फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: बरेली में शांतिपूर्वक अदा की गई जुमे की नमाज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स; मस्जिदों से अमन की अपील

Fri, 03 Oct 2025 03:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Oct 2025 03:11 PM IST
खास बातें

बरेली में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नमाज के तय वक्त पर लोग मस्जिदों में आते रहे और नमाज पढ़कर घर वापस हो गए। मस्जिदों से अमन और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

विज्ञापन
Bareilly Protest Live Updates Internet Suspended High Alert in UP News in Hindi
जामा मस्जिद में सकुशल नमाज संपन्न - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:51 AM, 03-Oct-2025

5 या उससे अधिक लोग दिखे तो होगी कार्रवाई

उनकी करामात और किरदार पर रोशनी डालते हुए अमल करने की ताकीद की। साथ ही, इस्लाम पर चलने की ताकीद करते हुए रसूले पाक के बताए रास्ते पर चलने की नसीहत की। खासतौर से शहर में अमन बरकरार रखने के लिए मुस्लिमों से अपील करते हुए तमाम नसीहतें भी दीं।
 
11:46 AM, 03-Oct-2025

छतों पर तलाशेंगे पत्थर, 8 टीमें करेंगी निगरानी

मजहबी तकरीर के साथ मस्जिदों से अमन की अपील
जुमे की नमाज में किसी भी मस्जिद से इमामों की ओर से कोई भी विवादित या जज्बाती बयान नहीं किया गया। बल्कि शनिवार को मनाई जाने वाली ग्यारहवीं शरीफ के संबंध में गौस पाक हजरत अब्दुल कादिर जिलानी के संबंध में तकरीर की। 
 
विज्ञापन
11:17 AM, 03-Oct-2025

एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद की गई

पिछले शुक्रवार को हुए बवाल में कुमार टाकीज के पास भी लाठीचार्ज हुआ था, यहां भी भारी फोर्स तैनात रही। इसके अलावा बिहारीपुर मस्जिद, बीबीजी मस्जिद सहित मलूकपुर, जसोली, जखीरा, सराय खाम जामा मस्जिद, अरबिया काशीफुल उलूम मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, बांस मंडी, कुतुबखाना की मस्जिदों में अमन के साथ नमाज अदा की गई। इसके बाद नमाजी वापस हो गए।
11:10 AM, 03-Oct-2025

दोबारा से माहौल खराब होने की आशंका

दुकान रहीं बंद 
इसी तरह करोलान का वह इलाका जहां लाठीचार्ज हुआ था, वहां की मस्जिद में लोग बारी-बारी से आते रहे और नमाज के बाद वापस होते रहे। इस जगह की भी मस्जिद के आसपास के मार्केट की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। खलील स्कूल के तिराहे और बैरियर से मस्जिद तक फोर्स तैनात रही। 
11:00 AM, 03-Oct-2025

UP News: बरेली में शांतिपूर्वक अदा की गई जुमे की नमाज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स; मस्जिदों से अमन की अपील

बरेली में शुक्रवार को शहर भर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। शहर की अधिकांश बड़ी मस्जिदों में भीड़ कम रही। मगर, मोहल्लों की मस्जिदें नमाजियों से भरी रही। वहीं, तमाम इलाकों में मुस्लिमों ने दुकानें भी बंद रखी। इस बीच चप्पे-चप्पे में फोर्स तैनात रही।

नौमहला में जहां पर ज्ञापन और प्रदर्शन के लिए आईएमसी ने जगह तय की थी, वहां भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नावल्टी चौराहा से लेकर नौमहला मस्जिद और इस्लामिया मार्केट तक सिर्फ पुलिस ही दिखाई दे रही थी। नौमहला मस्जिद में लगभग दो बजे से दो-दो, चार-चार नमाजी आना शुरू हो गए थे। इस बार मस्जिद का पूरा गेट नहीं खोला गया था। 

गेट की खिड़की के रास्ते नमाजी मस्जिद में दाखिल होते रहे और नमाज के बाद भी उसी खिड़की से एक-एक करके बाहर आते रहे। इस तरह बिना भीड़ के लोग अपने घरों और कारोबार पर वापस होते रहे। अलबत्ता नौमहला का मार्केट और इस्लामिया मार्केट की अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed