{"_id":"6a9ea5291027716e550d827d","slug":"resolve-complaints-registered-on-the-cm-helpline-in-a-timely-manner-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-120732-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को समय से निपटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को समय से निपटाएं
Mon, 07 Sep 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
जिलाधिकारी ने ली बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में उसके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान के बाद शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दी जाए ताकि उसे अपनी शिकायत के निस्तारण की स्थिति पता चल सके।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित छह शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण में अब तक की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। डीएम ने कहा कि लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए स्वयं निगरानी रखें। शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एसडीएम राजकुमार पांडे, सीएमओ डॉ. राजीव पॉल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने 27 लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर समयबद्ध एवं त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जस्यारा गांव निवासी रणजीत लाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में दर्ज पत्नी के नाम को उनकी मृत्यु के बाद अपने नाम किए जाने की मांग रखी। डीएम ने परियोजना निदेशक को प्रक्रिया पूरी करने और बीडीओ कर्णप्रयाग को गांव जाकर जांच के निर्देश दिए। रौली निवासी अनिल रावत ने स्वरोजगार के लिए विद्यालय भवन उपलब्ध कराने की मांग की। सिरौं निवासी विजय सिंह रावत की एनओसी संबंधी शिकायत पर उसी दिन एनओसी जारी करने को कहा गया। चेपड़ो निवासी देवेंद्र सिंह रावत ने चैन लिंक फेंसिंग जबकि डुमक निवासी राजेंद्र सिंह भंडारी ने वन भूमि हस्तांतरण का मामला उठाया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम राज कुमार पांडे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह और सीएमओ डॉ. राजीव पाल समेत अधिकारी मौजूद रहे।