फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: अमर उजाला ने किया वीरांगनओं का सम्मान, बूढ़ी यमुना में मिली लाश, मचा हड़कंप

Wed, 09 Aug 2023 09:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Aug 2023 09:47 PM IST
खास बातें

मेरठ विकास प्राधिकरण में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर 1075 संपत्तियों के लिए आवेदन मंगलवार से खोल दिए गए है। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत आज वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। पढ़ें आज की ताजा खबरें।

विज्ञापन
Meerut News Live: Allotment of properties in Meda open, read latest news
वीरांगनाओं का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:44 PM, 09-Aug-2023
दुर्घटना में बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी में बुधवार शाम के समय तेज गति से दौड़ाई जा रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। टक्कर मार कर भाग रहे पिकअप चालक को वाहन सहित पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया।

थाना क्षेत्र के सहज पब्लिक स्कूल दयालपुरी के निकट तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सुनील (43) पुत्र हरकेश, निवासी दयालपुरम खतौली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साला दयालपुरम निवासी संजीव पुत्र जयपाल गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल संजीव को गंभीर हालत में मेरठ के फ्यूचर प्लस अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, टक्कर मार कर भाग रहे आरोपी पिकअप चालक को घनश्याम पुरा गांव में ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं आई है।
08:44 PM, 09-Aug-2023
बूढ़ी यमुना में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

सहारनपुर के चिलकाना में बूढ़ी यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी में भेज दे दिया है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि बुधवार शाम करीब छ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव चौरीमंडी के पास बूढ़ी यमुना नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ों में अटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को यमुना नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। हाथ पर कलावा बंधा हुआ है और हाथ पर अंग्रेजी में धर्मेंद्र लिखा हुआ है। मृतक के शरीर पर जींस व लाल रंग की बेल्ट बंधी हुई है। मृतक के शरीर पर टी-शर्ट है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव करीब आठ दस दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में भेज दिया है।
विज्ञापन
06:55 PM, 09-Aug-2023
सरधना में नानू गंगनहर पुल पर मेंढा के बच्चे को प्रवाहित करने आए दो युवक डूब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
03:27 PM, 09-Aug-2023

अंबाला के युवक का शव गंगोह क्षेत्र में मिला

सहारनपुर के गंगोह में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शिनाख्त के बाद मृतक के भाई की उपस्थिति में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। 

बुधवार सुबह क्षेत्र के गंगोह-लखनौती रोड स्थित सत्संग भवन के नजदीक 25 वर्षीय  युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और हाथ पर संदीप नाम गुदा हुआ है l शव की पहचान के लिए राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

मृतक के भाई हरियाणा के जिला अंबाला के गांव सर्वा निवासी विजय कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान अपने भाई संदीप कुमार के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

उधर, हल्का इंचार्ज सूरजपाल का कहना है कि मृतक की पहचान हो चुकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि क्या घटना है।
03:26 PM, 09-Aug-2023

बिजनौर में दवा लेकर लौट रहे युवक पर गुलदार ने किया हमला

किरतपुर में ऋषिकेश अस्पताल से दवाई लेकर देर रात्रि बाइक द्वारा गांव छितावर लौट रहे एक युवक (35) पर गन्ने के खेत से निकलकर गुलदार ने हमला कर दिया।अचानक हुये हमले से युवक बाइक से गिर गया और उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज से गुलदार भाग गया। बड़ी मुश्किल से युवक की जान बची।

मंगलवार की गांव छितावर निवासी निपेश मोनू पुत्र रामकुमार बाइक द्वारा दवाई लेकर वापस लौट रहा था।रात्रि 11 बजे जब वह गांव हुसैनपुर से होते हुये छितावर जा रहा तो तभी एक खेत से निकलकर अचानक निपेश पर जानलेवा हमला बोल दिया।

अचानक हुए हमले से निपेश बाइक से गिर गया और घायल हो गया। उसने शोर मचा दिया। जिससे गुलदार भाग गया। बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वह गांव पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी।
01:41 PM, 09-Aug-2023
मेरठ अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आज वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र कचहरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपक मीणा ने किया। कार्यक्रम में आजादी के बाद और पूर्व के शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान किया गया।

कार्यकम के आयोजन में केएल इंटर इंटरनेशनल स्कूल और जेपी ग्रुप का सहयोग रहा। विशिष्ट अतिथि कर्नल सतेंद्र सिंह, ब्रिगेडियर रणवीर सिंह वीर चक्र, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन राकेश शुक्ला रहेंगे। एडिको, केएमसी हॉस्पिटल, पायल फर्नीचर, द अध्ययन स्कूल, क्रिश ग्रीन, श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी भी सहयोगी रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:09 AM, 09-Aug-2023
कंकरखेड़ा सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के पास रविवार शाम ड्यूटी से घर लौट रहे एएसआई का गला प्रतिबंधित मांझे से कट गया। बाइक फिसलकर गिरने से एएसआई गंभीर रूप से घायल भी हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी गर्दन पर 74 टांके आए। 

थाना क्षेत्र की रोहटा रोड स्थित नारायण कॉलोनी निवासी विवेक कौशिक ने बताया कि उनके पिता राजेश कौशिक आरपीएफ में एएसआई के पद पर सिटी स्टेशन पर तैनात हैं। रविवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। सिटी स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे उतरते समय मांझा फंसने से उसके पिता के गले में गहरा घाव हो गया। 

बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से उसके पिता के पैर व हाथ में भी गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने किसी तरह उसके पिता को सड़क किनारे लिटाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मांझे की चपेट में आने से उसके पिता के गले की कई नस कट गईं और गले में 74 टांके आए। 

चिकित्सकों के अनुसार मांझा गले के अंदर पूरी तरीके से फंसा हुआ था। मांझा निकालकर गले का ऑपरेशन कर दिया गया है। पीड़ित को पूरी तरह ठीक होने में अभी समय लग जाएगा।

पिछले साल एक युवक की हो गई थी मौत 
मेरठ व आसपास के जिलों में प्रतिबंधित मांझे से पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। रोहटा रोड पर पिछले साल भी प्रतिबंधित मांझे की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। हादसे के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता और तमाम जगह पर अब भी मौत का सामान बिक रहा है। 
10:04 AM, 09-Aug-2023

Meerut News Live: अमर उजाला ने किया वीरांगनओं का सम्मान, बूढ़ी यमुना में मिली लाश, मचा हड़कंप

मेरठ विकास प्राधिकरण में पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर 1075 संपत्तियों के लिए आवेदन मंगलवार से खोल दिए गए। पहले दिन एक करोड़ 58 लाख मूल्य की आठ संपत्तियों का आवंटन हुआ। उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि 7 अक्टूबर तक लोग आवेदन कर सकते हैं। इन संपत्तियों को वर्ष 2018 दर में बेचा जा रहा है। प्राधिकरण की वेबसाइट एमडीए मेरठ पर जाकर भी विवरण पुस्तिका डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन फार्म जमा करते समय निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा प्राधिकरण परिसर स्थित बैंक से विवरण पुस्तिका लेकर फार्म भरकर शुल्क के साथ जमा किया जा सकता है। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed