फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: मोदी का कांग्रेस पर निशाना- ये झूठ का चौका लगा रहे हैं, इनकी सच्चाई घोटाले के चौके-छक्के लगाने की

Sat, 12 Feb 2022 04:37 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 12 Feb 2022 04:37 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date, Survey, Opinion Poll Updates in Hindi 12 February 2022
नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:34 PM, 12-Feb-2022

योगी का राहुल पर निशाना- उनके परनाना खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहते थे

टिहरी  में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिनकी खुद की पहचान संदिग्ध है वह हिंदू की परिभाषा कर रहे हैं। राहुल जी से हिंदू शब्द की परिभाषा सुनकर आश्चर्य होता है। उनके परनाना खुद को एक्सीडेंटल हिंदू कहते थे। जिनके पूर्वजों को हिंदू होने पर गर्व नहीं होता वह हिंदू की परिभाषा बताए यह ठीक नहीं।
04:15 PM, 12-Feb-2022

कांग्रेस के चार धाम, चार काम के नारे पर अमित शाह का तंज

उत्तराखंड के रायपुर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने चार धाम, चार काम का नारा दिया। वह चार काम नहीं करेंगे लेकिन चार मांगने वाले जरूर खड़े हो जाएंगे। स्थानीय स्तर पर विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठने वाला परिवार सब मिलकर वसूली करेंगें।
विज्ञापन
02:43 PM, 12-Feb-2022

मोदी का कांग्रेस पर निशाना- इनकी सच्चाई घोटाले के चौके-छक्के लगाने की

मोदी ने कहा, 'ये आपके बीच आकर झूठ का चौका लगा रहे हैं। लेकिन, इनकी सच्चाई यही है कि ये उत्तराखंड में घोटाले के चौके-छक्के लगाते रहे। ऐसा ही उनका चरित्र है। इन्होंने तो मां गंगा को भी नहर घोषित कर दिया था। यही, उनमें और हमारे में फर्क है। हम मां गंगा की स्वच्छता पर काम करते हैं, ये गंगा से भी खनन करके चोरी करने में लगे रहते हैं।'  
 
02:36 PM, 12-Feb-2022
मोदी ने कहा, 'आप एक भारत-श्रेष्ठ भारत की जीवंत तस्वीर हैं। आपने आज उत्तराखंड में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार पर मुहर लगा दी है एक प्रकार से। आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है और मेरी इस चुनाव में उत्तराखंड की अंतिम प्रचार सभा आपके आशीर्वाद से पूरी होने वाली है'
02:35 PM, 12-Feb-2022

वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वाले नहीं चाहते थे कि  रोजगार और उद्योग धंधे फिर से चल पड़ें

मोदी ने कहा, अफवाह फैलाने वाले नहीं चाहते थे कि वैक्सीन का कवच पाने के बाद रोजगार और उद्योग धंधे फिर से चल पड़ें। ये सोचते थे कि सब कुछ पटरी पर आ जाएगा तो ये मोदी को गाली कैसे देंगे। भारत को बदनाम कैसे करेंगे। लेकिन ये लोग  उत्तराखंड का सामर्थ्य भूल जाते हैं।
 
02:33 PM, 12-Feb-2022

ऊधम सिंह नगर में एक तरह से मिनी इंडिया की झलक दिखती है: मोदी

मोदी ने रुद्रपुर में जन संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'ऊधम सिंह नगर में एक तरह से मिनी इंडिया की झलक दिखती है। हिन्दुस्तान का ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां के लोग यहां नहीं रहते हों। यहां अपना भाग्य आजमाने नहीं आते हों।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 12-Feb-2022

कोरोना में हमने लाखों लोगों का रोजगार बचाया: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रैली कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है। उत्तराखंड में पर्यटन, रोजगार फिर से पटरी पर लौटने लगा है। हमारी सरकार ने लगातार कोशिश की कोरोना की वजह से तबाही कम से कम हो। इस संकट के समय में छोटे उद्योगों को ढाई लाख करोड़ रुपए की मदद की गई। इससे लाखों लोगों का रोजगार सुरक्षित हो गया। उत्तराखंड की एक मां की बात मुझे दिल छू गई। उत्तराखंड के किसी गांव से वो मां बोल रही थी कि हमने हमारे बच्चों को नौ महीना हमारे पेट में पाला। बड़े होकर वो अपने-अपने में खो गए। लेकिन, मोदी हमारी चिंता करता है। वो मां कहती है कि अगर मेरा कोई सच्चा बेटा है तो वो मोदी है। मोदी उत्तराखंड के कल्याण के लिए कभी पीछे नहीं हटेगा। 
02:27 PM, 12-Feb-2022

कोरोना में हमने लाखों लोगों का रोजगार बचाया: मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रैली कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है। उत्तराखंड में पर्यटन, रोजगार फिर से पटरी पर लौटने लगा है। हमारी सरकार ने लगातार कोशिश की कोरोना की वजह से तबाही कम से कम हो। इस संकट के समय में छोटे उद्योगों को ढाई लाख करोड़ रुपए की मदद की गई। इससे लाखों लोगों का रोजगार सुरक्षित हो गया। 
01:45 PM, 12-Feb-2022

मुख्यमंत्री से पूछिए कि इन्होंने आपको रोजगार क्यों नहीं बांटे: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड के खटीमा में रैली कर रही हैं। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोला। धामी खटीमा से विधायक हैं। प्रियंका ने कहा कि ये जो मुख्यमंत्री बैठे हैं जो आपको बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं। इनसे पूछिए कि इन्होंने आपको रोजगार क्यों नहीं बांटे। इनसे पूछिए कि जब हमारे भाई-बहन शहरों से वापस आ रहे थे तो आप कहां थे? जब किसान आंदोलन कर रहे थे तो आप कहां थे?
01:37 PM, 12-Feb-2022

उत्तराखंड में योगी का चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के टिहरी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यहां उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सीमांत प्रदेश है, राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से इसका अपना महत्व है। उत्तर प्रदेश से लगा होने के कारण हमारी चिंता का विषय भी है। उत्तर प्रदेश में जब हम अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और उत्तराखंड में भाजपा की सरकार नहीं होगी तो वे यहां शरण लेंगे। जब कोई पार्टी लावारिस होती है तो उसका यही हाल होता है जो कांग्रेस का है। वहां तो इस समय एक नई होड़ लगी है कि हिन्दुओं को कितना अपमानित कर दो, जिनको स्वयं ये नहीं मालूम कि वे हिन्दू हैं या नहीं हैं वे हिन्दू की परिभाषा बोल रहे हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed