फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sisamau Result Live: 8629 वोटों से नसीम सोलंकी की जीतीं, सुरेश अवस्थी को मिले 61037 वोट, सपा में जश्न शुरू

Sat, 23 Nov 2024 12:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Nov 2024 12:37 PM IST
खास बातें

UP Sisamau Bypoll Result Vote Counting Today News Live: कानपुर की सीसामऊ सीट पर 49.06 फीसदी मतदान होने के बाद आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। शनिवार सुबह आठ बजे से 14 मेजों पर मतगणना शुरू हो गई हैै। इस सीट पर भाजपा से सुरेश अवस्थी, सपा से नसीम सोलंकी, बसपा से वीरेंद्र शुक्ला और दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे। यहां पढ़ें, उपचुनाव के नतीजों से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
UP Sisamau Vidhan Sabha By Election Result Live Vote Counting Naseem Solanki vs Suresh Awasthi Chunav News
Sisamau By Election Result - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

12:27 PM, 23-Nov-2024
Sisamau By Election Result - फोटो : amar ujala
20 राउंड की मतगणना खत्म, 8629 वोटों से जीतीं नसीम सोलंकी
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 20 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 8629 वोटों से आगे रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 69666 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 61037 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1409  वोट हासिल किए हैं। ।  सपा में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के जमकर की नारे बाजी।
12:18 PM, 23-Nov-2024
सपा में जश्न का माहौल
सूत्रों के अनुसार नसीम सोलंकी ने लगभग आठ हजार वोटों से जीत हासिल की। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  सपा में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के जमकर की नारे बाजी।
विज्ञापन
12:05 PM, 23-Nov-2024
18 राउंड के बाद नसीम की जीत तय, सपा को 13742 वोटों की बढ़त
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 18 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 13742 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 67131 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 53389 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1219 वोट हासिल किए हैं। अब तक 122489  मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। सिर्फ 10 हजार वोटों की गिनती बाकी है।
11:44 AM, 23-Nov-2024
17 राउंड पूरे…सपा को 14536 वोटों की बढ़त
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 17 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 14536 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 64441 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 49905 वोट मिले हैं।बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1142 वोट हासिल किए हैं। अब तक 116198 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।
11:40 AM, 23-Nov-2024
15 राउंड पूरा…सपा को  22288 वोटों की बढ़त
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 15 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 22288 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 61707 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 39419 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1017 वोट हासिल किए हैं। अब तक 102703 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है।
11:29 AM, 23-Nov-2024
14वें राउंड के बाद सपा को 26287 वोटों की बढ़त
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 14 राउंड पूरे हो चुके हैं, जिसमें सपा 26287 वोटों से आगे चल रही है। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 60639 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 34352 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 966 वोट हासिल किए हैं। अब तक  96451 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
11:21 AM, 23-Nov-2024
13वें राउंड तक सपा की बढ़त बरकरार
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना का 13 राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 56823 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 31940 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 915 वोट हासिल किए हैं। अब तक 90141 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 24843 वोटों से आगे चल रही है।
11:14 AM, 23-Nov-2024
12 राउंड के बाद 20049 वोटों से सपा आगे, बैलट पेपर में भाजपा जीती
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 12 राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 51260  वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 31211 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 887 वोट हासिल किए हैं। अब तक 83804 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 20049   वोटों से आगे चल रही है। बैलट पेपर की गिनती में भाजपा को जीत हासिल हुई है। इसमें सुरेश अवस्थी को 113, नसीम सोलंकी को 48 और बसपा को एक वोट मिला है।
10:51 AM, 23-Nov-2024
10 राउंड पूरे…27469 वोटों से सपा आगे
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के दस राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 47790  वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 20321 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 716 वोट हासिल किए हैं। अब तक 69155 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 27469  वोटों से आगे चल रही है।
10:47 AM, 23-Nov-2024
नौ राउंड के बाद 30694 वोटों से सपा आगे
सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के नौ राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 46011 वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 15317 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 622 वोट हासिल किए हैं। अब तक 62219 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा 30694  वोटों से आगे चल रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed