Aligarh: हिंदू गौरव दिवस पर अलीगढ़ में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- 2024 चुनाव में यूपी की सभी सीटें जीतेंगे
{"_id":"64e2c00e4af8089af10dd7c8","slug":"hindu-gaurav-diwas-live-on-kalyan-singh-s-death-anniversary-in-aligarh-2023-08-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हिंदू गौरव दिवस पर अलीगढ़ में गरजे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- 2024 चुनाव में यूपी की सभी सीटें जीतेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 21 Aug 2023 07:09 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 07:09 AM IST
खास बातें
Aligarh Hindu Gaurav Diwas Kalyan Singh Punyatithi Live: यूपी के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियों ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजली दी। यहां पढ़ें कार्यक्रम से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस लाइव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:38 PM, 21-Aug-2023
यूपी की 80 में से 80 सीट जीतकर मोदी को पीएम बनाना है: अमित शाह, गृहमंत्री
जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी की 80 की 80 लोकसभा सीट बीजेपी को जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आज मैं सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राम भक्त, पिछड़ों का कल्याण करने वाले कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने आया हूं। मैं देश के करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कुशल शासक के साथ-साथ पिछड़ों का कल्याण करने वाले थे। जब प्रधान मंत्री मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया था, तो मैंने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को फोन किया।
उन्होंने कहा था कि आज मेरा जीवन धन्य हो गया। कल्याण सिंह गौपालक, श्री राम मंदिर आंदोलन को गति देने वाले, भारतीय जनता पार्टी के विचारों को जमीन पर उतारने वाले, समाज से जातिवाद खत्म कर पिछड़ों का कल्याण करने वाले थे। आज इन कार्यों को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। गरीबों के घर में बिजली, शौचालय, गैस सिलेंडर, पीने का पानी, मुफ्त खाद्यान्न आदि की सुविधा देकर करीब कल्याण के लक्ष्य को पूरा करने का कार्य मोदी जी कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कभी जातिवाद की बात नहीं की थी, पर पिछड़ी जाति को बढ़ावा देने का कार्य किया। आज इसी कार्य को प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। राष्ट्रीय पिछड़ी जाति आयोग, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। जो पिछड़ा वर्ग के लिए स्वर्गीय मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शुरुआत की थी, उसको आज नरेंद्र मोदी ने साकार किया है।
कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से राम जन्म भूमि के मसले को अटका रखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोर्ट का आदेश आते ही प्रभु राम के मंदिर का शिलान्यास करने का कार्य किया। उत्तर प्रदेश में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोली चलाने की बात आई, तो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था और अपनी कुर्सी को त्याग दिया था।
2024 की शुरूआत में साढें 500 साल बाद रामलाल अपने घर में स्थापित हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल के अंदर पिछड़ों का सम्मान, गरीब कल्याण, राम मंदिर निर्माण का कार्य कर दिखाया है। अगस्त 2013 से बाबूजी ने दोनों समय फोन करके उत्तर प्रदेश चुनाव का हाल जाना और अपना मार्गदर्शन दिया। उनके मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में 2014 में 80 में से 73 सीट जीतकर भाजपा ने केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत की सरकार बनाई थी। उत्तर प्रदेश की 80 पैसे 80 सीट जीतकर प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाओ और पूरे देश में यह संदेश दो कि उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ है, इसे कोई ढा नहीं सकता है।

03:22 PM, 21-Aug-2023
कल्याण सिंह का सपना साकार हो रहा है: योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ हिंदू गौरव दिवस पर भाषण देते हुए
- फोटो : वीडियो ग्रैब
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और शासन कैसे बनना चाहिए, यह 1991 में जब भारतीय जनता पार्टी की कल्याण सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी, तब इस बात का एहसास हुआ। बाबूजी कल्याण सिंह ने 1991 में अलीगढ़ उधमियों को बढ़ावा देने के लिए ताला नगरी की स्थापना की थी। उन्होंने श्रीराम के चरणों में अपनी राजगद्दी त्याग दी थी।
आज कल्याण सिंह का सपना साकार हो रहा है, अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर तैयार हो रहा है। इससे स्वर्गीय मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की आत्मा को शांति मिल रही होगी। जहां अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर का भी विकास हो रहा है। बाबूजी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर कैंसर हॉस्पिटल का नाम बाबू कल्याण सिंह के नाम पर रखा गया। बुलंदशहर में बनने वाले हॉस्पिटल का नाम भी बाबू कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज रखने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है।

01:29 PM, 21-Aug-2023
मंच पर गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
01:10 PM, 21-Aug-2023
आने वाले हैं अमित शाह और योगी आदित्यनाथ
आईं मातृशक्ति
- फोटो : अमर उजाला
11:15 AM, 21-Aug-2023
कल्याण सिंह का राजनीतिक सफर, सिर्फ दो चुनाव हारे
कल्याण सिंह
- फोटो : रुपेश
अतरौली विधानसभा से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले कल्याण सिंह पहली बार 1962 का चुनाव हारे। फिर 1967, 1969 व 1974 में लगातार अतरौली से विधायक चुने गए। इसके बाद कल्याण सिंह ने राजनीति में ऐसा मील का पत्थर रखा, जो हर किसी नेता के बूते से बाहर की बात है। इस बीच वे आपातकाल में 1975 व 1977 में जेल भी गए। 1977 में चौथी बार फिर जीते और स्वास्थ्य मंत्री बने। इसी बीच एक बार इंदिरा लहर में 1980 का चुनाव भी हारे। 1985 में फिर जीते और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने। 1989 में जीतकर नेता विधायक दल चुने गए। 1991 में जीत कर मुख्यमंत्री बने। 1993 में नेता विधायक दल और 1996 में फिर जीतकर मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने। 2000-2001 में राक्रांपा का गठन किया।
2004 में भाजपा से बुलंदशहर से सांसद बने। 2009 में एटा से निर्दल सांसद बने। 2014 में राजस्थान के राज्यपाल बने। दो बार मुख्यमंत्री बने और राजस्थान में पूरे पांच वर्ष और कुछ समय के लिए हिमाचल के राज्यपाल भी रहे। वह कुल दस बार अतरौली से विधायक का चुनाव जीते। कल्याण सिंह पिछड़े वर्ग के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते रहे। 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा टूटने के बाद कल्याण सिंह हिंदुत्व छवि वाले नेता के रूप में पहचाने गए। उनकी पुत्रवधू प्रेमलता वर्मा को 2004 व 2007 में विधायक बनाया। वर्तमान में कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह अतरौली से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह लगातार दो बार से उनकी परंपरागत सीट एटा से लोकसभा से सांसद हैं।

10:57 AM, 21-Aug-2023
सज गया मंच
यह बनाया गया है मंच
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
09:55 AM, 21-Aug-2023
हर साल होगा हिंदू गौरव दिवस
बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह।
- फोटो : amar ujala
09:38 AM, 21-Aug-2023
आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जेएनएमसी है तैयार
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़
- फोटो : फाइल फोटो
08:48 AM, 21-Aug-2023
गृहमंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
गृहमंत्री अमित शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम यह है- दोपहर 1 बजे नुमाइश मैदान में हेलीकाप्टर की लैडिंग
- दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर नुमाइश गेस्ट हाउस में आगमन
- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक भोजन के लिए आरक्षित समय
- दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर कोहिनूर पंडाल में मंच पर आगमन
- दोपहर 3 बजे से हैलीपैड के लिए विदाई
- दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर हैलीपैड से दिल्ली के लिए उड़ान
सीएम योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट कार्यक्रम यह है
- दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कार्यक्रम स्थल के हैलीपैड पर आगमन
- दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर नुमाइश गेस्ट हाउस में प्रस्थान
- दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर कोहिनूर मंच पर आगमन
- दोपहर 3 बजे कार्यक्रम से प्रस्थान
- दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर हैलीपैड पर आगमन
- दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर हैलीपैड से प्रस्थान
07:49 AM, 21-Aug-2023
ये मंत्री आ रहे हैं अलीगढ़
स्वर्गीय कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर हिंदू गौरव दिवस में गृहमंत्री भारत सरकार अमित शाह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य केन्द्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री कार्यक्रम में भाग लेकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।ये भी आ रहे 18 मंत्री
- मंत्री महिला एवं बाल विकास भारत सरकार स्मृति जुबिन इरानी
- प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी
- मंत्री श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर
- मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बेबी रानी मौर्य
- मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, राजनैतिक पेंशन तथा राजनैतिक सुरक्षा विभाग धर्मपाल सिंह
- मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग जयवीर सिंह
- मंत्री लोक निर्माण विभाग जितिन प्रसाद
- मंत्री उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलैक्ट्रौनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग योगेन्द्र उपाध्याय
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डा0 अरूण कुमार सक्सेना
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग कपिलदेव अग्रवाल
- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप
- राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग बलदेव सिंह औलख
- राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल जी (मन्नू कोरी)
- राज्यमंत्री संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग मयंकेश्वर शरण सिंह
- राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी
- राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजय लक्ष्मी गौतम
- इनके अलावा भी कई मंत्री आज अलीगढ़ पहुंच रहे हैं।