West UP News Live: ग्रामीण भारत बंद का कहीं दिखा असर तो कहीं बेअसर, पुलिस प्रशासन अलर्ट
{"_id":"65cef3834faa56200607eab1","slug":"meerut-news-live-bharat-bandh-today-farmers-will-protest-and-police-alert-2-killed-in-accident-in-saharanpur-2024-02-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: ग्रामीण भारत बंद का कहीं दिखा असर तो कहीं बेअसर, पुलिस प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 16 Feb 2024 07:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Feb 2024 07:18 PM IST
खास बातें
West UP News Live: राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया गया है। वहीं, सहारनपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां पढ़िए पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
बिजनौर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:11 PM, 16-Feb-2024
ग्रामीण भारत बंद का कहीं दिखा असर तो कहीं बेअसर
संयुक्त किसान मोर्चा का शुक्रवार को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया गया था। बंद का कहीं असर सिखाई दिया तो कहीं यह बेअसर रहा। मेरठ में भाकियू कार्यकर्ताओं एवम किसानों ने ग्रामीण भारत बंद में लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा। भाकियू कार्यकर्ताओं व इससे जुड़े किसानों ने पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से राष्ट्रीय आव्हान पर अपने खेत, बाजार, सरकारी दफ्तरों में न जाकर अपना पूर्ण समर्थन दर्ज कराया। भाकियू कार्यकर्ता आज अपने खेत नही गए, गन्ना तोल भी नहीं कराई गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने ग्राम खटकी, सरूरपुर, कस्तला, मवाना आदि ग्रामों में भाकियू कार्यकर्ताओं के आवास पर पहुंच कर भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ संवाद किया एवम संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील करते हुए सभी से एकजुट रहने और संगठन सदस्यता एवम आगामी कार्यक्रमों में मजबूती से जनपद मेरठ की उपस्थिति दर्ज कराने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब किसान आंदोलन पर कल मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत में निर्णय लेने की बात कही।

01:36 PM, 16-Feb-2024
बिजनौर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर तौल को बंद कराया। मटौरा मान गन्ना सेंटर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। उधर, अफजलगढ़ में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने नगर व क्षेत्र में बाजार बंद कराया।
विज्ञापन
01:25 PM, 16-Feb-2024
दो बाइकों की टक्कर, एक की मौत, चार लोग घायल
सहारनपुर के सरसावा में बृहस्पतिवार रात्रि नकुड़ रोड पर हुई दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को रात्रि आठ बजे के करीब सरसावा नकुड़ रोड पर बनखंडी मंदिर के सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार नितिन आर्यन और मैनपाल निवासी ग्राम दुमझेड़ा थाना चिलकाना व दूसरी बाइक पर सवार अनुज एवं रजनीश निवासी गंगोह घायल हो गए। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांचों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रजनीश (34) पुत्र राजकुमार निवासी गंगोह की मौत हो गई।

01:13 PM, 16-Feb-2024
दो ट्रकों की टक्कर, एक ट्रक चालक की मौत, दो घायल
मुजफ्फरनगर में जानसठ के गांव सालारपुर के निकट पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ में भर्ती कराया।
शुक्रवार सुबह मीरापुर के गांव सम्भलहेड़ा निवासी अफजाल उर्फ साद्दा (45) ट्रक लेकर अपने क्लीनर अरशद पुत्र चुन्ना निवासी सम्भलहेड़ा के साथ कोटद्वार से लोहे की इंगट भरकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर में भट्टे के सामने पहुंचा तो मुजफ्फरनगर की ओर आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में अफजाल उर्फ साद्दा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, क्लीनर अरशद पुत्र चुना निवासी सम्भलहेड़ा व दूसरा ट्रक चालक वसीम पुत्र नोबा निवासी गांव पिटलोकर, थाना सरधना, जनपद मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि मृतक चालक के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने घर ले गए।

11:41 AM, 16-Feb-2024
दर्दनाक: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती ने मौके पर तोड़ा दम
बागपत जनपद में मेरठ-बागपत हाईवे पर हिंडन नदी पुलिस चौकी के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
10:47 AM, 16-Feb-2024
डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली में टक्कर मारी, दो की मौत, 12 लोग घायल
सहारनपुर में अंबाला रोड पर पिलखनी स्थित सत्संग भवन में जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कइयों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

10:41 AM, 16-Feb-2024
West UP News Live: ग्रामीण भारत बंद का कहीं दिखा असर तो कहीं बेअसर, पुलिस प्रशासन अलर्ट
भाकियू कार्यकर्ता करेंगे चक्का जाम, पुलिस अलर्ट
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया गया है। भाकियू से जुड़े किसान खेतों पर नहीं जाएंगे और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे।