{"_id":"6aa80f2c7ae81e3f35071a55","slug":"residents-of-the-brahmapuri-area-are-facing-inconvenience-due-to-a-day-long-power-outage-meerut-news-c-72-1-mct1004-159398-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिनभर बिजली ठप होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिनभर बिजली ठप होने से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। माधवपुरम-एक बिजलीघर के नॉर्थ ईस्ट और माधवपुरम फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार को दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। मरम्मत कार्यों के चलते इन दोनों फीडरों पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक का शटडाउन लिया गया था। इसकी सूचना एक दिन पहले ही दे दी गई थी।
भाजपा नेता राकेश गौड़ ने बताया कि बिजली कटौती के लिए तय समय के बाद भी शाम सात बजे तक बिजली नहीं आई। केवल एक घंटे आपूर्ति रही। इस कारण ब्रह्मपुरी पूर्वी व पश्चिमी, पजाया, शिवशक्ति नगर, इंदिरा नगर क्षेत्र में लोग गर्मी के कारण परेशान रहे। शारदा रोड बिजलीघर से जुड़े झंडेवाला मंदिर चौक पर भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। परतापुर के 132 केवी बिजलीघर से आ रही 33 केवी लाइन में फाल्ट के कारण माधवपुरम बिजलीघर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद 33केवी की दूसरी अनुरक्षण लाइन से बिजलीघर की आपूर्ति सुचारू की गई।
मुख्य अभियंता मेरठ प्रथम रजनीकांत मिश्र का कहना है कि शहर के अधिकांश बिजलीघरों पर 33 केवी की दूसरी लाइन भी बनी है। एक लाइन खराब होने पर दूसरी लाइन से बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाती है। माधवपुरम बिजलीघर को दूसरी लाइन से बिजली सप्लाई सुचारू कर दी गई थी।