{"_id":"6ae4775f350fde889f095df9","slug":"uttarakhand-primary-teacher-announces-boycott-of-non-academic-duties-starting-november-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रारंभिक शिक्षकों का एलान, एक नवंबर से गैर शैक्षणिक कार्यों का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रारंभिक शिक्षकों का एलान, एक नवंबर से गैर शैक्षणिक कार्यों का करेंगे बहिष्कार
Fri, 30 Oct 2026 04:27 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Freepik.com
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेशभर के प्रारंभिक शिक्षकों से आगामी 1 नवंबर 2026 से गैर शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक अपने नियमित शैक्षणिक दायित्वों के साथ केवल छात्र उपस्थिति एवं पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) से संबंधित कार्य ही करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि 24 अक्तूबर को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महा आंदोलन एवं मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम के दौरान संगठन ने यह घोषणा की थी। अब संगठन ने इस निर्णय को अमलीजामा पहनाते हुए प्रदेश के सभी जनपद एवं ब्लॉक इकाइयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन