Meerut News Live: 100 जवानों ने तीन घंटे खंगाला कचहरी परिसर, पारा 40 के पास, अभी और सताएगी गर्मी
{"_id":"6482b1221e8de2851304d0f4","slug":"meerut-news-live-army-jawans-searched-the-court-premises-for-hours-2023-06-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: 100 जवानों ने तीन घंटे खंगाला कचहरी परिसर, पारा 40 के पास, अभी और सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 09 Jun 2023 10:36 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:36 AM IST
खास बातें
बुधवार को हुए संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड के बाद मेरठ पुलिस भी अलर्ट हो गई। यहां सेना और पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने कई घंटे ने कचहरी परिसर खंगाला।
विज्ञापन
मेरठ कचहरी में जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:17 AM, 09-Jun-2023
पारा 40 के पास, अभी और सताएगी गर्मी
जून माह के पहले सप्ताह से ही तापमान ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके चलते भीषण गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम में तेवर तल्ख रहे और पारा बढ़कर 40 के पास पहुंच गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी राहत के कोई आसार नहीं है।
मई माह में तापमान सामान्य से भी नीचे चल रहा था। इससे लोगों को गर्मी से राहत रही। जून में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। दिन में हीटवेव का असर दिख रहा है और लू के थपेड़े शहरवासियों का हाल बेहाल कर रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी राहत के कोई आसार नहीं है। तापमान 40 के पार जायेगा। फिलहाल, मौसम शुष्क बना हुआ है।
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिनांक तापमान
चार जून 36.3
पांच जून 37.9
छह जून 37.4
सात जून 37.6
आठ जून 39.2
मई माह में तापमान सामान्य से भी नीचे चल रहा था। इससे लोगों को गर्मी से राहत रही। जून में झुलसाने वाली गर्मी पड़ने लगी है। दिन में हीटवेव का असर दिख रहा है और लू के थपेड़े शहरवासियों का हाल बेहाल कर रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी राहत के कोई आसार नहीं है। तापमान 40 के पार जायेगा। फिलहाल, मौसम शुष्क बना हुआ है।
पिछले पांच दिनों का तापमान
दिनांक तापमान
चार जून 36.3
पांच जून 37.9
छह जून 37.4
सात जून 37.6
आठ जून 39.2
10:08 AM, 09-Jun-2023
Meerut News Live: 100 जवानों ने तीन घंटे खंगाला कचहरी परिसर, पारा 40 के पास, अभी और सताएगी गर्मी
लखनऊ कोर्ट में बुधवार को हुए संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड के बाद मेरठ पुलिस भी अलर्ट हो गई। एसएसपी ने कचहरी परिसर में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। यहां संदिग्धों से पूछताछ की गई। बिना कोट पहने वकीलों को भी पहचान पत्र देखने के बाद प्रवेश दिया गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।मेरठ कचहरी परिसर में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मेडिकल, सिविल लाइन और नौचंदी थाना पुलिस के अलावा एक प्लाटून आरआरएएफ और क्यूआरटी भी जवान कचहरी परिसर में पहुंचे। चेकिंग अभियान के दौरान एसएसपी भी वहां पहुंचे, जिन्होंने जवानों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं सीओ अरविंद चौरसिया भी दलबल के साथ मौजूद रहे।
42 में से दो कैमरे मिले खराब
चेकिंग के दौरान कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी जांचा गया। मुख्य गेट से लेकर परिसर में 42 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसमें 40 सीसीटीवी कैमरे ठीक मिले, जबकि दो कैमरे ऐसे थे जिनकी लोकेशन ठीक नहीं थी। उन्हें ठीक कराने के लिए कहा गया। एसएसपी ने कचहरी में बंद पड़े कैमरों को तुरंत शुरू कराने और प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर का प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान कचहरी में कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्त में लिया और पूछताछ कर छोड़ दिया।
कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें
सीओ ने बार के वरिष्ठ वकीलों से भी सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर बातचीत की। आश्वासन दिया कि सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। वकीलों से भी अपील है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। वहीं मेरठ बार एसोसिएशन व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा व शिवदत्त जोशी तथा महामंत्री विनोद चैधरी व विमल कुमार तोमर ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की कि वे पूर्ण रूप से ड्रेस कोड का पालन करते हुए अपने साथ पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखें।