फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Water has not drained from the streets even two days after the rain.

Kushinagar News: बारिश के दो दिन बाद भी नहीं निकला गलियों से पानी

Tue, 29 Sep 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Water has not drained from the streets even two days after the rain.
पडरौना। शहर में बारिश थमने के दो दिन बाद भी कई मोहल्लों की गलियों में जलभराव है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय सोहरौना के बच्चों और शिक्षकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। विद्यालय परिसर में भी बारिश का पानी जमा है। बच्चे और शिक्षक इसी पानी से होकर अपनी कक्षाओं तक पहुंचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार से शनिवार की रात तक जिले में रुक-रुक कर बारिश हुई थी। इस दौरान नौका टोला, तुलसी आवास विकास कॉलोनी, लोहिया कॉलोनी और तिजक लगी जैसे कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी एकत्र हो गया। मोहल्ले की नालियां जाम होने के कारण बारिश का पानी ओवरफ्लो होकर गंदे पानी के साथ सड़कों और लोगों के दरवाजों पर जमा हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि जलनिकासी के लिए बनी नालियों की साफ-सफाई समय पर नहीं होती है। समुचित व्यवस्था न होने से बारिश के बाद पानी गलियों में भर जाता है। कई स्थानों पर दो दिन बाद भी पानी नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed