फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 10 लाख की रंगदारी, 24 घंटे में दी हत्या की धमकी, पढ़ें ताजा खबरें

Sun, 10 Mar 2024 06:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 10 Mar 2024 06:43 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल (90) का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Choudhary surajmal of battisa khap passed away and read all updates of West UP
धमकी कॉल। सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

लाइव अपडेट

06:32 PM, 10-Mar-2024
प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 10 लाख की रंगदारी, 24 घंटे में दी हत्या की धमकी 

मेरठ में कंकरखेड़ा क्षेत्र के शोभापुर में प्रॉपर्टी डीलर से गांव के ही पांच युवकों ने 10 लाख की रंगदारी मांग ली। रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने एक ही दिन में प्रॉपर्टी डीलर को दो बार रुपये के लिए धमकाया। पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित पांच आरोपियों के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज कर दिया।
 
थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित शोभापुर गांव निवासी विनय उर्फ बबलू पुत्र श्याम सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसका गांव में ही हाईवे पर प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। वह शनिवार सुबह अपने ऑफिस पर बैठा हुआ था। तभी गांव का ही विजय उर्फ भांडू अपने चार अज्ञात साथियों के साथ पिस्टल लेकर ऑफिस में घुस गया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर 24 घंटे में हत्या करने की धमकी दी। धमकी देने के बाद आरोपी मौके से चले गए। पीड़ित का आरोप है कि शाम के समय आरोपी उसे रास्ते में मिल गए। जहां आरोपियों ने दोबारा से रंगदारी मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तैयारी के आधार पर जांच के बाद विजय उर्फ भांडू सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
06:29 PM, 10-Mar-2024
खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने विरोध कर कार्य बंद कराया
 
शामली के झिंझाना में चौड़ी और ऊंची सड़क न बनाने पर ग्रामीणों ने विरोध कर सड़क निर्माण कार्य को रुकवा दिया। विरोध के चलते पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार कार्य को बीच में ही छोड़ कर चला गया। ग्रामीण ने अधिकारियों से 15 फुट चौड़ी और नाले से ऊंची सड़क बनवाने की मांग की है।

रविवार की दोपहर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चंदनपुरी मार्ग पर सड़क बनाने का कार्य ठेकेदार द्वारा शुरू कराया था। जैसे ही जेसीबी से मशीन से सड़क का कार्य शुरू किया तो चंदनपुरी और साजिद नगर के लोगों ने सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीण ने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार को नाले से ऊंची और 15 फुट चौड़ी सड़क बनाने को कहा। जिस पर ठेकेदार ने छह इंच ऊंची और तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाने की बात कही। इस पर ग्रामीण बिगड़ गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया। विरोध के चलते पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार भी कार्य को छोड़ कर चला गया। 
विज्ञापन
05:47 PM, 10-Mar-2024

बाइक सवार की डीसीएम की भिड़ंत में मौत 

बिजनौर के स्योहारा में बाइक सवार व्यक्ति की डीसीएम की भिड़ंत में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार की दोपहर जयप्रकाश (52) पुत्र राम गोपाल सिंह निवासी राघूवाला थाना ठाकुरद्वारा धामपुर क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा चकराजमल निवासी अपनी पुत्री के घर से वापस जा रहा था कि ठाकुरद्वारा रोड स्थित रामगंगा पुल के पास सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाड़ी व चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

01:24 PM, 10-Mar-2024

West UP News Live: प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 10 लाख की रंगदारी, 24 घंटे में दी हत्या की धमकी, पढ़ें ताजा खबरें

बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल का निधन

शामली में बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल का रविवार को भैंस वाला गांव में 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। चौधरी सूरजमल के पुत्र शोकेंद्र ने बताया कि बाबा सूरजमल का निधन आज सुबह पांच बजे हुआ। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed