Meerut News Live: युवक की हत्या के मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास, दहेज हत्या में पांच को उम्रकैद
{"_id":"644ca81453c41eaaea0fae48","slug":"meerut-news-live-cbi-is-digging-records-in-meerut-cantonment-case-filed-on-illegal-mining-in-bijnor-2023-04-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: युवक की हत्या के मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास, दहेज हत्या में पांच को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 29 Apr 2023 09:41 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:41 PM IST
खास बातें
मेरठ छावनी में हेराफेरी के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। माना जा रहा है कि तीन दिन से चल रही जांच आज तीसरे दिन भी जारी रहेगी। वहीं बिजनौर में अवैध खनन को लेकर बड़ी कार्रवाई हुई है। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।
विज्ञापन
अदालत का फैसला
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
09:28 PM, 29-Apr-2023
दहेज हत्या में पांच को उम्रकैद
सहारनपुर में दहेज हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर पति, सास, ससुर और दो देवर को अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर तीन-तीन हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सतीश सैनी ने बताया की नकुड़ निवासी शंकर की पुत्री मंतलेश की शादी जुलाई 2013 में ग्राम साढ़ौली कोतवाली नकुड़ निवासी विपिन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की खातिर उसे परेशान करते थे। 29 नवंबर 2016 को मंतलेश ने अपने घर सूचना दी कि उसका पति विपिन, सास कमलेश, ससुर देशराज, देवर देवराज और संजू उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। मंतलेश के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा ससुराल पक्ष के लोग मंतलेश के साथ मारपीट कर रहे हैं। देशराज और देवराज ने मंतलेश के सिर पर लाठी से प्रहार किया, जिससे मंतलेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

05:28 PM, 29-Apr-2023
युवक की हत्या के मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास
मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में 15 साल पहले रंजिश के चलते युवक की गर्दन काटकर हत्या के मामले में चार दोषियों को आजीवन कारवास की सजा सुनाई गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-10 की पीठासीन अधिकारी हेमलता ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप कुमार और प्रदीप शर्मा ने बताया कि मोरना गांव में 30 जुलाई 2008 की शाम संजय नाम का युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
31 जुलाई को गांव के ही बाग में संजय की गर्दन कटी लाश पड़ी मिली थी। मृतक के भाई राजेंद्र ने सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की।
प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-10 की पीठासीन अधिकारी हेमलता ने की। तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया गया, जबकि सगे भाई मतीन और शमीम, आसिफ और साजिद को हत्या में आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर तीन-तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

05:13 PM, 29-Apr-2023
चार दिनों तक दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति रहेगी ठप
हस्तिनापुर विद्युत उपखंड केंद्र हस्तिनापुर में बृहस्पतिवार की शाम को बिजली गिरने से विद्युत विभाग को बड़ा नुकसान हुआ है, जिसमें दर्जनों गांव को सप्लाई करने वाला 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति अगले चार-पांच दिनों तक बाधित रहेगी।
विद्युत उपखंड केंद्र के अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को विद्युत उपखंड केंद्र पर बिजली गिरने से लाखों की कीमत के ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण फुंक गए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर था। जिसके फुंकने से क्षेत्र के गांव माखनगर, रेहमापुर, झुनझुनी, समसपुर, ताजपुरा, गणेशपुर, नगलाचांद, पाली, सैफपुर कर्मचंदपुर, इकवारा आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि विद्युत उपखंड केंद्र में फुंके हुए उपकरणों का एस्टीमेट विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है, जहां से पावर परिवर्तक ट्रांसफॉर्मर आने में अभी चार से पांच दिन का समय लगेगा। इसलिए इन गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में अन्य फीडर के माध्यम से कुछ घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

05:09 PM, 29-Apr-2023
पार्षद की पत्नी ने जताया जान का खतरा
उत्तर प्रदेश के पिछले साल मेडिकल थाना क्षेत्र में हुए पार्षद जुबेर हत्याकांड में शूटरों को भले ही पुलिस ने जेल भेज दिया हो, मगर मृतक की पत्नी ने जान का खतरा जताया। शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची करीम नगर निवासी अफशा परवीन ने बताया कि बीते साल अगस्त में उसके पति पार्षद जुबेर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में पुलिस ने शूटर नदीम और वसीम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अफशा ने बताया कि मुकदमे में उसका जेठ गुफरान वादी था। आरोप है कि गुफरान ने आरोपियों के साथ समझौता कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके शौहर की कुछ दबंगों पर ढाई करोड़ की रकम बकाया थी, जिसके चलते उसके शौहर की सुपारी देकर हत्या कराई गई। वहीं, अब उसे भी हत्या की धमकी दी जा रही है।

बिना टोल दिए गाड़ी निकाली, कर्मचारी पीटा
मेरठ के परतापुर में दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोलप्लाजा पर रात्रि में दिल्ली से मेरठ आ रहे स्कार्पियो सवारों ने बिना टोल दिए गाड़ी निकालने पर पाथ इंडिया के कर्मचारी से गालीगलौच की और उसकी जमकर पिटाई कर दी। कर्मचारी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नामजद तहरीर में बताया गया कि गोठरा निवासी महकार पहलवान और इंद्रापुरमकालोनी निवासी मनीष रात में दिल्ली से मेरठ आ रहे थे। काशी टोलप्लाजा की लाइन पर बिना टोल दिए स्कार्पियो निकालने लगे तो टोल कर्मचारी मोहित राणा ने उन्हें रोक दिया। इस पर दोनों ने कर्मचारी से गालीगलौच की और बाद में इंद्रापुरमकालोनी स्थित गेस्टहाउस पहुंचकर मोहित की जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी।

05:08 PM, 29-Apr-2023
हापुड़ पुलिस पर लगे संगीन आरोप, बचाने में जुटे बड़े अधिकारी
टीपीनगर से कारोबारी चेतनप्रकाश को हिरासत में लेने के मामले में पुलिस की गर्दन फंसती दिख रही है। न्यायालय से प्रमोद गर्ग के खिलाफ गैरजमानती वारंट था, जबकि बृहस्पतिवार को वादी के निजी कार से पहुंची पुलिस प्रमोद के भाई चेतनप्रकाश को पकड़कर ला रही थी। इस दौरान पुलिस का पीछा कर रहीं चेतन की पत्नी चित्रा और उनके भतीजे मोहित की हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद मामला तूल पकड़ गया है। दोनों मृतकों के अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अफसर अब गर्दन बचाने में जुटे हुए हैं।
बुलंदशहर निवासी डाॅ. संजीव अग्रवाल ने 29 मार्च 2019 को मेरठ के टीपीनगर निवासी प्रमोद गर्ग, प्रवीण गर्ग, हरीश गर्ग और चेतनप्रकाश के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि चारों भाइयों ने उनसे 1.15 करोड़ रुपये पब्लिकेशन और प्रिंटिंग के कारोबार की खातिर लिए थे। काम शुरू न होने पर रुपये वापस मांगे गए तो फर्जी चेक दे दिए गए। हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला हापुड़ की अदालत में ट्रांसफर हो गया था।
हाल ही में हापुड़ की अदालत ने प्रमोद गर्ग के खिलाफ गैरजमानती और चेतन प्रकाश, प्रवीण गर्ग, हरीश गर्ग के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद हापुड़ पुलिस वारंटी को गिरफ्तार करने मेरठ गई थी। हापुड़ पुलिस प्रमोद गर्ग की बजाय उनके भाई चेतन प्रकाश को घर से उठाकर ला रही थी। उधर, एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि हापुड़ पुलिस ने चेतन प्रकाश के घर दबिश दी थी। चेतन प्रकाश को केवल प्रमोद गर्ग के बारे में पता लगाने के लिए हिरासत में लिया था, इसके बाद उन्हें टीपीनगर थाने में सुपुर्द कर पुलिस लौट आई थी।

11:17 AM, 29-Apr-2023
कोरोना के 22 मरीज मिले 24 ठीक, अब सक्रिय केस 87
मेरठ में कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। शुक्रवार को 733 लोगों की जांच की गई। इनमें कोरोना के 22 मरीज मिले हैं। वहीं, 24 मरीज ठीक हुए हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 87 है। इनमें से आठ अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 79 होम आइसोलेशन में हैं।
नए मरीज माछरा, राजेंद्रनगर, रजपुरा ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, कसेरू बक्सर, मलियाना, पल्हेड़ा, परीक्षितगढ़ और साबुन गोदाम के रहने वाले हैं। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि इन मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार है। कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है। यदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जा रहे हैं तो मास्क लगाएं। खांसी-जुकाम और बुखार है तो ज्यादा बाहर न निकलें और चिकित्सक को दिखाएं। अगर खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रहा है तो कोरोना की जांच कराएं।

बार एसोसिएशन के नए पास से कचहरी में वाहनों का प्रवेश होगा
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि जिन सदस्यों के वाहनों पर एसोसिएशन की ओर से जारी पास नहीं लगे हुए हैं, वह अधिवक्ता मेरठ बार एसोसिएशन के कार्यालय से वाहन पास प्राप्त कर सकते हैं। इन वाहन पास के बिना कचहरी परिसर में अनावश्यक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। कचहरी परिसर में अवैध पार्किंग और जाम की समस्या से राहत के लिए यह व्यवस्था की जा रही है।11:16 AM, 29-Apr-2023
बड़ोदरा-हरिद्वार-बड़ोदरा साप्ताहिक ट्रेन चलेगी
गर्मी में यात्री सुविधाओं के चलते उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 09129/09130 बड़ोदरा-हरिद्वार-बड़ोदरा साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन मई व जून तक ही चलेगी। मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 21 कोच की गाड़ी में प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच, स्लीपर व सामान्य कोच है।
ट्रेन संख्या 09129 बड़ोदरा से छह, 13, 20 व 27 मई और तीन, 10, 17 व 24 जून की शाम सात बजे चलेगी और सुबह 10.18 बजे मेरठ सिटी आएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 09130 सात, 14, 21 व 28 मई तथा चार, 11, 18 व 25 जून यानी हर रविवार की शाम 5.20 बजे हरिद्वार से चलेगी और रात 8.15 बजे सिटी स्टेशन आएगी।

10:46 AM, 29-Apr-2023
बोर्ड परीक्षा का नहीं था अनुभव 12वीं का नतीजा 9.81 फीसदी गिरा
प्रदेशभर में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार 9.81 प्रतिशत कम परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्रदेश में 75.52 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष 2022 में 85.33 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। छात्र, शिक्षक और बोर्ड से जुड़े अफसरों का मानना है कि वर्ष 2021 में कोरोना काल में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा न होना इसका मुख्य कारण रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: UP Board Result 2023: बोर्ड परीक्षा का नहीं था अनुभव 12वीं का नतीजा 9.81 फीसदी गिरा, दिखा कोरोना का असर