फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Board 10th 12th Result Live Updates: 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी ने किया टॉप, प्रयागराज की अंशिका यादव दूसरे नंबर पर

Sat, 18 Jun 2022 08:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Jun 2022 08:02 PM IST
खास बातें

UP Board Result 2022 Class 10th 12th Date Time : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मोबाइल पर सीधे यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां High School Result पर क्लिक करें। वहीं, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट पाने के लिए यहां Intermediate Result पर क्लिक करें।

विज्ञापन
UP Board UPMSP Result 2022 LIVE Updates Check Class 10th 12th Result on Upmsp.edu.in Direct Link
UP Board Result - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:55 PM, 18-Jun-2022

इंटर में महराजगंज जिले के टॉपर

मोहम्मद मेराज अहमद- रामप्यारे इंटर कॉलेज, बीजापार- 90.80

आशुतोष मिश्रा- महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, महराजगंज- 90.80

अक्षय यादव- चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज, सिसवा-90.00

अर्पिता पटेल- पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज, महराजगंज-89.60
06:39 PM, 18-Jun-2022

हाईस्कूल में महराजगंज जिले के टॉपर 

सोनू गोंड़- पंचायत इंटर कॉलेज परतावल- 94.50 फीसदी

आकाश यादव- सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज, मथुरा नगर- 94.17 फीसदी

नवनीत कुमार- रामप्यारे इंटर कॉलेज, बीजापार- 94.17 फीसदी

अमित कुमार कुशवाहा- रामप्यारे इंटर कॉलेज, बीजापार- 93.67 फीसदी
विज्ञापन
06:16 PM, 18-Jun-2022

दिव्यांशी सिंह ने इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया

बड़ी बहन ने दसवीं और बारहवीं में की टॉप टेन सूची में नाम लाकर जो रिले रेस शुरु की, छोटी बहन दिव्यांशी ने उसे इतना आगे बढ़ाया कि पूरे प्रदेश में परचम लहरा दिया। राधानगर निवासी दिव्यांशी सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक लाकर इंटरमीडिएट में पूरे प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 477 अंक प्राप्त किए हैं। तीन बहनों में दिव्यांशी दूसरे नंबर की हैं और छोटा भाई भी है। बड़ी बहन दीक्षा 10वीं में प्रदेश की सूची में सातवें और इंटर में प्रदेश की सूची में चौथे स्थान पर रह चुकी हैं। छोटी बहन दीप्ती दसवीं में है और भाई जय सातवीं का छात्र है।
05:59 PM, 18-Jun-2022

पहले हाई स्कूल अब इंटर में प्रदेश के टॉप टेन में अलीगढ़ के शोभित ने बनाई जगह 

इंटर में जेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज विजयगढ़ अलीगढ़ के शोभित वर्मा प्रदेश के टॉप टेन में नौवें स्थान पर । हाई स्कूल में भी शोभित प्रदेश के टॉप टेन में नौवें स्थान पर थे।
05:43 PM, 18-Jun-2022

12वीं की परीक्षा में टॉप 10 में 28 विद्यार्थियों ने बनाई जगह 

-12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पर फतेहपुर की दिव्यांशी रहीं।
- द्वितीय स्थान पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह रहे।
- तृतीय स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण रहे।
- चौथे स्थान पर कानपुर नगर के प्रभाकर पाठक, प्रयागराज की जिया मिश्रा और प्रयागराज की ही आंचल यादव और बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा रहे।
- पांचवे स्थान पर मुरादाबाद के जतिन राय, लखनऊ की स्वाती गोस्वामी और सुल्तानपुर की श्रेया सोनी रही हैं।
- छठे स्थान पर फतेहपुर की मुस्कान तिवारी व प्रिया और सुल्तानपुर की रीशू रहीं।
- प्रदेश में सातवें स्थान पर जालौन की श्रुति गुप्ता रही हैं।
- आठवें स्थान पर प्रतागढ़ के रवि प्रकाश मिश्रा, फतेहपुर के रजनीश कुमार और गोंडा के शुभंकर तिवारी रहे।
- नौवें स्थान पर सर्वाधिक छह विद्यार्थी रहे। जिनमें से अलीगढ़ के शोभित वर्मा, रायबरेली की आस्था श्रीवास्तव, बांदा की स्नेहा भारद्वाज, प्रतापगढ़ की आस्था सिंह, फतेहपुर के उत्कर्ष अवस्थी, अंबेडकरनगर के अभिनव द्विवेदी रहे।
-10वें स्थान पर मुरादाबाद के संदीप तिवारी और अंबेडकरनगर की आंचल यादव रहीं।


 
05:33 PM, 18-Jun-2022

कानपुर टॉपर बने प्रखर पाठक

कानपुर के प्रखर पाठक ने यूपी बोर्ड 12वीं के परिणाम में 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में चौथा और शहर में पहला स्थान पाया है। आईआईटी कानपुर से सीएस ब्रांच से बीटेक करने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में स्टार्टअप खोलना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:25 PM, 18-Jun-2022

हाईस्कूल : प्रदेश में मुरादाबाद की संस्कृति का दूसरा स्थान

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा का परिणाम मुरादाबाद जिले के लिए बेहद सुखद रहा। शहर में गुलाबबाड़ी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा संस्कृत सिंह ने यूपी की मैरिट में दूसरा स्थान पाया है। संस्कृति को कुल 600 में से 585 अंकर प्राप्त हुए हैं, जिनका प्रतिशत 97.5 है। यूपी में प्रथम स्थान पाने वाले कानपुर के पिरंस पटेल से संस्कृति सिर्फ एक अंक पीछे रह गईं।
05:15 PM, 18-Jun-2022

रामपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में महिमा सिंह रहीं अव्वल

शनिवार दोपहर यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। रामपुर में श्री  हरि इंटर कालेज की छात्रा महिमा सिंह ने 93.33 फीसद अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। टॉप टेन में कुल 15 विद्यार्थी हैं, जिनमें नौ छात्राएं हैं।
04:57 PM, 18-Jun-2022

झांसी की हरिदित्या ने हाईस्कूल, दीक्षा ने इंटर में किया जिला टॉप

यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की हरिदित्या राजपूत ने हाई स्कूल में जिला टॉप किया है। वहीं, गुरसराय के एमबीएसएसकेआई इंटर कॉलेज की छात्रा दीक्षा भदौरिया इंटरमीडिएट में जिला टॉपर बनीं हैं। 

हाईस्कूल में 91.83 प्रतिशत अंक लेकर न्यू एरा पब्लिक स्कूल स्कूल के लव यादव दूसरे, सरस्वती विद्या मंदिर मऊरानीपुर की प्रतीक्षा कुशवाहा ने 91.67% अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया है। इंटरमीडिएट में 90.7% अंक लाकर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के मनीष जाटव दूसरे और एमबीएसएसकेआई गुरसराय की प्रिंसी साहू 90.40% अंक लाकर जिले में तीसरे स्थान पर रही हैं।
04:56 PM, 18-Jun-2022

UP Board Result 2022: तीन लाख से ज्यादा छात्र फेल

UP Board Result 2022 में कक्षा 12वीं के रिजल्ट में तीन लाख से ज्यादा छात्र फेल हुए हैं। यूपी बोर्ड रिजल्ट और शिक्षा जगत की अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए वेबसाइट Amarujala.Com विजिट करें। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed