Atiq Ahmed Son : अतीक का बेटा अबान अहमद सुपुर्द-ए-खाक, भाई अली और उमर ने नम आंखों से दी विदाई
{"_id":"6a771d38c2d60e55b005450a","slug":"atiq-ahmed-son-ali-likely-to-reach-prayagraj-by-5-pm-arrival-of-umar-also-awaited-2026-08-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed Son : अतीक का बेटा अबान अहमद सुपुर्द-ए-खाक, भाई अली और उमर ने नम आंखों से दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 08 Aug 2026 05:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Aug 2026 05:42 PM IST
खास बातें
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के शव को शनिवार शाम सात बजे मगरिब की नमाज के बाद कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। झांसी और लखनऊ जेल से आए भाई अली और उमर ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच कसारी मसारी कब्रिस्तान लाया गए अतीक के बेटे अली और उमर अहमद।
- फोटो : अमर उजाला।
लाइव अपडेट
08:14 PM, 08-Aug-2026
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद का शव सुपुर्द ए खाक
माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के शव को शनिवार देर शाम कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शाम सात बजे मगरिब की नमाज के बाद अबान के शव को कसारी मसारी के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। झांसी और लखनऊ जेल से आए भाई अली और उमर ने नम आंखों से छोटे भाई को विदाई दी। मिट्टी में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त रहा।06:50 PM, 08-Aug-2026
मगरिब की नमाज के बाद अबान का शव होगा सुपुर्द-ए-खाक
शाम सात बजे मगरिब की नमाज बाद अबान के शव को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। झांसी और लखनऊ जेल से लाए गए अली और उमर को वाहन के अंदर ही बैठाया गया है। दोंनों के पहुंचने के बाद एक बार भीड़ बेकाबू हो गई। लोग बैरिकेडिंग गिराकर घेरे में घुस गए। जिससे पुलिस फोर्स को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
06:08 PM, 08-Aug-2026
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे कब्रिस्तान
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान के सुपुर्द खाक में हिस्सा लेने के लिए कब्रिस्तान पहुंच गए हैं।06:03 PM, 08-Aug-2026
लोगों को काबू करने में पुलिस के छूट रहे पसीने
अली और उमर की गाड़ी के पास तैनात फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला।
06:01 PM, 08-Aug-2026
अली और उमर को देखने के लिए उमड़ी भीड़
पुलिस लगातार माइक से लोगों को पीछे हटने और रास्ता खाली रखने की अपील कर रही है। पुलिस की ओर से लोगों से कहा जा रहा है कि वे गाड़ी के आसपास भीड़ न लगाएं और निर्धारित दूरी बनाए रखें, ताकि जनाजे को सुरक्षित तरीके से आगे ले जाया जा सके। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं। कसारी-मसारी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ के आवागमन पर भी नजर रखी जा रही है। अब सभी की नजर अबान के जनाजे के उठने और उसे सुपुर्द-ए-खाक किए जाने पर टिकी है।06:00 PM, 08-Aug-2026
अतीक के जमींदोज मकान से उठेगा अबान का जनाजा, पहुंचे अली-उमर
अतीक अहमद के कसारी-मसारी स्थित जमींदोज मकान के पास से थोड़ी देर में उसके सबसे छोटे बेटे मोहम्मद अबान अहमद का जनाजा उठाने की तैयारी चल रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। अबान के अंतिम सफर को लेकर इलाके में भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। अबान के भाई अली और उमर भी प्रयागराज पहुंच गए हैं। दोनों फिलहाल गाड़ी में ही बैठे हैं और अभी नीचे नहीं उतरे हैं। उनके पहुंचते ही मौके पर लोगों की भीड़ और बढ़ गई। पुलिसकर्मी भीड़ को गाड़ी से दूर रखने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:53 PM, 08-Aug-2026
गाड़ी से नीचे नहीं उतरे हैं अली और उमर
कड़ी सुरक्षा के बीच अली और उमर अहमद प्रयागराज पहुंचे।
- फोटो : अमर उजाला।
05:25 PM, 08-Aug-2026
Atiq Ahmed Son : अतीक का बेटा अबान अहमद सुपुर्द-ए-खाक, भाई अली और उमर ने नम आंखों से दी विदाई
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर अहमद प्रयागराज पहुंच गए। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज लाया गया। शाम सात बजे मगरिब की नमाज के बाद अबान के शव को कसारी मसारी के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। झांसी और लखनऊ जेल से आए भाई अली और उमर ने नम आंखों से छोटे भाई को विदाई दी।
अतीक अहमद के छोटे बेटे मोहम्मद अबान अहमद के सुपुर्द-ए-खाक की तैयारियों के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य प्रवेश द्वार पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, आबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोग धीरे-धीरे कब्रिस्तान पहुंच गए हैं। यहां पर भारी भीड़ है। शाम सात बजे के बाद आबान को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए कब्रिस्तान के आसपास पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।
प्रवेश द्वार पर आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। भीड़ बढ़ने की स्थिति में पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जमींदोज मकान के आसपास भी जुटी भीड़ कसारी-मसारी स्थित अतीक अहमद के जमींदोज किए जा चुके मकान के आसपास भी लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। कब्रिस्तान की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिसकर्मी तैनात हैं।