Mahakumbh 2025 Live: संन्यास के पथ पर चलीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े की बनेंगी महामंडलेश्वर
{"_id":"6792e4e9af13529aa60f3675","slug":"mahakumbh-prayagraj-2025-live-updates-devotees-sangam-ghats-snan-maha-kumbh-mela-photos-videos-news-in-hindi-2025-01-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh 2025 Live: संन्यास के पथ पर चलीं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े की बनेंगी महामंडलेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 24 Jan 2025 04:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 04:45 PM IST
खास बातें
Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: यातायात प्रभारी अमित ने बताया कि शनिवार व रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री ममता बनर्जी किन्रर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।
लाइव अपडेट
04:44 PM, 24-Jan-2025
संन्यासिन बनीं मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी
किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने कहा, ''किन्नर अखाड़ा ममता कुलकर्णी (पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री) को महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है। उनका नाम श्री यामाई ममता नंदगिरि रखा गया है। सभी अनुष्ठान चल रहे हैं। पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़ा मेरे संपर्क में है... अगर वह चाहें तो उसे किसी भी भक्ति पात्र का किरदार निभाने की इजाजत है, क्योंकि हम किसी को भी उनके किरदार निभाने से नहीं रोकते हैं।'
04:13 PM, 24-Jan-2025
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लगाई आस्था की डुबकी
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी।
#WATCH | Prayagraj, UP: Union Minister Arjun Ram Meghwal took a holy dip in #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/F1qEItRc4g
— ANI (@ANI) January 24, 2025
विज्ञापन
04:12 PM, 24-Jan-2025
'मित्रों, यह अद्भुत है'- पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना
महाकुंभ 2025 पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा, "मैं प्रयागराज आने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मैं भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा आयोजित भव्य महाकुंभ का दौरा करने आया हूं। मैं यहां अपनी पत्नी और के साथ आया हूं। मित्रों, यह अद्भुत है, जब मैं डुबकी लगाऊंगा तो मुझे और भी अच्छा लगेगा।''
#WATCH | Prayagraj, UP: On Maha Kumbh 2025, former Indian cricketer Suresh Raina says, "I want to congratulate everyone visiting Prayagraj. I have come to visit the grand Maha Kumbh organised by the Indian Government and the state government. I have come here with my wife and… pic.twitter.com/Aw3lxh97a1
— ANI (@ANI) January 24, 2025
03:17 PM, 24-Jan-2025
मौनी अमावस्या के पर्व पर प्रयागराज रेल मंडल चलाएगा हर चार मिनट में एक ट्रेन
मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के लिए रेलवे की तैयारियों के बारे में बताते हुए प्रयागराज रेलवे के सीनियर पीआरओ अमित मालवीय ने कहा कि मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज रेलवे 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। सबसे अधिक ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन से चलेंगी, इसके अलावा मंडल के अन्य स्टेशनों से दिशावार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा नियमित ट्रेनों का संचालन भी समयानुसार किया जाएगा।
01:50 PM, 24-Jan-2025
मौनी अमावस्या पर चलेंगी रिकाॅर्ड 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें
मौनी अमावस्या पर्व पर होने वाली करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रयागराज रेलवे मंडल की ओर से हर चार मिनट पर एक ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है।महाकुंभ 2025 की प्रयागराज में शुरुआत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ हो गई है। मकर संक्रांति के दिन महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर्व पर उम्मीद से अधिक लगभग 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया था।01:20 PM, 24-Jan-2025
मौनी अमावस्या पर हजारों विदेशी भक्त लगाएंगे संगम में डुबकी
महाकुंभ नगर में 29 जनवरी को होने जा रहे मौनी अमावस्या के अमृत स्नान में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए 10 करोड़ लोगों के पावन त्रिवेणी के तट पर पहुंचने का अनुमान है। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का अमृत स्नान होगा। मेला प्रशासन के दावे के मुताबिक इस स्नान पर्व में 7 से 10 करोड़ के बीच श्रद्धालुओं और पर्यटकों के महाकुंभ पहुंचने का अनुमान है, जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन के साथ साथ साधु संतों के शिविरों में भी इस पावन अवसर पर अमृत स्नान के लिए आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:20 PM, 24-Jan-2025
मौनी अमावस्या की तेज हुई तैयारी
मौनी अमावस्या 29 जनवरी को है। यह सबसे बड़ा स्नान पर्व माना जाता है। अमावस्या पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार मौनी अमावस्या पर करीब 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।10:41 AM, 24-Jan-2025
10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाकुंभ का स्नान 13 जनवरी पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुआ है। दूसरे स्नान पर्व मकर संक्रांति पर साढ़े तीन करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में डुबकी लगाई थी। अब तक 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।
09:58 AM, 24-Jan-2025
त्रिवेणी संगम पर सुबह की आरती
#WATCH | UP | Aarti performed at Triveni Sangam during Mahakumbh in Prayagraj today morning pic.twitter.com/3F7ICeSodx
— ANI (@ANI) January 24, 2025
08:45 AM, 24-Jan-2025
त्रिवेणी संगम पर जुटे श्रद्धालु
श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए।#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर एकत्रित हुए। ड्रोन वीडियो संगम घाट से है।#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/qi4UASEOlv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2025