फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Bypoll: करहल विधानसभा उपचुनाव...53.89 प्रतिशत हुआ मतदान, सात प्रत्याशी हैं मैदान में

Wed, 20 Nov 2024 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 05:53 PM IST
खास बातें

Karhal By Election 2024 Live News in Hindi: करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। यूपी उपचुनाव के लिए ये सीट हॉट मानी जा रही है। वजह है कि ये सपा मुखिया अखिलेश यादव का गढ़ है, तो वहीं इस बार यहां से सपा और भाजपा से उतारे गए दोनों प्रत्याशी यादव हैं। सपा से तेज प्रताप यादव चुनाव मैदान में हैं, तो वहीं भाजपा ने सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन
UP Bypoll 2024 Voting in Karhal Mainpuri Live News in Hindi
अनुजेश यादव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:31 PM, 20-Nov-2024
भाजपा प्रत्याशी का अखिलेश यादव पर हमला 
करहल विधानसभा उपचुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव शाहजहांपुर पॉलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक्स के साथ प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के बयान को लेकर कहा कि करहल विधानसभा में कमल खिलने जा रहा है। जो वह कह लें, उनकी बौखलाहट बता रही है। जब बड़े-बड़े गांव में फूल की रफ्तार है और जनता का साथ मिल रहा है। शाहजहांपुर जैसे गांव साथ दे रहे हैं। कमल ही बराबर चल रहा है। 100 परसेंट कमल खिलने जा रहा है।


 
03:54 PM, 20-Nov-2024
घिरोर बूथ पर लगी महिलाओं की लाइन
करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान अंतिम समय में चल रहा है। शाम होते-होते फिर घरों से भीड़ निकलना शुरू हो गई है। घिरोर बूथ पर महिलाओं की लंबी लाइन लगी नजर आई।
विज्ञापन
03:18 PM, 20-Nov-2024
44.64 प्रतिशत  हुआ मतदान
करहल विधानसभा उपचुनाव में तीन बजे तक 44.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीन बजे के बाद से कई बूथों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया।  
01:32 PM, 20-Nov-2024
करहल में एक बजे तक वोटिंग 
करहल विधानसभा उपचुनाव में एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है। एक बजे तक इस विधानसभा के उपचुनाव में  31.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
01:17 PM, 20-Nov-2024
औंछा बूथ पर ईवीएम हुई खराब, एक घंटे से रुका मतदान 
मैनपुरी की करहल विधानसभा के औंछा स्थित चमनऋषि विद्यालय बूथ संख्या-360 पर मतदान करने आए लोग एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। यहां ईवीएम खराब होने की सूचना है। वोट डालने के इंतजार में ल लोग लाइन में लगे हुए हैं। 
12:41 PM, 20-Nov-2024
करहल में घूम रहीं संदिग्ध गाड़ियां, भाजपा के लोग मतदान कर रहे प्रभावित
करहल विधानसभा क्षेत्र के घिरोर के गांव शाहजहांपुर बूथ पर पहुंचे सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा कि भाजपा के लोग मतदान को प्रभावित कर रहे हैं। करहल में कई गाड़ियां घूम रही हैं। जहां कमजोर लोग हैं, वहां ये पहुंच रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
12:35 PM, 20-Nov-2024
शाहजहांपुर बूथ पर सपा प्रत्याशी 
घिरोर के गांव शाहजहांपुर बूथ पर सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव पहुंचे, उसी बीच भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव की मां उर्मिला यादव और बहन भी वहां आ पहुंची। दोनों ने यहां लोगों से वोटिंग को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की। 
11:48 AM, 20-Nov-2024
करहल पर इसलिए टिकी सभी की निगाहें
भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के दिवंगत पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के दामाद हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव की बेटी और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव से उनका विवाह हुआ है। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी बहनोई लगते हैं। ऐसे में करहल का मुकाबला इस बार सियासत पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां केवल दो नेताओं की नहीं बल्कि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की भी प्रतिष्ठा का भी सवाल बनती जा रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे प्रदेश की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं। 
11:10 AM, 20-Nov-2024
मैनपुरी के करहल में 11 बजे तक 20.2 प्रतिशत मतदान
करहल विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 20.2 पहुंच गया है। वहीं खास बात ये है कि बूथों पर अभी भी लाइनें लगी हुई हैं। 

 
10:51 AM, 20-Nov-2024
पीठासीन अधिकारी का आरोप, फर्जी मतदान करने का बनाया जा रहा दबाव
करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए कंपोजिट विद्यालय नहली पर फर्जी मतदान की सूचना मिलते ही सेक्टर मजिस्ट्रेट और एसडीएम मौके पर पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी समेत कमरे में अंदर हुए बंद। पीठासीन अधिकारी का आरोप है कि फर्जी मतदान करने का  दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी एक पोस्ट कर बूथ संख्या 407 पर फर्जी मतदान होने की शिकायत की है। वहीं फर्जी मतदान की सूचना पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया भी मौके पर पहुंचे।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed