Amroha Lok Sabha Election Live: शहरी इलाके में कम, गांवों में जमकर मतदान, छह बजे तक 64.54% वोटिंग
Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Polling Live News:अमरोहा लोकसभा सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। शाम छह बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया में 17 लाख मतदाता भाग लेंगे। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
विधानसभा मतदान प्रतिशत
मंडी धनौरा 60.16
नौगावां सादात 65.45
अमरोहा 65.00
हसनपुर 62.38
गढ़मुक्तेश्वर 57.20
बहू के साथ वोट डालने पहुंची अमीना खातून (70) की मतदान केंद्र के भीतर मौत हो गई। मतदान केंद्र परिसर में मौजूद डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतका अमीना खातून अमरोहा नगर के मोहल्ला शिवद्वारा की रहने वाली थीं। उनके परिवार में दो बेटे शमीम, यामीन और तीन बेटियां हैं।
कबाड़ की दुकान में लगी आग, तेज धमाके के साथ फटे सिलेंडर
अमरोहा के जोया में मतदान केंद्र से तीन सौ मीटर दूर ढाबा और कबाड़ की दुकान में आग लग गई। इस दौरान ढाबे में रखे तीन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फटे। आग की लपटें आसमान छूने लगीं। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एक घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा।
मोहम्मद शमी ने परिजनों के साथ डाला वोट, बोले- सभी को सरकार चुनने का हक
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने भाई हसीब और भाभी संग डिडौली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद कहा कि वोट डालना सभी का अधिकार है। आप अपनी सरकार चुन सकते हैं। अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि वह मंच से मेरा नाम लेकर प्रशंसा करते हैं। किन मुद्दों को लेकर वोट होना चाहिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमरोहा के लिए विकास, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज यही सब कुछ मुद्दे हैं।
#WATCH अमरोहा, उत्तर प्रदेश: वोट डालने के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने कहा, "मतदान करना आपका हक है, आपको आपकी पंसद की सरकार चुनने का हक है...मैं एक ही चीज़ बोलना चाहूंगा कि वोट डालें, अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दें..." pic.twitter.com/A1oCAoFKND
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024
विधानसभा मतदान प्रतिशत
मंडी धनौरा 39.92
नौगावां सादात 42.73
अमरोहा 43.79
हसनपुर 41.99
गढ़मुक्तेश्वर 38.06
UP Lok Sabha Chunav Voting Live : कुछ देर के मतदान प्रभावित
अमरोहा के मंडी धनौरा के कन्या जूनियर हाई स्कूल के बूथ पर मतदान को लेकर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बनारस से ड्यूटी पर आए दरोगा पीएन मिश्रा मतदाता को बेवजह तंग कर रहे हैं। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर हंगामा काटा। उन्होंने एक बूथ पर कुछ देर के लिए मतदान रोक दिया। मौके पर एसडीएम भारी पुलिस फोर्स से लेकर पहुंची और मतदान शुरू कराया।
अमरोहा: ग्रामीण इलाकों में ज्यादा वोटिंग
अमरोहा सीट पर 11 बजे तक 28.88 प्रतिशत मतदान हुआ। तेज धूप होने के कारण कई केंद्रों में लाइन लगी हुई है। वोटर धूप से बचने के लिए कई प्रकार के जतन कर रहे हैं। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा वोटिंग हो रही है।
विधानसभा मतदान प्रतिशत
मंडी धनौरा 28.11
नौगावां सादात 29.26
अमरोहा 30.28
हसनपुर 30.40
गढ़मुक्तेश्वर 26.30