Mahakumbh 2025 Live: संगम में आस्था की डुबकी, आज 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान
{"_id":"67afe78b7dc882b94606e3e7","slug":"mahakumbh-prayagraj-2025-live-updates-devotees-sangam-ghats-snan-maha-kumbh-mela-photos-videos-news-in-hindi-2025-02-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025 Live: संगम में आस्था की डुबकी, आज 1.36 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 15 Feb 2025 09:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:36 PM IST
खास बातें
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में डुबकी लगाई। प्रयागराज में आज भी कई रास्तों पर भीषण जाम लगा है।
विज्ञापन
संगम में आस्था की डुबकी
- फोटो : X/@MahaKumbh_2025
लाइव अपडेट
09:26 PM, 15-Feb-2025
15 फरवरी तक 51.47 करोड़ लोगों ने संगम में किया स्नान
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 15 फरवरी को रात 8 बजे तक कल्पवास में कोई नहीं है। वहीं 1.36 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। वहीं 1.36 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। 15 फरवरी तक 51.47 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है।06:57 PM, 15-Feb-2025
एडीजी जोन भानु भास्कर घटना स्थल पर पहुंचे
महाकुंभ सेक्टर 19 में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी जोन भानु भास्कर भी मौके पर पहुंचे। लवकुश मंदिर अयोध्या का शिविर है। महंत राम केवल दास ने बताया कि कोई जनहानि नही हुई है।
विज्ञापन
06:33 PM, 15-Feb-2025
प्रयागराज के नरेंद्रा नंद के पंडाल में आग लगी
महाकुंभ में एक बार फिर आग लगने की खबर है। महाकुंभ के सेक्टर 19 स्थित नरेंद्रा नंद पंडाल में आग लगी है। दमकल विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।
06:19 PM, 15-Feb-2025
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सपरिवार संगम में लगाई डुबकी
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने परिवार के साथ महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाई। pic.twitter.com/bdoNyetvit
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2025
05:15 PM, 15-Feb-2025
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने संगम में लगाई डुबकी
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने संगम में आज डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक अलग अनुभव रहा है। हमारे देश में ऐसा अनुभव हर एक हिंदू को लेना ही चाहिए। आज हमारा देश पीएम मोदी के नेतृत्व में महासत्ता बनने की दिशा में जा रहा है। आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत अच्छा आयोजन किया है। मैं हर हिंदू से आग्रह करूंगा कि सभी को ये पुण्य स्नान करना चाहिए।04:29 PM, 15-Feb-2025
आज 4 बजे तक 1.08 करोड़ लोगों ने किया स्नान
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 15 फरवरी को 4 बजे तक दो लाख लोग कल्पवास में हैं तो वहीं 1.06 करोड़ श्रद्धालु संगम पहुंचे हैं। जहां अब तक 1.08 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। 14 फरवरी तक 50.11 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:00 PM, 15-Feb-2025
ओम बिरला और पीयूष गोयल लगाई डुबकी
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संगम में डुबकी लगाई।
03:39 PM, 15-Feb-2025
संगम के पास श्रद्धालुओं की भीड़
03:06 PM, 15-Feb-2025
संगम वीआईपी घाट पर लेखपाल को दरोगा ने पीटा
संगम वीआईपी घाट पर शनिवार को लेखपाल को दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल को चोटे आई हैं। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाया गया है। घटना से आक्रोशित लेखपालों ने चेतावनी दी है कि अगर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल वीआईपी स्नान बंद करा देंगे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद छानबीन शुरू करा दी गई है।02:14 PM, 15-Feb-2025
त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की।#WATCH | Prayagraj, UP | Union Minister Piyush Goyal and Lok Sabha Speaker Om Birla offer prayers at Triveni Sangam during the Maha Kumbh Mela. pic.twitter.com/whaY5CMMic
— ANI (@ANI) February 15, 2025