मथुरा जन्माष्टमी 2026: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के जन्म की पहली तस्वीर, घर-घर जन्मे कन्हाई, गूंजे बधाई गीत
{"_id":"6a9a488f0f7e8646510ce4c9","slug":"janmashtami-live-cm-yogi-to-visit-shri-krishna-janmabhoomi-perform-gau-pujan-and-seek-lord-krishna-s-blessin-2026-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा जन्माष्टमी 2026: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर कान्हा के जन्म की पहली तस्वीर, घर-घर जन्मे कन्हाई, गूंजे बधाई गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
खास बातें
मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आराध्य का आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें: जयपुर में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब; गोविंददेवजी में कई किमी लंबी कतारें
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि से पहली तस्वीर।
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
12:12 AM, 05-Sep-2026
जन्म कन्हाई, गूंजे बधाई गीत, उतारी आरती
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कान्हा के जन्म के बाद की गई आरती।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
11:09 PM, 04-Sep-2026
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में धार्मिक अनुष्ठान शुरू
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में पूजा शुरू।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
10:49 PM, 04-Sep-2026
जन्मभूमि परिसर में कृष्ण लीला देखने के लिए जुटी भीड़
जन्मभूमि परिसर में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
09:48 PM, 04-Sep-2026
मथुरा में जन्मेंगे कान्हा, नंदगांव में मचेगा धमाल
रोशनी में जगमग नंदभवन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
08:43 PM, 04-Sep-2026
कान्हा के जन्मोत्सव पर हुई बूंदा-बांदी, उमस से मिली राहत
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उल्लास के बीच शुक्रवार देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। दिनभर उमस और गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को बारिश ने राहत दी। बारिश की फुहारों के साथ ही मौसम सुहाना हो गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिरों की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को अचानक हुई बारिश के कारण परेशानी भी उठानी पड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते सुबह से ही मथुरा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। मंदिरों और प्रमुख बाजारों में शाम होते-होते भीड़ और बढ़ गई। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झलक पाने और मंदिरों में दर्शन करने के लिए कतारों में लगे थे। इसी बीच देर शाम आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। अचानक बारिश होने से सड़क और बाजारों में मौजूद श्रद्धालुओं में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग बारिश से बचने के लिए आसपास की दुकानों, प्रतिष्ठानों, मंदिरों के बरामदों और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने छाते और बरसाती का सहारा लिया, जबकि बड़ी संख्या में लोग बारिश में भीगते हुए ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। बारिश के बावजूद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश थमने के बाद श्रद्धालु दोबारा मंदिरों की ओर बढ़ते दिखाई दिए। मंदिरों में जन्मोत्सव की तैयारियां जारी रहीं और श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य को लेकर उत्साह बना रहा। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने से दिनभर की गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। जन्माष्टमी के मौके पर हुई बारिश ने शहर के वातावरण को भी भक्तिमय उत्सव के साथ-साथ सुहाना बना दिया। श्रद्धालुओं का कहना था कि कान्हा के जन्मोत्सव पर हुई बारिश ने गर्मी से राहत देकर उत्सव की खुशी को और बढ़ा दिया।08:05 PM, 04-Sep-2026
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
07:15 PM, 04-Sep-2026
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी के समक्ष काटा जाएगा केक
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात को कान्हा का जन्मोत्सव इस बार खास अंदाज में मनाया जाएगा। आधी रात को विशेष रूप से तैयार केक आराध्य के समक्ष अर्पित कर मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा काटा जाएगा। ठाकुरजी के लिए केक आगरा से बनकर आ रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीबांकेबिहारी के लिए आगरा की ब्रज रसायन फर्म द्वारा 21 किलो का केक तैयार कराया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार की मेवा और पाग में उपयोग होने वाली खाद्य वस्तुओं का उपयोग किया जाएगा। मंदिर के सेवायत फ्रेंकी गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी के जन्मोत्सव पर आधी रात को उनके समक्ष सेवित कर केक काटा जाएगा। उसके बाद प्रसाद रूप में वह भक्तों में बांटा जाएगा। आगरा के श्रद्धालु द्वारा ठाकुरजी के लिए केक का ऑर्डर एक माह पहले ही दिया गया। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी के गर्भगृ़ह का पर्दा लगाकर उनका पंचामृत, केसर एवं उत्तराखंडी से मंगाई गई जड़ी बूटियों से महाभिषेक रात के 12 बजे किया जाएगा। इसके बाद नवीन पोशाक धारण कराई जाए। बाल रूप में ठाकुरजी का अनुपम शृंगार किया जाएगा। सिर पर ठाकुरजी मोरपंखी धारण करेंगे। इसके बाद रात 1़ 55 बजे वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती की जाएगी। फ्रेंकी गोस्वामी ने बताया कि उनके परिवार को 31 साल के बाद ठाकुरजी की मंगला आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसलिए इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुरजी का खास अंदाज में जन्मोत्सव मनाया जाएगा।06:19 PM, 04-Sep-2026
मथुरा में श्रद्धालुओं का हुजूम, 27 मंचों पर दिख रही मिनी भारत की झलक
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कन्हैया की जन्मस्थली मथुरा में श्रीकृष्णोत्सव 2026 का अलौकिक उल्लास चरम पर पहुंच गया है। ब्रज की पावन भूमि पर इस बार भक्ति, भव्यता और सांस्कृतिक विविधता का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है, जिसने संपूर्ण मथुरा नगरी को कृष्णमय कर दिया है। लाखों की संख्या में देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु इस दिव्य उत्सव के साक्षी बन रहे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा श्रद्धालुओं को ब्रज संस्कृति और भारतीय लोक कलाओं से रूबरू कराने के लिए पूरे मथुरा शहर में 27 सुसज्जित मंच तैयार किए गए हैं। इन मंचों पर दिन-रात चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरी नगरी को उत्सव के रंग में रंग दिया है। कलाकार अपनी-अपनी क्षेत्रीय पारंपरिक वेशभूषा में ढोल, मंजीरे, खड़ताल और पारंपरिक लोक वाद्यों की थाप पर शानदार नृत्यों की प्रस्तुति दे रहे हैं।05:44 PM, 04-Sep-2026
मंगला आरती में शामिल होंगे 600 श्रद्धालु
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में साल में केवल एक बार होने वाली मंगला आरती के दर्शन के लिए इस बार भी देशभर से श्रद्धालु वृंदावन पहुंच रहे हैं। कान्हा के जन्म के बाद रात 1:45 मिनट पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की आरती होगी। आरती के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं हाईपावर्ड कमेटी ने मंदिर के अंदर पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की संख्या निश्चित की है। हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि इस बार भी मंगला आरती में 600 लोगों को मंदिर के अंदर प्रवेश मिलेगा। सेवायतों से बात करने के बाद पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों को संख्या मंदिर के अंदर सीमित की है। पुलिसकर्मियों को भी मंदिर के अंदर जाने के लिए पास जारी किए गए है। जिन पर पास नहीं होंगे उनको आरती के समय प्रवेश नहीं मिलेगा।05:05 PM, 04-Sep-2026