फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: संगम पर हुई संध्या आरती, कई श्रद्धालुओं ने लिया भाग, मां गंगा को किया प्रणाम

Tue, 21 Jan 2025 08:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Jan 2025 08:07 PM IST
खास बातें

Maha Kumbh Mela 2025 Live Updates: महाकुंभ में अब तक 8.81 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि "यहां की व्यवस्थाएं वाकई बहुत अच्छी हैं, सभी सुविधाएं मौजूद हैं। मैं कई शिविरों में गया। मैं बहुत खुश हूं।"

विज्ञापन
Mahakumbh Prayagraj 2025 Live Sangam River Snan Maha Kumbh Mela Photos Videos News in Hindi
संगम पर हुई संध्या आरती - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

07:23 PM, 21-Jan-2025
संगम पर शाम को हुई गंगा आरती
प्रयागराज में 26 फरवरी तक आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 के दौरान मंगलवार को त्रिवेणी संगम पर शाम की गंगा आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में शामिल होकर मोक्षदायिनी मां गंगा को नमन किया।

05:43 PM, 21-Jan-2025
महाकुंभ में पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर
महाकुंभ में पहुंचे अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि मैं इस आध्यात्मिक समागम में भाग लेने के लिए यहां आया हूं। जिस तरह से यहां आम लोग, साधु-संत एक उत्सव भरे माहौल में हैं यह अचंभित कर देने वाली बात है। इसका श्रेय प्रशासन और सीएम योगी आदित्यनाथ को जाता है। 

विज्ञापन
05:10 PM, 21-Jan-2025

गौतम अदाणी ने एक्स पर लिखा- अद्भुत, अद्वितीय एवं अलौकिक प्रयागराज

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन और बिजनेसमैन गौतम अदाणी ने महाकुंभ में पूजा-अर्चना और भक्तों में महाप्रसाद बांटने के बाद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक!' उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाए रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ। मां गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

04:27 PM, 21-Jan-2025

महाकुंभ पहुंचीं राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति

महाकुंभ में पहुंचीं राज्यसभा सांसद व अरबपति सुधा मूर्ति ने कहा कि 'मैंने तीन दिन की मन्नत मानी थी, कल पवित्र स्नान किया, आज भी करूंगी और कल फिर करूंगी। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मेरे नाना, नानी, दादा जी कोई नहीं आ सका। इसलिए मुझे उनके नाम पर तर्पण करना है।


03:50 PM, 21-Jan-2025
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी संत-महात्माओं का हृदय से आभार जताया
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहली बार डिजिटल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। मैं राज्य सरकार की ओर से महाकुंभ में पधारे सभी संत-महात्माओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।


03:22 PM, 21-Jan-2025

उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं

अपने बेटे जीत अदाणी की शादी पर अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी का कहना है, 'जीत की शादी सात फरवरी को है। हमारी गतिविधियां आम लोगों की तरह हैं। उनकी शादी बेहद साधारण और पूरे पारंपरिक तरीकों से होगी।' गौतम अदाणी आगे ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं, यहां की आबादी 27 करोड़ है। अदाणी ग्रुप उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों में योगदान देना जारी रखेगा। हम राज्य में अपने निवेश को अधिकतम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
03:20 PM, 21-Jan-2025

मां गंगा के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी का कहना है, 'प्रयागराज महाकुंभ में मुझे जो अनुभव हुआ। यहां जो प्रबंधन है, वो वह अद्भुत है। मैं देशवासियों की ओर से पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। यहां जो प्रबंधन है, वह प्रबंधन संस्थानों के लिए शोध का विषय है। मेरे लिए मां गंगा के आशीर्वाद से बड़ा कुछ नहीं है।'
 
02:55 PM, 21-Jan-2025

Maha Kumbh Mela ऐसा आयोजन पहले कभी नहीं हुआ: राजीव प्रताप

प्रयागराज में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि "यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो आयोजन हुआ है, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। 50 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है, जिसमें से 10 करोड़ लोग पहले ही आ चुके हैं। शायद जनसैलाब का ऐसा नजारा कभी कल्पना या कल्पना में भी नहीं आया होगा। हर व्यक्ति की आस्था उमड़ पड़ी है।"
 
02:51 PM, 21-Jan-2025

Mahakumbh 2025: अदाणी ने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम पर की पूजा-अर्चना

अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने अपने परिवार के साथ त्रिवेणी संगम पर पूजा-अर्चना की। गौतम अदाणी ने त्रिवेणी संगम पर 'आरती' की। 
 
02:26 PM, 21-Jan-2025

Maha Kumbh: पूर्व राष्ट्रपति ने संगम में लगाई डुबकी

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संगम में डुबकी लगाई और इसके बाद मां गंगा की पूजा की। उनके साथ यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की मौजूद रहे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed