Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MSME for Bharat: एमएसएमई पर अलीगढ़ में हुआ मंथन, तीन सत्रों में उद्यमियों ने किए विचार व्यक्त

Sat, 20 Sep 2025 10:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Sep 2025 10:05 AM IST
खास बातें

MSME For Bharat Live: मंथन कार्यक्रम में सन 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते औद्योगिक नीतियों और उद्यम के विकास पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसमई क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय रोड मैप और नीतियां तैयार करना था। 

विज्ञापन
MSME For Bharat Conclave in Aligarh Live to discuss growth and solutions for industries in Aligarh
अलीगढ़ में अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम के मंच पर उद्यमी और जन प्रतिनिधि - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

01:32 PM, 20-Sep-2025

एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ - फोटो : संवाद
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए अमर उजाला अलीगढ़ जिले के औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर के सभागार में एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, शहर विधायक मुक्ता राजा और कोल विधायक अनिल पाराशर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान हाथरस सांसद अनूप प्रधान भी मौजूद रहे।
12:46 PM, 20-Sep-2025

तीसरे सत्र में इनका होगा संबोधन

एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम के तीसरे सत्र में अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल, लघु उद्योग भारती के संयुक्त सचिव गौरव मित्तल, लघु उद्योग भारती के सचिव ललेश सक्सेना और लघु उद्योग भारती के प्रांतीय अध्यक्ष नीरज अग्रवाल संबोधन करेंगे।
विज्ञापन
12:03 PM, 20-Sep-2025

दूसरे सत्र में इनका होगा संबोधन

अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड-1 एस चंद्रा, एडश्निल कमिश्नर ग्रेड-2 अनिल कुमार राम त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त रश्मि सिंह उद्यमियों को जीएसटी की नई स्लैब के विषय में बताएंगे।
11:48 AM, 20-Sep-2025

पहले सत्र में होगा इनका संबोधन

अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रशांत एंटरप्राइजेस के प्रबंध निदेशक और मेयर प्रशांत सिंघल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव आलोक झा और हरिसन लॉक के चेयरमैन उमंग मुंगा संबोधन करेंगे।
11:19 AM, 20-Sep-2025

तीन सत्रों में होगी इन विषयों पर चर्चा

एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम का मंच - फोटो : संवाद
अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम के तीन सत्रों में चर्चा होगी।
  • पहले सत्र में कल के एमएसएमई विषय पर स्थानीय उद्यमी विचार व्यक्त करेंगे।
  • दूसरे सत्र में जिलाधिकारी संजीव रंजन एमएसएमई को दिए जा रहे प्रोत्साहन और सरकार की इस दिशा में तय की गई प्राथमिकताओं के विषय में बताएंगे।
  • तीसरे सत्र में स्थानीय चुनौतियां और अवसर विषय पर चर्चा की जाएगी।
11:01 AM, 20-Sep-2025

एमएसएमई का मतलब

एमएसएमई का मतलब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम है। यह छोटे और मध्यम व्यवसायों का एक समूह है जो एमएसएमईडी अधिनियम, 2006 के तहत परिभाषित किया गया है। जिसे 1 जुलाई 2020 को संशोधित किया गया था। यह भारत की अर्थव्यवस्था में रोजगार सृजन और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 AM, 20-Sep-2025

एमएसएमई के रोड मैप पर मंथन करने के लिए कुछ ही देर में जुटेंगे अलीगढ़ के उद्यमी

अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम में उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ठ योगदान देने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। एमएसएमई के रोड मैप पर मंथन करने के लिए कुछ ही देर में अलीगढ़ के उद्यमी कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में जुटेंगे।
10:22 AM, 20-Sep-2025
एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम में सन 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते औद्योगिक नीतियों और उद्यम के विकास पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय रोड मैप और नीतियां तैयार करना है। उन चुनौतियों और अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी जो इस क्षेत्र को प्रभावित कर रही हैं। 
10:00 AM, 20-Sep-2025

MSME for Bharat: एमएसएमई पर अलीगढ़ में हुआ मंथन, तीन सत्रों में उद्यमियों ने किए विचार व्यक्त

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए अमर उजाला और अलीगढ़ जिले के औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर आज कल्याण सिंह हैबीटेट सेंटर में सुबह 11 बजे से एमएसएमई फॉर भारत मंथन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें छोटे उद्योगों के बड़े उद्देश्यों की नीतियों पर मंथन होगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed