फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live : गैंगस्टर में 26 साल बाद तीन साल की सजा, वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पढ़ें ताजा खबरें

Fri, 05 Jan 2024 07:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 05 Jan 2024 07:20 PM IST
खास बातें

West UP News Live : सहारनपुर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश घायल हो गया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: A Gokash got injured by bullet in encounter in Saharanpur and read all updates of West UP
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

07:15 PM, 05-Jan-2024
किसानों को बेहोश कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

सहारनपुर में कोतवाली बेहट पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेते थे। फिर नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हो जाते थे। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में हुई घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने तीन ट्रैक्टर व दो ट्रॉली बरामद की। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।
07:14 PM, 05-Jan-2024
थानाभवन नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व एक महिला नेत्री को लेकर अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष राव मुशयदा के पति के खिलाफ थानाभवन पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। थानाभवन थाने के उप निरीक्षक राजेंद्र की तरफ से रिपोर्ट से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
06:02 PM, 05-Jan-2024
गैंगस्टर में 26 साल बाद तीन साल की सजा

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के 26 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे के दो दोषियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है। गैंगस्टर न्यायालय के पीठासीन अधिकारी शाकिर हसन ने फैसला सुनाया।

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव में सात नवंबर 1997 को अनुसूचित जाति की महिला से छेड़खानी की गई। विरोध करने पर हमला कर परिवार को घायल कर दिया गया था। विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर और राजेश शर्मा ने बताया कि तत्कालीन थानाध्यक्ष जानसठ ओमप्रकाश सोलंकी ने अभियुक्त हासिम व सलीम के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया था। गैंगस्टर कोर्ट में यह वाद विचाराधीन था। न्यायाधीश शाकिर हसन ने दोषी हासिम व सलीम को गैंगस्टर एक्ट में दोषी पाते हुए तीन-तीन वर्ष के साधारण कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
06:00 PM, 05-Jan-2024
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच्ची की मौत

बागपत में बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव में मकान की छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आने से बच्ची झुलस गई। 12 वर्षीय बच्ची साक्षी पुत्री जनेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं,परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
03:08 PM, 05-Jan-2024
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

बिजनौर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ने का भाव घोषित करने को लेकर कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ता साथ में गन्ना लेकर भी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के बाद गन्ने की होली जलाई।
02:04 PM, 05-Jan-2024
युवा संसद के लिए छात्र सभा ने भरी हुंकार

मेरठ में राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के बैनर तले आज सर्कुलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर छात्र सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा और संचालन छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 05-Jan-2024
मेरठ में एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर मोर्ना निवासी एक किसान ने एसडीएम कार्यालय मवाना के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। किसान की हालत गंभीर है और उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। वन विभाग पर उसकी फसल को जबरन जोतने का आरोप लगाया गया है।
12:18 PM, 05-Jan-2024
हादसे में कार सवार की मौत

मेरठ में शुक्रवार तड़के मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर खरखौदा कट के समीप टूरिस्ट बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में ईको कार सवार मुकुल निर्माण पुत्र योगेंद्र निर्माण (35) निवासी भड़ौदा, थाना रोहटा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि घना कोहरा होने के कारण यह हादसा हुआ है। उधर, पुलिस की सूचना पर मृतक पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और रिपोर्ट दर्ज कराई।
12:13 PM, 05-Jan-2024

मेरठ में वेटर की लाश मिलने से सनसनी

11:12 AM, 05-Jan-2024

West UP News Live : गैंगस्टर में 26 साल बाद तीन साल की सजा, वेटर की लाश मिलने से सनसनी, पढ़ें ताजा खबरें

सहारनपुर के रामपुर मनिहारन में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात रामपुर मनिहारान पुलिस अंबाला देहरादून हाईवे के नीचे अंडरपास के नजदीक चेंकिग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति चुन्हैटी रोड की तरफ से ग्राम पहासू की तरफ जाने वाले रास्ते पर आते दिखाई दिए। जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर वापस चुन्हैटी रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो घना कोहरा होने के कारण उनकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग की। वहीं, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश साजिद उर्फ काला पुत्र रियासत निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed