फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: राजपूत समाज की महापंचायत में भाजपा के बहिष्कार का एलान, शामली पहुंचे सीएम योगी

Tue, 16 Apr 2024 07:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 07:38 PM IST
खास बातें

West UP News Live : बिजनौर जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति महिला के शव और बच्चों के छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यहां पढ़िए पश्चिमी यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: A woman died in Bijnor and read all updates of West UP
राजपूत समाज की महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:31 PM, 16-Apr-2024

यूपीएससी की परीक्षा में अब्दुल्ला जाहिद ने 744 वीं रैंक हासिल की

बिजनौर के अफजलगढ़ में नगर के मोहल्ला बेगमसराय निवासी हाफिज जाहिद के पुत्र अब्दुल्ला जाहिद ने यूपीएससी की परीक्षा पास कर 744 वीं रैंक हासिल की।

सभासद रिजवान हसन ने बताया कि नगर के मुल्ला अमीर के पोते अब्दुल्ला जाहिद पुत्र मौलवी जाहिद ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई अफजलगढ़ बस स्टैंड स्थित लिटिलवुड पब्लिक स्कूल से कक्षा पांच तक की थी। इसके पश्चात उसने कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाई सैंट जूस स्कूल देहरादून उत्तराखंड से की थी। अब्दुल्ला जाहिद ने 10 वीं तथा 12 वीं में टाॅप किया था। जामिया दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई की। वह बंगलुरू में एक प्राइवेट कम्पनी में इंजीनियर की। नौकरी छोड़कर सिविल परीक्षा की तैयारी की। वर्ष 2023 में परीक्षा दी ओर परीक्षा पास कर 744 वीं रैंक हासिल की है। अब्दुल्ला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित अपना स्कूल के शिक्षकों दिया है।

04:58 PM, 16-Apr-2024
सहारनपुर में सीएम योगी का रोड शो शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहारनपुर में रोड शो शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
03:19 PM, 16-Apr-2024
किशोरी को भगा ले जाने के आरोपी की कचहरी में पिटाई

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी क्षेत्र से किशोरी को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को कचहरी में घूमते समय पीड़ित पक्ष ने पकड़ लिया। किशोरी के बारे में पूछताछ करते हुए आरोपी की पिटाई कर दी गई। 

कई दिन पहले पुरकाजी क्षेत्र से एक किशोरी को क्षेत्र के ही गांव शकरपुर का रहने वाला युवक शुभम भगा ले गया था। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं, मंगलवार को वह कचहरी में घूमता दिखाई दिया। इसी दौरान किशोरी के परिजन भी पहुंच गए और उन्होंने युवक को पकड़ कर बेटी के बारे में पूछताछ की। युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन, युवक को पकड़ कर पीटा गया और सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामला पुरकाजी क्षेत्र का था। इसलिए युवक को पुरकाजी पुलिस को सौंप दिया गया है।
03:10 PM, 16-Apr-2024
शामली पहुंचे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली पहुंच चुके हैं। सीएम मंच से जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
02:03 PM, 16-Apr-2024

राजपूत समाज की महापंचायत में भाजपा के बहिष्कार का एलान

मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा में आज मंगलवार को राजपूत समाज की स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण सहित समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से राजपूत समाज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। 

वहीं, आयोजकों का दावा है कि महाकुंभ में सहारनपुर और मेरठ मंडल सहित हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड आदि विभिन्न राज्यों से राजपूत समाज के भारी संख्या में लोग पहुंच रहे है। इस समाज के लोगों का कहना कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।

12:57 PM, 16-Apr-2024
शामली में आचार संहिता का उल्लंघन, 10 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

शामली जनपद के पंजोखरा में बिना अनुमति चुनावी सभा करने पर 10 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। एएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:50 AM, 16-Apr-2024

West UP News Live: राजपूत समाज की महापंचायत में भाजपा के बहिष्कार का एलान, शामली पहुंचे सीएम योगी

बिजनौर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बिजनौर जनपद के धामपुर क्षेत्र में मोहल्ला नई सराय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल किशन अवतार का कहना है की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed