार का मुद्दा, बंद रहेंगे CBSE स्कूल, लक्ष्मीनगर किया जाए मुजफ्फरनगर का नाम
नोएडा, दिल्ली, हापुड़ और मेरठ से जनपद की ई-बस जुड़ेंगी। अंतर जनपदीय संचालन के लिए 360 ई बसों की मांग की गई है। इनका संचालन अगले दो साल में शुरू हो जाएगा। ई-बस डिपो प्रभारी पीआर बेरिवालिया ने बताया कि एनसीआर के शहर जब एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे तो यातायात बेहतर हो जाएगा।अभी शहर के पांच रूट दिलशाद गार्डन-मसूरी, कौशांबी-गोविंदपुरी, पुराना बस अड्डा-मंडोला, कौशांबी-दादरी, कौशांबी-पिलखुआ पर ही ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इनको विस्तार करने पर जोर दिया जा रहा है।
इसके लिए 90 नई ई-बसों का टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही यह बसें आ जाएंगी। इसके बाद अन्य रूट पर बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्यालय से 360 ई-बसों की मांग की गई है। अगले दो साल में जनपद को सभी ई-बसें मिल जाएंगी।