फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ स्नान के बाद प्रयागराज से रवाना हुईं राष्ट्रपति, श्रद्धालुओं का उमड़ा हुजूम

Mon, 10 Feb 2025 07:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 10 Feb 2025 07:03 PM IST
खास बातें

Mahakumbh 2025 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इससे पहले, उन्होंने प्रवासी पक्षियों को दाना खिलाया। महाकुंभ में आज भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। प्रयागराज में सभी सड़कें जाम हैं। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट।   
 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Live Prayagraj Traffic Update A huge crowd of devotees gathered on Sunday about 1.5 crore devo
स्नान के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:01 PM, 10-Feb-2025
भीड़ के चलते संगम तक नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस
भीड़ के चलते संगम तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही। सभी एंबुलेंस वीआईपी ड्यूटीज में लगा दी गईं। महिला श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने के बावजूद दो घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर एक श्रद्धालु ने बताया कि फोन किया तो कहते हैं आवाज नहीं आ रही।

06:35 PM, 10-Feb-2025
संगम नोज तक पहुंचने में लोगों को हो रही परेशानी
जाम के कारण संगम नोज तक पानी पहुंचाने में परेशानी हो रही। वाटर कूलर भी कई जगह बंद मिले। कड़ी धूप में पानी के लिए श्रद्धाल परेशान होते दिखे।
विज्ञापन
06:12 PM, 10-Feb-2025

महाकुंभ के पलट प्रवाह के चलते रामनगरी में भी उमड़ा आस्था का जनसैलाब
महाकुंभ के पलट प्रवाह के चलते रामनगरी अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। प्रयागराज महाकुंभ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं। अयोध्या में श्रद्धालु सरयू स्नान करने के बाद रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद में अयोध्या को चारों तरफ से जाम कर दिया है।

05:59 PM, 10-Feb-2025
महाकुंभ में स्नान के बाद प्रयागराज से रवाना हुईं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ मेला में पवित्र डुबकी लगाने के बाद प्रयागराज से रवाना हुईं। उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 
05:54 PM, 10-Feb-2025
'प्रयागराज के लोग पहली बार हाउस अरेस्ट': अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ की ओर आने वाले रास्तों पर भयंकर जाम को लेकर कहा, भारी यातायात के कारण प्रयागराज में प्रवेश करने या बाहर निकलने की सभी सड़कें जाम हैं। पहली बार, प्रयागराज के लोग 'हाउस अरेस्ट' में हैं क्योंकि वे बाहर नहीं जा सकते। अगर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं और केंद्र सरकार भी मदद कर रही है, तो लोगों को समस्याओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है? सेना से मदद लेनी चाहिए थी।

05:50 PM, 10-Feb-2025
प्रयागराज में इन जगहों पर जाम से हालात बदतर
प्रयागराज में यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से हाहाकार मचा हुआ है। शहर के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। अल्लापुर, छोटा बघाड़ा, हासिमपुर रोड, चौक, जानसेनगंज से लेकर कटरा, चौक, सुलेमसराय, अलोपीबाग, दारागंज, रामबाग, बैरहना, सोहबतियाबाग, कीडगंज, मुट्ठीगंज, लाउदर रोड, एएन झा मार्ग, मेडिकल कॉलेज रोड आदि मुहल्लों में रहने वाले लोग परेशान हैं। घर से निकलते ही वाहनों की कतार लगी है और कई घंटे बाद भी गाड़ियां सौ मीटर आगे नहीं बढ़ पा रही है। वाहनों के हार्न और धुएं के चलते लोगों का घरों में रहने भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:17 PM, 10-Feb-2025
ममता कुलकर्णी ने छोड़ा किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर का पद
पूर्व बॉलीवुड अदाकारा ममता कुलकर्णी को बीते दिनों किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया। उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाकर अपना पिंडदान किया था। उनकी पट्टाभिषेक प्रक्रिया के बाद उन्हें यह पद दिया गया। मगर, ममता के महामंडलेश्वर नियुक्त किए जाने के बाद से ही, उनकी नियुक्ति पर सवाल उठ रहे थे। आज सोमवार को ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
04:03 PM, 10-Feb-2025

ये दो किलोमीटर खत्म क्यों नहीं होता भैया?

जयपुर, महाराष्ट्र, जम्मू, कर्नाटक, वेस्ट बंगाल से संगम में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बुजुर्गों में भी गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई जिसके चलते कई किलोमीटर श्रद्धालुओं को घूमकर जाना पड़ रहा है। श्रद्धालु बोले कि ये दो किलोमीटर खत्म क्यों नहीं होता भैया?
03:18 PM, 10-Feb-2025

डाफी हाइवे के किनारे पर भारी जाम

महाकुंभ के पलट प्रवाह का असर वाराणसी की ओर आने वाले हाइवे पर देखने को मिल रहा है। डाफी हाइवे के किनारे पर भारी जाम है। वहीं बाहरी नम्बर की गाड़ियों को पुलिस के जवान बाहर की ओर भेज रहे हैं। इसके अलावा अगर कोई बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने जाना चाहता है तो उसके लिए हाइवे के किनारे पर पार्किंग के इंतजाम हैं। यहां से ऑटो लेकर आप शहर के भीतर दर्शन के लिए जा सकते हैं।
03:17 PM, 10-Feb-2025

नैनी में रीवा रोड पर लगा भीषण जाम

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed