फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: दुष्कर्म के मामले में महमूद अली को नहीं मिली जमानत, हत्या मामले में सगे भाइयों को उम्रकैद

Tue, 11 Apr 2023 09:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Apr 2023 09:33 PM IST
खास बातें

पश्चिमी यूपी में बदमाशों ने दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। यहां बागपत में जहां किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई वहीं शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने पुलिस के सिपाही के घर बदमाशों ने डकैती डाली।

विज्ञापन
Meerut News Live: Farmer shot dead in Baghpat, robbery in policeman's house in Shamli
आगजनी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:00 PM, 11-Apr-2023
दुष्कर्म के मामले में महमूद अली को नहीं मिली जमानत

सहारनपुर में खनन माफिया व पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली को दुष्कर्म के मामले में जमानत नहीं मिली। एडीजे प्रथम कोर्ट ने उनके जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए उसे खारिज कर दिया।

विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि मिर्जापुर थाने पर जनवरी में दिल्ली निवासी एक महिला ने महमूद अली और हाजी इकबाल के बेटो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। महमूद अली कई अन्य मामलो में बीते नौ महीने से चित्रकूट जेल में बंद है। उनके अधिवक्ता की ओर से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एक में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ललित नारायण झा ने मामले को गंभीर मानते हुए जमानत देने से इंकार कर प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया। गुलाब सिंह ने बताया कि अब महमूद अली को जमानत के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट जाना होगा।
08:59 PM, 11-Apr-2023
बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 25 साल का कारावास

सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में 11 वर्षीय बच्ची से दो जून 2020 को दुष्कर्म करने वाले आरोपी को अदालत ने 25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने सशक्त पैरवी की है। आरोपी इस्तेकार निवासी खाताखेड़ी ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकी भी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय में सशक्त पैरवी की। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्षा संख्या 14 ने आरोपी को 25 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 82 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
08:58 PM, 11-Apr-2023
भतीजे की हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास

सहारनपुर में भतीजे की हत्या में दोषी पाए गए दो सगे भाइयों को अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी) भूपेंद्र प्रताप ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता मेनपाल सिंह ने बताया कि सात अगस्त 2008 को जौहर सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी रणखंड़ी ने कोतवाली देवबंद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसके पुत्र मनोज कुमार के साथ मकान के बंटवारे के झगड़े को लेकर उसके सगे भाई चरत सिंह, अजीत सिंह, चरत सिंह के पुत्र मिंटू और राहुल ने मारपीट की। अजीत सिंह ने तमंचे से गोली मारकर मनोज कुमार की हत्या कर दी। पुलिस ने विवेचना उपरांत चारों आरोपियों के खिलाफकोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए चरत सिंह और अजीत सिंह को अदालत आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदंड भी लगाया है। घटना के समय मिंटू और राहुल किशोर अवस्था में थे। इसलिए उनकी पत्रावली अलग से अदालत में चल रही है। वर्तमान में चरत सिंह जमानत पर था अजीत सिंह जेल में बंद था।
05:19 PM, 11-Apr-2023
विशु हत्याकांड में हंगाम व जाम को लेकर 20 नामजद व सवा सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
हस्तिनापुर के गांव पलड़ा निवासी विशु की हत्या के बाद मवाना में थाने के पास रविवार की रात लगाए गए जाम के मामले में पुलिस द्वारा 20 लोगों को नामजद और सवा सौ लोगों व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने के दरोगा द्वारा उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं हत्या के बाद हुए बवाल और आगजनी के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी पलड़ा गांव छावनी में तब्दील रहा।
 
मंगलवार को राज्यमंत्री दिनेश खटीक गांव पलड़ा में मृतक के आवास पर पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दें उन्होंने आश्वासन दिया आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी शासन प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि जो भी आर्थिक मदद आदि का आश्वासन दिया गया था उसको पूरा कराया जाएगा मृतक की पत्नी को नगर पालिका में भी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया साथ ही कहा गांव वाले जो भी तय करेंगे उसके अनुसार वे परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। 
05:18 PM, 11-Apr-2023
मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नई मोहनपुरी निवासी आरुणी मित्तल ने महिला अधिवक्ता समेत दो पर जान से मारने की धमकी और मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरुणी का आरोप है कि वर्ष 2020 में महिला अधिवक्ता ने उनसे चार लाख रुपये उधार लिए थे।

उधार के पैसे मांगने पर उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस मुकदमे में वह छह दिन जेल भी रहा था। इसके बाद उसके जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोप है कि समझौते के नाम पर उनसे दो करोड़ रुपये की मांग की गई थी। उन्होंने जब मना किया तो धमकी दी गई। वहीं, महिला अधिवक्ता का कहना है कि उनकी ओर से दर्ज मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के लिए ही यह रिपार्ट दर्ज कराई गई है। 
04:17 PM, 11-Apr-2023

खरखौदा में दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल

खरखौदा में बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बच्चों के खेलने को लेकर हुए हुए संघर्ष के बाद दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस द्वारा किए गए नामजद 13 में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक सप्ताह पूर्व बच्चों बच्चों के विवाद को लेकर मेराज व इकबाल पक्ष में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। उसी रंजिश को मानते हुए रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब मेराज गांव की ही बड़ी मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था तो मस्जिद के सामने अपने घर में इंतजार कर रहे इकबाल के बेटे राहुल ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

उधर मेराज की मौत की सूचना पर मेराज पक्ष ने इकबाल के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जिसमें गोली लगने से इकबाल की पत्नी अफरोज की भी मौत हो गई थी। दोनों पक्षों से हुई एक एक हत्या के बाद उनके परिवार के लोग अपने अपने मकान छोड़ कर फरार हो गए थे।

पुलिस ने देर रात्रि में ही दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या सहित गंभीर मामले में मृतक मेराज महिला अफरोज दोनों सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए हत्या बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए इकबाल पुत्र बारी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें: Meerut:  पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्टरी से लिए गए 38 मीट के नमूनों को किया रिलीज, सात सैंपल कराए नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
12:41 PM, 11-Apr-2023

अवैध कॉलोनी में न करें निवेश मेडा की वेबसाइट पर जानें हकीकत

मेरठ में अवैध कॉलोनियों की खरपतवार को लगातार ध्वस्त करने में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की टीम अभियान चला रही है। अफसरों का दावा है कि पिछले तीन महीने में सौ से अधिक अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर 500 करोड़ से अधिक की सरकारी संपत्ति मुक्त कराई है। दूसरी ओर अवैध कॉलोनी में प्लॉट लेकर फंसने के मामले भी लगातार आ रहे हैं। इसी के मद्देनजर अब मेडा ने प्रवेश द्वार के पास ही विशाल होर्डिंग लगाकर सचेत रहने की अपील की है।

मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं विरोध करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही हैं। 
 
अनाधिकृत कॉलोनियों में पीवीवीएनएल बिजली कनेक्शन न दे और इनकी खरीद-फरोख्त न हो, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ ही पीवीवीएनएल के एमडी और एआईजी स्टांप को भी पत्र लगातार लिखे जा रहे हैं। 

प्राधिकरण की वेबसाइट पर 262 अवैध कॉलोनियों की सूची अपलोड की गई है। लोग इसमें प्लाट न खरीदें। मेडा के मुख्य द्वार के पास ही डिस्प्ले स्क्रीन पर अवैध कॉलोनी की सूची का डिस्प्ले शुरू कर दिया गया है।
12:40 PM, 11-Apr-2023

एनसीईआरटी मामला : मेरठ निवासी आरोपियों के गैरजमानती वारंट जारी

एनसीईआरटी की नकली किताबें छापने के मामले में फैक्टरी संचालक मेरठ निवासी पांचों आरोपियों का पुलिस पता नहीं लगा सकी है। पुलिस ने सोमवार को कोर्ट से इनके गैरजमानती वारंट जारी करा लिए। अब पुलिस टीम दोबारा इनकी गिरफ्तारी में जुटेगी।

भोजीपुरा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में मेरठ का गैंग एनसीईआरटी की नकली किताबें छाप रहा था। दिल्ली से आई एनसीईआरटी की टीम ने 25 मार्च को छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया था। टीम ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विवेचना में पता चला कि मेरठ का अवनीश मित्तल अपने साथी पीयूष बंसल, सोनू, राहुल गुप्ता, सचिन गुप्ता के साथ नकली किताबें छापने की फैक्टरी चला रहा था। बरेली के फैक्टरी मालिक राजीव कुमार गुप्ता की भी इसमें हिस्सेदारी थी। 

पुलिस ने फैक्टरी मैनेजर मेरठ निवासी नफीस अहमद और फैक्टरी मालिक बरेली निवासी राजीव कुमार गुप्ता को जेल भेज दिया था। मुकदमे में वांछित चल रहे अवनीश मित्तल व उसके चार साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की थीं। 
12:33 PM, 11-Apr-2023

मेरठ मेडिकल कॉलेज में परखीं कोरोना की तैयारियां, मॉक ड्रिल

मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला
कोरोना को लेकर मेरठ स्वास्थ्य विभाग कितना तैयार है,आज होगी मॉक ड्रिल किया गया। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत और कई निजी अस्पतालों में इलाज की तैयारियां परखी जाएंगी। बता दें कि मेरठ में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। चिकित्सक मास्क पहनने व सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
10:32 AM, 11-Apr-2023
मेरठ के जानीखुर्द थानाक्षेत्र के गांव बहरामपुर मोरना में स्थित शिव मंदिर में लगी भगवान परशुराम की मूर्ति को सोमवार की रात अज्ञात असमाजिक तत्वों ने तोड़कर खंडित कर दिया। इस घटना का मंगलवार सुबह मंदिर गये ग्रामीणों पता चलने पर रोष गया। बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा होकर अपना आक्रोश प्रकट करने लगे। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की।पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों को समझा बुझाकर खंडित मूर्ति को जलप्रवाहित करवा दिया। पुलिस घटना की जांचकर आरोपियों को पकडने की कार्यवाही में लग गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed