फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: 300 कॉटेज, पांच बाइकें और पांच लाख कैश जलकर खाक; 2.5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका

Sun, 19 Jan 2025 10:10 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 10:10 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। 

विज्ञापन
Mahakumbh Mela 2025 Live: Kumbh Mela Cylinder Blast in Prayagraj Fire Photos News in Hindi
कुंभ मेले के सेक्टर 19 में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:32 PM, 19-Jan-2025

300 कॉटेज जलकर खाक

मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में रविवार को दोपहर बाद करीब चार बजे करपात्र धाम वाराणसी और गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बांस-फूस के बने लगभग 300 कॉटेज जलकर राख हो गए। यही नहीं पांच बाइकें और पांच लाख रुपये कैश भी आग की भेंट चढ़ गए। दुर्घटना के दौरान कॉटेज में रखे 10 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडरों में धमाके हुए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आग की चपेट में आने से हरियाणा व सिलीगुड़ी के दो लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया। हादसे में 2.5 करोड़ से ज्यादा के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन मंत्रियों संग मौका मुआयना किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
09:32 PM, 19-Jan-2025

कल्पवास कर रहे ज्ञान प्रकाश शुक्ला के साढ़े चार लाख रुपये जले

सेक्टर 19 स्थित श्रीकरपात्री धाम के शिविर में कल्पवास कर रहे वाराणसी के ज्ञान प्रकाश शुक्ला के साढ़े चार लाख रुपये जलकर राख हो गए। आग बुझाने में उनकी दोनों हथेली और पत्नी गीता शुक्ला भी झुलस गई हैं। कल्पवासी ज्ञान प्रकाश बताते हैं, करीब चार बज रहे थे। वह शिविर में पत्नी के साथ थे। तभी उन्हें आग लगी- आग लगी की आवाज सुनाई देने लगी। बाहर निकले तो सामने वाली कुटिया से धुआं निकल रहा था। वहां रखे बालू और पानी से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

आग बुझने के बाद ज्ञान प्रकाश अपने शिविर में रखे पेटी को देखने के लिए पहुंचे तो वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बक्से से जली हुई 100-100 और 500-500 की नोटों गड्डी निकली। उन्होंने बताया कि वह 10 जनवरी से ही कल्पवास करने के लिए आ गए थे। करीब साढ़े चार लाख रुपये शिविर में रखे हुए। चार लाख रुपये पूरी तरह जलकर राख हो गए। अधजले करीब पचास हजार रुपये बचे हैं। साथ ही शिविर में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
09:13 PM, 19-Jan-2025

नेटवर्क की रही दिक्कत, अपनों का हाल जानने को बेताब रहे लोग

सिलिंडर फटने की घटना के बाद महाकुंभ में स्नान करने आए श्रद्धालु का हाल जानने के लिए परिजनों और परिचितों ने फोन किया, लेकिन नेटवर्क की खराबी की वजह से लोगों को थोड़ी दिक्कतें हुईं। अधिकारियों के पास भी अलग-अलग जिलों से फोन आते रहे। वह घायलों की जानकारी लेते रहे। सेक्टर-19 के रेलवे ब्रिज के नीचे सिलिंडर फटने से रविवार को आग लग गई। सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक बात पहुंची तो उन्होंने अपनों का हाल जानने के लिए फोन मिलाया। 

मेले में हरियाणा के नीरज कुमार, सिलीगुड़ी की पद्मा सूत्रधार और कुंडा प्रतापगढ़ के रमेश तिवारी मामूली रूप से झुलस गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एनडीआरफ की टीम अपने साथ कैंप ले गई। दूरसंचार से जुड़े सूत्रों की मानें तो महाकुंभ मेले में करीब 20 लाख लोग फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी वजह से नेटवर्क में गड़बड़ी हुई है। इसकी वजह से लोगों की चिंता और ही बढ़ गई।
08:50 PM, 19-Jan-2025

मंत्री एके शर्मा ने गीता प्रेस से जुड़े लोगों से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के मंत्री एके शर्मा ने गीता प्रेस से जुड़े लोगों से मुलाकात की। सेक्टर-19 में महाकुंभ मेला में गीता प्रेस के टेंट में आग लग गई और यह आग आसपास के टेंटों तक फैल गई। आग बुझा दी गई है, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

07:09 PM, 19-Jan-2025

ट्रैफिक व्यवस्था को ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, 'अति विशिष्ट अतिथियों को तीर्थयात्रियों से अधिक महत्व देते हुए संगम की तरफ जाने वाले सभी मार्ग बंद होने से महाकुंभ परिसर में श्रद्धालुओं को मीलों घुमकर जाना पड़ रहा है। इससे बुज़ुर्गों, बच्चों और महिलाओं को अत्यधिक असुविधा, कष्ट और थकान का सामना कर पड़ रहा है। हर तरफ जाम जैसी स्थिति हो गयी है। तत्काल जाम खुलवाया जाए। सच्चे श्रद्धावान से महत्वपूर्ण अन्य कोई नहीं होना चाहिए। ट्रैफिक व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि सब सुचारू रूप से समानान्तर चलता रहे, किसी के लिए भी रास्ते बंद नहीं होने चाहिए। अति विशिष्ट अतिथियों के आने पर तो आवागमन और भी सुगम और सुविधाजनक होना चाहिए, जिससे प्रतीत हो कि विशिष्ट लोगों के आने से व्यवस्था और अच्छी होती है।'
 

 
06:57 PM, 19-Jan-2025

अग्नि का कोई काम न करें- गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका 

गीता प्रेस के ट्रस्टी कृष्ण कुमार खेमका ने बताया, "लगभग 180 कॉटेज बने हुए थे। हमने बहुत सावधानी से बनाया। सभी को मना किया गया कि किसी प्रकार का अग्नि का कोई काम न करें, जहां हमने सीमा बनाई उसके पार सर्कुलेटिव एरिया घोषित की गई थी। पता नहीं प्रशासन ने वे जगह किसे दी... उस तरफ से अग्नि की कोई चीज हमारे तरफ आई और आग फैल गई। हमारा कुछ नहीं बचा सब खत्म हो गया। हमारी रसोई टिनशेड की थी, पक्की थी।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 19-Jan-2025

पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना को लेकर की बातचीत

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग की घटना के बाद अस्पताल में तैयारी की गई है। गनीमत है कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनास्थल का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करके अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पीएम मोदी ने सीएम योगी से घटना को लेकर बातचीत की है। 
04:34 PM, 19-Jan-2025

शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में लगी भीषण आग

प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडाल में भीषण आग लग गई। सैंकड़ों फीट ऊपर काला धुआं उठ रहा है। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुल के ऊपर ट्रैफिक रोका गया है। तेजी से आग फैल रही है। फायर ब्रिग्रेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।


 
जानकारी के अनुसार, महाकुंभ नगर के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी है। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में हैं। घटना पचास से ज्यादा कैंप आग की चपेट में हैं।
03:07 PM, 19-Jan-2025

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ2025 में आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी से मुलाकात की।
02:58 PM, 19-Jan-2025

"यहां भक्ति और आस्था है"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ मेले में राज्य पर्यटन विभाग की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यहां भक्ति और आस्था है, सभी घाट श्रद्धालुओं से भरे हुए हैं। लोग 'हर-हर गंगे' का नारा लगा रहे हैं और पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। भारत की यह तस्वीर हमें जाति-पाति के भेदभाव से मुक्त होने का संदेश देती है।'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed