फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: BJP को दो बड़े झटके, इन नेताओं ने दिया इस्तीफा, नाबालिग से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

Mon, 17 Apr 2023 06:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Apr 2023 06:03 PM IST
खास बातें

Meerut News Live : एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उधर, मुजफ्फरनगर में पिछले साल विधानसभा चुनाव में टिकट पर तकरार के बाद अलग-अलग हुई पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप के परिवार की राह फिर एक हो रही है।

विज्ञापन
Meerut News Live: all updates of West UP including Bijnor and Muzaffarnagar district
भाजपा - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

05:48 PM, 17-Apr-2023
नाबालिग से अधेड़ ने किया दुष्कर्म
मेरठ में बहसूमा क्षेत्र के एक गांव में अधेड़ व्यक्ति ने अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। बताया गया कि खेत में गेहूं की फसल काट रही नाबालिग लड़की को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। थाना अध्यक्ष मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
02:04 PM, 17-Apr-2023
बिजनौर नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी इंदिरा देवी ने नामांकन कराया।
विज्ञापन
01:01 PM, 17-Apr-2023
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। बताया गया कि हरजिंदर कौर ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह बिजनौर से चेयरमैन प्रत्याशी का टिकट मांग रही थीं।

इसके बाद भाजपा नेता नीरज शर्मा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बताया गया कि भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पालिका अध्यक्ष का टिकट न मिलने पर पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
12:32 PM, 17-Apr-2023
दो पेपर मिल के बेगास में आग लगी, बुझाने में जुटी टीम

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड पर दो पेपर मिल के बेगास में आग लग गई। अग्निशमन टीम आग को बुझाने में जुटी है।

दोपहर के समय पहले बिंदल पेपर मिल के बेगास में आग लगी थी। अग्निशमन विभाग टीम आग बुझाने में लगी तो इसी दौरान हवा के कारण चिंगारी पास में ही तिरुपति पेपर मिल के बेगास में जा गिरी, जिससे वहां भी आग लग गई। आग इतना विकराल रूप धारण कर चुकी थी कि आग बुझाने वाले जनपद के दो टेंकर भी नाकाफी साबित हुए। इसके बाद सहारनपुर, मेरठ से भी पानी भरे टेंकर मंगाने पड़े।

जिला अग्निशमन अधिकारी आरके यादव ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास किए जा रहें हैं। फिलहाल आग लगने का पता नहीं लग सका हैं।
10:40 AM, 17-Apr-2023
बिजनौर जनपद के शेरकोट में 29 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक युवक का शव देर रात मुस्लिम स्कूल के निकट मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक नशे का आदी था। दो दिन पहले उसे डांट दिया था, जिससे नाराज होकर उसने और अधिक नशा किया। परिजनों का कहना है कि अधिक नशा करने ही उसकी मौत हुई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
10:31 AM, 17-Apr-2023

Meerut News Live: BJP को दो बड़े झटके, इन नेताओं ने दिया इस्तीफा, नाबालिग से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

एकजुट होने लगा स्वरूप परिवार, भाजपा में शामिल
मुजफ्फरनगर में पिछले साल विधानसभा चुनाव में टिकट पर तकरार के बाद अलग-अलग हुई पूर्व मंत्री चित्तरंजन स्वरूप के परिवार की राह फिर एक हो रही है। भाजपा से मीनाक्षी स्वरूप के टिकट के बाद परिवार के लोगों ने साथ मिलकर चलने पर चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल सोमवार को रालोद से चुनाव लड़ चुके सौरभ स्वरूप के घर पहुंचे। सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed