Atiq Ahmed Live: उम्रकैद की सजा के बाद माफिया अतीक को साबरमती ले जा रही है पुलिस, शाम तक पहुंचेगा काफिला
Atique Ahmed News, What is Umesh Pal Hatyakand Case in UP Live: उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में अतीक अहमद समेत तीन दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है। अतीक को साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कोटा के अनंतपुर थाने में कुछ देर के लिए रोका गया अतीक
राजस्थान के कोटा के अनंतपुर थाने के अंदर अतीक अहमद को कुछ देर के लिए रोका गया। माफिया अतीक को पुलिस साबरमती जेल लेकर जा रही है।#WATCH | Mafia-turned-politician Atiq Ahmed inside Anantpur Police station in Kota, Rajasthan. pic.twitter.com/BqP7YwHZzc
— ANI (@ANI) March 29, 2023
अतीक को साबरमती जेल ले जा रही है पुलिस की टीम
माफिया अतीक को ले जा रहा पुलिस का काफिला उदयपुर से निकलकर गुजरात में दाखिल होगा। राजस्थान के कोटा से काफिला निकल रहा है। पुलिस की टीम अतीक को साबरमती जेल ले जा रही है।बारां में पुलिस का काफिला थोड़ी देर के लिए रुका
माफिया से नेता बने अतीक अहमद को नैनी जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया जा रहा है। राजस्थान के बारां में पुलिस का काफिला थोड़ी देर के लिए रुका। प्रयागराज की एक अदालत ने कल उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद और दो अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है।#WATCH राजस्थान: माफिया से नेता बने अतीक अहमद को नैनी जेल से अहमदाबाद की साबरमती जेल ले जाया जा रहा है।वीडियो राजस्थान के बारां से है जहां पुलिस का काफिला थोड़ी देर के लिए रुका।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2023
प्रयागराज की एक अदालत ने कल उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद और दो अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है। pic.twitter.com/ArDCIbjFT5