गोवर्धन और अन्नकूट पूजा 2026: आज मनेगा त्योहार, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त, भगवान को लगाए जाएंगे 56 भोग
सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी आराधना की जाती है। गोवर्धन पूजा के समय पर्वत की सात बार परिक्रमा करने की परंपरा है। जल से भरे लोटा लेकर जौ बोते हुए परिक्रमा करें।
विस्तार
इस साल 10 नवंबर मंगलवार को गोवर्धन पूजा यानी अन्नकूट का पर्व मनाया जायेगा। हालांकि गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन मनाए जाने की परंपरा रही पर इस बार तारीख को लेकर लोगों के मन में भ्रम की स्थिति है। सवाल है कि गोवर्धन पूजा 9 नवंबर को मनेगा या 10 नवंबर को। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दो दिन तक रहने के कारण ऐसा पहली बार हो रहा है। ऐसे में गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को होगी।
सनातन धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के साथ गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी आराधना की जाती है।
जानें गोवर्धन पूजा विधि
ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद पंडित प्रियशणर त्रिपाठी ने अमर उजाला से खात बातचीत में कहा कि सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ कपड़े धारण करें। घर के आंगन या पूजा स्थल पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं। शुभ मुहूर्त में फूल, रोली, अक्षत और दीपक से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण और अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए पूजा शुरू करें। फिर धूप, दीप, फल, चंदन और मिठाई चढ़ायें। इस दिन अन्नकूट, फल, मिठाई और घर में बने पकवानों का भोग लगा सकते हैं।
दान देने की परंपरा
ज्योतिषाचार्य त्रिपाठी ने अमर उजाला से खात बातचीत में कहा कि गोवर्धन पूजा के समय पर्वत की सात बार परिक्रमा करने की परंपरा है। जल से भरे लोटा लेकर जौ बोते हुए परिक्रमा करें। गोवर्धन पर्वत की आकृति की नाभि वाले स्थान पर दीपक जलाकर, उसमें दूध, दही, गंगाजल, शहद और बतासे आदि चढ़ायें। पूजा करें फिर प्रसाद के रूप में उसे वितरण करें। आज के दिन पशुधन की पूजा का विधान है। ऐसे में गाय को तिलक लगाकर फूलों से सजायें। गाय को गुड़ खिलाकर भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करें।
शुभ मुहूर्त
- सुबह मुहूर्त: सुबह 06:40 बजे से सुबह 08:50 बजे तक
- दोपहर 03:29 बजे या 05:44 बजे तक विभिन्न पंचांगों के अनुसार
- शाम मुहूर्त: शाम 05:30 बजे से शाम 05:56 बजे तक
तिथिवार
- प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 9 नवंबर 2026 को दोपहर 12:31 बजे
- प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर 2026 को दोपहर 02:00 बजे