फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Nikay Chunav Result: आंवला नगर पालिका सीट से सपा प्रत्याशी आबिद अली जीते; नवाबगंज में खिला 'कमल'

Sat, 13 May 2023 09:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 May 2023 09:23 PM IST
खास बातें

Bareilly UP Nikay Chunav Result 2023 Live: बरेली समेत मंडल के शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं जिले में निर्धारित स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। मंडल के दोनों नगर निगमों का परिणाम आ चुका है। बरेली और शाहजहांपुर में मेयर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Bareilly Nagar Nigam Election Winning Candidates Municipal Corporation Vote Counting Live
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:08 PM, 13-May-2023
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बरेली की आंवला नगर पालिका सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आबिद अली 788 वोट से जीत गए हैं। वहीं नगर पालिका परिषद नवाबगंज की भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से पराजित किया।
07:45 PM, 13-May-2023
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत सीट से स्मैक तश्कर कल्लू डान की की पत्नी इमराना बेगम ने जीत दर्ज की है। बता दें कि दो दिन पहले ही पुलिस ने इमराना के पति को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
07:18 PM, 13-May-2023

बरेली की नगर पंचायत रिठौरा के निर्वाचित सभासदों की सूची  

06:46 PM, 13-May-2023
बरेली की शाही नगर पंचायत से भाजपा के वीरपाल मौर्य ने चेयरमैन पद पर जीत हासिल की। शाही के इतिहास में पहली बार कमल खिला है। वहीं विजयी प्रत्याशी के वार्ड से बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 
05:54 PM, 13-May-2023
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
बरेली की नगर पालिका परिषद नवाबगंज से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता राठौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी गुलनाज को 4468 मतों से पराजित किया।
05:39 PM, 13-May-2023

फतेहगंज पूर्वी में निर्दलीय प्रत्याशी जीते 

बरेली के फतेहगंज पूर्वी नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी संजय पाठक ने भाजपा के प्रदीप अग्रवाल उर्फ पप्पू भैया को 356 वोटों से हराया।

1- निर्दलीय प्रत्याशी संजय पाठक को 1994 वोट मिले।
2- भाजपा प्रत्याशी प्रदीप अग्रवाल  को 1638 वोट मिले।
3- सपा प्रत्याशी शब्बीर अहमद को 1446 वोट मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
04:23 PM, 13-May-2023
शाहजहांपुर में अर्चना वर्मा पहली मेयर होंगी। भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने 30,256 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी निकहत इकबाल को हराया। 
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 80740
2.निकहत इकबाल कांग्रेस- 50484
3.माला राठौर सपा- 20144
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 5543
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-2697
04:11 PM, 13-May-2023
शाहजहांपुर नगर निगम में 18वें चक्र के परिणाम
1. अर्चना वर्मा भाजपा- 79960
2. निकहत इकबाल कांग्रेस- 47589
3. माला राठौर सपा- 19538
4. शगुफ्ता अंजुम बसपा- 5469
5. सुमन वर्मा- आम आदमी पार्टी-2657
03:49 PM, 13-May-2023
बरेली नगर निगम के मेयर सीट पर भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने 56,328 वोटों से सपा समर्थित डॉ. आईएस तोमर को हराया है। 

03:46 PM, 13-May-2023
बरेली में मेयर सीट पर भाजपा ने कब्जा बरकरार रखा। भाजपा के मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम लगातार दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने 28वें चक्र की गणना में 56 हजार से अधिक की बढ़त बना ली है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 352224 वोट पड़े थे। 351854 वोटों की गिनती हो चुकी है। 

28वें चक्र के नतीजे 

भाजपा के उमेश गौतम - 167271
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 110943
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 26975
बसपा के मोहम्मद युसूफ-16862
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed