फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha By Election Live: दोनों सीटों पर वोटिंग समाप्त, रामपुर में 40.1 तो आजमगढ़ 45.97 फीसदी हुआ मतदान

Thu, 23 Jun 2022 08:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Jun 2022 08:39 PM IST
खास बातें

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए मतदान हो गया है। वोटिंग शाम 6 बजे तक हुई। रामपुर में छह और आजमगढ़ में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। मतदान से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Lok Sabha By Election 2022 Live Updates: UP Rampur and Azamgarh Bypolls Voting Underway News in Hindi
मतदाताओं की लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:38 PM, 23-Jun-2022

रामपुर में हुआ 41.01 प्रतिशत मतदान

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में 41.01 प्रतिशत मतदान हुआ। 

05:58 PM, 23-Jun-2022

पांच बजे तक आजमगढ़ में 45.97 प्रतिशत मतदान

आजमगढ़ में पांच बजे तक 45.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। उधर, रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 37.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
05:32 PM, 23-Jun-2022

रामपुर में शाम पांच बजे तक 37.02 प्रतिशत मतदान

रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 37.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। आजमगढ़ में 5बजे तक 45.97प्रतिशत मतदान

04:21 PM, 23-Jun-2022

रामपुर में फर्जी महिला वोटर गिरफ्तार

रामपुर में फर्जी महिला वोटर गिरफ्तार। बिलासपुर में महिला फर्जी वोट डालने की कोशिश कर रही थी। 
04:02 PM, 23-Jun-2022

रामपुर में तीन बजे तक 32.19 फीसदी मतदान

रामपुर में तीन बजे तक 32.19 फीसदी मतदान हुआ। 

03:58 PM, 23-Jun-2022

जा डिग्री कॉलेज में आजम खां ने किया मतदान

सपा नेता आजम खान ने रजा डिग्री कॉलेज में किया मतदान। उनके साथ बेटे अब्दुला आजम खां भी मौजूद रहे। मतदान के बाद आजम ने मीडिया से बात की और यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझ पर सरकार ने ऐसे आरोप लगाए जिनका कोई आधार तक नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:37 PM, 23-Jun-2022

आजमगढ़ में तीन बजे तक 37.82 फीसदी मतदान

आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव के लिए तीन बजे तक 37.82 फीसदी मतदान हुआ।
03:20 PM, 23-Jun-2022

सपा ने लगाई आरोपों की झड़ी

रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के लिए स्वार में सत्ता के जोर से शासन-प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने संज्ञान लेने की अपील की है। चुनाव आयोग तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सभी मतदाताओं का सुचारू मतदान करे सुनिश्चित।
03:11 PM, 23-Jun-2022

मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जारी मतदान को प्रभावित करने के लिए स्वार में सत्ता के जोर से शासन-प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। संज्ञान लिया जाए। चुनाव आयोग तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सभी मतदाताओं का सुचारू मतदान करे सुनिश्चित।
 
03:05 PM, 23-Jun-2022

महिलाओं को मतदान करने से रोका जा रहा है: सपा

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सत्ता के जोर से शासन-प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को मतदान करने से रोका जा रहा है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सभी मतदाताओं का सुचारू मतदान करने की मांग की है।
 


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed